हार्दिक पांड्या एक घमंडी बल्लेबाज क्यों लगाते हैं | T20 World Cup

आज t20 वर्ल्ड कप 2026 भारत बनाम नीदरलैंड मैच के आखिर में जब शिवम दुबे सिक्स लगाते हुए कैच आउट हो गए तब मैदान पर रिंकू सिंह आते हैं। रिंकू सिंह अपने आप में एक जोरदार प्लेयर हैं, हम सब ने उनके सिक्स हीटिंग एबिलिटी को देखा है। और कई बार तो वह सबसे बेहतरीन कर पाने में भी सफल रहे हैं। फिर भी यदि देखें तो रिंकू सिंह हमेशा उस स्थान के लिए जहां उन्हें खिलाया जाना चाहिए, उपेक्षित रहे हैं। उन्हें वह स्थान नहीं मिलता। यूं कहें की भरपूर खेलने के लिए उन्हें नहीं मिल पाता है। आज भारत जब नीदरलैंड के खिलाफ इस मैच को खेल रहा है। रिंकू सिंह को केवल चार बॉल खेलने के लिए आखिरी के ओवर में उतारा गया। दूसरी ही गेंद खेलते हुए रिंकू सिंह ने एक सिक्स लगाया तीसरी गेंद मिस हो गई, कीपर के पास जाकर गिरी तो नॉन स्ट्राइकर एंड से हार्दिक पांड्या तेज दौड़कर रन ले लिए रिंकू सिंह को स्ट्राइक छोड़नी पड़ी और दूसरी तरफ दौड़ लगानी पड़ी। हार्दिक पांड्या का यह मिजाज टीम के लिए कितना बेहतर रहा यह तो ऐसा था की आखिरी गेंद में वे कैच आउट हो गए। जहां उनका यह मानना था कि वह मैदान पर कुछ लंबा समय बिता चुके हैं और आखिरी गेंद को सर्वश्रेष्ठ खेल सकते हैं लेकिन इस गेंद पर वे कैच आउट हो गए।
रिंकू सिंह ने तीन गेंदें खेली, एक गेंद छः रन के लिए बॉन्ड्रीलाइन से बाहर भेजी। इस तरह से उन्होंने अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खेल ऐसा नहीं था, की आखिरी गेंद वे खेलते और किसी प्रकार की कोई संभावना कम थी, कि वे छह रन ना लगाते, फिर भी हार्दिक पांड्या ने रन दौड़कर टीम में पहले से ही अपने स्थान को लेकर उपेक्षित रिंकू सिंह को एक बार फिर उपेक्षित कर दिया।।
Comments
Post a Comment
Please comment your review.