Skip to main content

केशव चंद्र सेन | स्वामी दयानंद सरस्वती से मुलाकात


1875 में बम्बई में आर्य समाज की स्थापना से पूर्व स्वामी दयानंद सरस्वती आचार्य केशव चंद्र सेन से मुलाकात करते हैं। आचार्य केशव चंद्र सेन व्यक्ति जिनके ब्रह्म समाज में प्रवेश से ब्रह्म समाज का विस्तार द्रुत गति से होने लगा। इन्हीं के नेतृत्व में ब्रह्म समाज की अनेक स्थानों पर जैसे मुंबई, मद्रास, उत्तर प्रदेश में शाखाएं खुल गई। महर्षि देवेंद्र नाथ टैगोर के बाद ब्रह्म समाज का नेतृत्व इन्हीं के हाथों में था। 1857 में जब वे ब्रह्म समाज के सदस्य बने, और उसके बाद 1859 में उन्हें आचार्य पद पर नियुक्त कर दिया गया। इनकी सोच प्रगतिवादी रही। इससे विचारधारा में अंतर आ गया।

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में भाषण के बाद जिसका शीर्षक “जीसस क्राइस्ट: यूरोप तथा इंडिया” के बाद जो धारणा बनी कि इनका झुकाव ईसाई धर्म की ओर है।
ऐसा ही पूर्व में जब 1820 में ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय ने एक पुस्तक “प्रिसेप्स आफ जीसेस” अर्थात “ईशा के नीति वचन” लिखी। इससे लोगों को लगा कि राजा राम मोहन राय ईसाई धर्म अपनाने वाले हैं। किंतु ऐसा नहीं था, वह सभी धर्मों की अच्छी बातों के समर्थक थे।

  लेकिन आचार्य केशव चंद्र सेन की विचारों से महर्षि देवेंद्र नाथ टैगोर के विचारों का टकराव होने लगा। ब्रह्म समाज पाश्चात्य का समर्थन तो जरूर करता था। किंतु वेदों को महत्व देना प्रमुख था। इस विचारधारा के टकराव में ब्रह्म समाज दो भागों में टूट गया। आचार्य केशव चंद्र सेन 1866 में भारतवर्षीय ब्रह्म समाज की स्थापना करते हैं। देवेंद्र नाथ टैगोर के नेतृत्व में ब्रह्म  समाज “आदि ब्रह्म समाज” कहलाया। 1864 में आचार्य केशव चंद्र सेन की ही प्रेरणा पर मद्रास में के०श्री० धरालु नायडू ने वेद समाज की स्थापना की। 1867 में उन्हीं की प्रेरणा पर महाराष्ट्र में आत्माराम पांडुरंग द्वारा प्रार्थना समाज की स्थापना की गई। इस समय तक आचार्य केशव चंद्र सेन ब्रह्म समाज से अलग हो गए थे। 1866 में ही वह आचार्य पद से मुक्त हो गए थे। और वे अब भारतवर्षीय ब्रह्म समाज की स्थापना कर चुके थे।

1878 तक आते आचार्य केशव चंद्र सेन से उन्हीं के बनाए भारतवर्षीय ब्रह्म समाज के सदस्यों का मतभेद हो जाता है। क्योंकि आचार्य केशव चंद्र सेन अपनी 13 साल की पुत्री का विवाह कूचबिहार के राजा से कर देते हैं। और इसे ईश्वर की इच्छा बताते हैं। वही ब्रह्म समाज पहले से ही और साथ ही भारतवर्षीय ब्रह्मसमाज भी बाल विवाह का विरोधी रहा था। और इससे कुछ पूर्व 1872 में ही आचार्य केशव चंद्र सेन के प्रयास से ही “ब्रह्म मैरिज एक्ट” अथवा “सिविल मैरिज एक्ट” आया। जिसमें विवाह के लिए लड़कियों की आयु 14 वर्ष और पुरुषों की आयु 18 वर्ष तय की गई थी।
इस विवाह के संबंध में मतभेद से शिवनाथ शास्त्री आदि के नेतृत्व में साधारण ब्रह्म समाज प्रकाश में आया।

1872 में जब स्वामी दयानंद सरस्वती अपने विचारों का प्रकाश बिखेरने के लिए मंच तलाश रहे थे। तो वह आचार्य केशव चंद्र सेन से मुलाकात करते हैं। इस समय तक आचार्य केशव चंद्र सेन भारतवर्षीय ब्रह्म समाज की स्थापना कर समाज सुधार में लगे थे। स्वामी दयानंद सरस्वती और आचार्य केशव चंद्र सेन के विचार मेल नहीं खाते हैं। आर्य समाज तथा ब्रह्म समाज की विचारधारा के संबंध में हम पूर्व के लेख 【 स्वामी विवेकानंद पर ब्रह्म समाज और गुरु रामकृष्ण का प्रभाव 】 में भी कुछ चर्चा कर चुके हैं।  आचार्य केशव चंद्र सेन इस मुलाकात में संस्कृत के प्रकांड ज्ञानी स्वामी दयानंद सरस्वती को हिंदी भाषा की सलाह देते हैं। और इन्हीं की सलाह पर स्वामी दयानंद सरस्वती अपनी प्रसिद्ध पुस्तक “सत्यार्थ प्रकाश” का हिंदी में प्रकाशन करते हैं।।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा और अब सवाल महेंद्र भट्ट से

श्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक अदूरदृष्ट नेता के तौर पर याद किया जाएगा। जिन्होंने अपनी कही बात पर इस्तीफा दिया मंत्री पद को त्याग और इससे यह साबित होता है, कि आपने गलती की है। अन्यथा आप अपनी बात से, अपनी सत्यता से जनमानस को विश्वास में लेते, पार्टी को विश्वास में लेते और चुनाव लड़ते। आपके इस्तीफे ने आपकी गलती को साबित कर दिया। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अपनी भूमिका को स्पष्ट किया, अपना योगदान बताया और आखिरी तौर से वे भावनाओं से भरे हुए थे, उनके आंसू भी देखे गए। इसी पर उन्होंने अपने इस्तीफा की बात रख दी वह प्रेस वार्ता हम सबके सामने हैं।  यहां से बहुत कुछ बातें समझने को मिलती है, राजनीति में बैक फुट नहीं होता है, राजनीति में सिर्फ फॉरवर्ड होता है। यह बात उस समय सोचने की आवश्यकता थी, जब इस तरह का बयान दिया गया था, जिसने इतना बड़ा विवाद पैदा किया। यह नेताओं की दूर दृष्टि का सवाल है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि उनके द्वारा कही बात का प्रभाव कितना व्यापक हो सकता है। राजनीति में आपके द्वारा कही बात पर आप आगे माफी लेकर वापसी कर पाएंगे ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि उसका प्रभाव कभी-कभी इतना ...

राठ क्षेत्र से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर | कलाकारों का संरक्षण राज्य का कर्तव्य

  एक होली की टीम ने पहल की वे देहरादून जाएंगे अपने लोगों के पास और इस बार एक नई शुरुआत करेंगे। कुछ नए गीत उनके गीतों में खुद का भाव वही लय और पूरे खुदेड़ गीत बन गए। खूब मेहनत भी की और इस पहल को करने का साहस भी किया। देहरादून घाटी पहुंचे और पर्वतीय अंचलों में थाली बजाकर जो हम होली मनाया करते थे, उसे विशुद्ध कलाकारी का स्वरूप दिया। हालांकि आज से पहले बहुत से शानदार टोलियों ने होली बहुत सुंदर मनाई है।। बदलते समय के साथ संस्कृति के तमाम इन अंशो का बदला स्वरूप सामने आना जरूरी है, उसे बेहतर होते जाना भी जरूरी है। और यह तभी हो सकता है, जब वह प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आए अर्थात एक दूसरे को देखकर अच्छा करने की इच्छा। इस सब में सबसे महत्वपूर्ण है, संस्कृति के इन छोटे-छोटे कार्यक्रमों का अर्थव्यवस्था से जुड़ना अर्थात इन कार्यक्रमों से आर्थिक लाभ होना, यदि यह हो पा रहा है, तो सब कुछ उन्नत होता चला जाएगा संस्कृति भी। उदाहरण के लिए पहाड़ों में खेत इसलिए छूट गए क्योंकि शहरों में नौकरी सरल हो गई और किफायती भी। कुल मिलाकर यदि पहाड़ों में खेती की अर्थव्यवस्था मजबूत होती तो पहाड़ की खेती कभी बंजर ना हो...

केजरीवाल की हार से राहुल गांधी की जीत हुई है।

दिल्ली चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस की भविष्य को लेकर स्थिति को साफ कर दिया है। कांग्रेस ने देश भर में गठबंधन के नेताओं को और पार्टियों को एक संदेश दिया है। यदि गठबंधन के मूल्यों को और शर्तों को चुनौती दोगे, तो कांग्रेस भी इसमें केंद्र बिंदु में रहकर अपनी जमीन को सौंपती नहीं रहेगी। बल्कि दमदार अंदाज में चुनाव लड़कर दिल्ली की तरह ही अन्य जगहों पर भी चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी की हार हो जाने से राहुल गांधी जी का गठबंधन में स्तर पुनर्स्थापित हुआ है। कारण यही है कि अब तक अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में सरकार बनाकर एक ऐसे नेता बने हुए थे, जो मोदी जी के सामने अपराजिता हैं। जिन्हें हराया नहीं गया है, विशेष कर मोदी जी के सामने। वह एक विजेता नेता की छवि के तौर पर गठबंधन के उन तमाम नेताओं में शीर्ष पर थे। अब विषय यह था, कि राहुल गांधी जी की एक हारमान नेता की छवि के तौर पर जो स्थिति गठबंधन में थी, वह केजरीवाल जी के होने से गठबंधन के अन्य नेताओं में शीर्ष होने की स्वीकार्यता हासिल नहीं कर पा रही थी। राहुल गांधी जी को गठबंधन के शीर्ष नेता के तौर पर जो स्वीकार्यता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पा रही...