Birendra Godiyal को विज्ञान एवं शिक्षा प्रसार सम्मान 2025 में किया गया सम्मानित
श्री वीरेंद्र दत्त गोदियाल को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट के द्वारा आयोजित 20वीं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कांफ्रेंस के अंतर्गत विज्ञान एवं शिक्षा प्रसार सम्मान 2025 में सम्मानित किया गया। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण में किए गए कार्यों को पहचान देते हुए उन्हें ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।। वीरेंद्र दत्त गोदियाल राजकीय जूनियर हाई स्कूल पाटुली, पौड़ी गढ़वाल में शिक्षक के तौर पर सेवा दे रहे हैं। उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयासों के लिए एक समलौंण आंदोलन चलाया गया। इसी आंदोलन के अंतर्गत उन्होंने विद्यालय से समाज तक पर्यावरण के प्रति जागरूकता की मुहिम चलाई। विद्यालय में छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और गांव गांव तक इस आंदोलन के चलते पर्यावरण संरक्षण का संदेश सारे गांव समाज को पर्यावरण की शिक्षा का एक विद्यालय बनाता है। समलौंण आंदोलन में किसी अवसर पर वृक्षारोपण यादगार पौधा लगाया जाता है। समलौंण का तात्पर्य ही याद से है, जन्मदिन, मुंडन, शादी, वार्षिक पिंडदान इत्यादि सभ...