Skip to main content

Delhi Capitals की हार David Miller ही क्यों जिम्मेदार | DC vs GT Ipl 2026

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने 1 रन से मैच में जीत हासिल की इसका सारा ठीकरा डेविड मिलर के ऊपर फूट गया। हालांकि वह संभावनाएं जो दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने के लिए पैदा हुई थी कुछ क्षण के लिए भी वहां तक मैच को ले जाने का पूरा श्रेय भी डेविड मिलर को जाता है।

हालांकि के एल राहुल ने भी अच्छी पारी खेली लेकिन डेविड मिलर ने आखिर में उस आतिशी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स फैंस को मैच में बनाए रखा किंतु एक गलती ने उन्हें गुनहगार बना दिया। एक रन उन्हें जरूर ले लेना चाहिए था, मैच के बीसवें ओवर में जब प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे केवल दो रनों की आवश्यकता थी दो गेंद पर पांचवीं गेंद में डेविड मिलर ने कम से कम एक रन लिया जा सके इस तरह से गेंद को दूर भेजो लेकिन उन्होंने रन लेने से इनकार कर दिया। जबकि यह पूरा पूरा रन था, दूसरी तरफ कुलदीप यादव थे जो की बल्लेबाजी करना जानते हैं उन्हें इस तरह के प्रेशर गेम का अनुभव है, किंतु यहां पर डेविड मिलन ने उसे पांचवीं गेंद पर कोई रन लेने से रिफ्यूज कर दिया।

बस क्या था कि अब एक गेंद पर दो रनों की आवश्यकता थी प्रसिद्ध कृष्ण ने बड़ी सोच समझकर गेंद डाली और डेविड मिलर से यह गेंद छूट गई रन लेने की कोशिश कर रहे थे दौड़े तो लेकिन इस आशा में की कहीं एक रन मिलकर मैच टाई ही हो जाए। लेकिन उस एक रन भागते हुए गुजरात टाइटंस के कीपर बटलर के द्वारा इतना अच्छा विकेट थ्रो किया गया की कुलदीप यादव रन आउट हो गए। यह आखिरी गेंद थी मैच भी पूर्ण हुआ और वह पांचवीं गेंद पर एक रन ना लेना डेविड मिलर के लिए बड़ी भूल बन गया। यह कोई साधारण मैच नहीं जिसे भुलाया जाए हजारों लोग आईपीएल के इस मैच पर गहरी नजर बनाए होते हैं। हजारों चाहने वाले हैं दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में जीवित रखने वाले डेविड मिलर अचानक ही दिल्ली कैपिटल्स फैंस की आलोचना का शिकार होने लगे। अब ऐसा हो भी क्यों ना हाथ में जीत थी, और वह आखिरी गेंद पर छटक गई तो दुख तो जरूर होगा। खैर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने डेविड मिलर के एक रन लेने के फैसले को उनका बचाव किया है।

यह क्रिकेट का मैदान है साथियों और यह बात सच है कि भारत में क्रिकेट केवल एक मैच तक सीमित नहीं है। यह लाखों करोड़ों लोगों के लिए एक संस्कृति का हिस्सा है। किंतु मैच का परिणाम हमेशा एक टीम की जीत और दूसरी टीम की हार होती है, और डेविड मिलर का यह एक रन न लेने का निर्णय इस मैच को हमेशा के लिए यादगार बना देता है। यह 2026 आईपीएल क्रिकेट के तमाम मैचो में एक बेहद चर्चित और बहस का मुद्दा बना रहने वाला मैच बन कर रहेगा।।

Comments

Popular posts from this blog

राठ क्षेत्र से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर | कलाकारों का संरक्षण राज्य का कर्तव्य

  एक होली की टीम ने पहल की वे देहरादून जाएंगे अपने लोगों के पास और इस बार एक नई शुरुआत करेंगे। कुछ नए गीत उनके गीतों में खुद का भाव वही लय और पूरे खुदेड़ गीत बन गए। खूब मेहनत भी की और इस पहल को करने का साहस भी किया। देहरादून घाटी पहुंचे और पर्वतीय अंचलों में थाली बजाकर जो हम होली मनाया करते थे, उसे विशुद्ध कलाकारी का स्वरूप दिया। हालांकि आज से पहले बहुत से शानदार टोलियों ने होली बहुत सुंदर मनाई है।। बदलते समय के साथ संस्कृति के तमाम इन अंशो का बदला स्वरूप सामने आना जरूरी है, उसे बेहतर होते जाना भी जरूरी है। और यह तभी हो सकता है, जब वह प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आए अर्थात एक दूसरे को देखकर अच्छा करने की इच्छा। इस सब में सबसे महत्वपूर्ण है, संस्कृति के इन छोटे-छोटे कार्यक्रमों का अर्थव्यवस्था से जुड़ना अर्थात इन कार्यक्रमों से आर्थिक लाभ होना, यदि यह हो पा रहा है, तो सब कुछ उन्नत होता चला जाएगा संस्कृति भी। उदाहरण के लिए पहाड़ों में खेत इसलिए छूट गए क्योंकि शहरों में नौकरी सरल हो गई और किफायती भी। कुल मिलाकर यदि पहाड़ों में खेती की अर्थव्यवस्था मजबूत होती तो पहाड़ की खेती कभी बंजर ना हो...

केजरीवाल की हार से राहुल गांधी की जीत हुई है।

दिल्ली चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस की भविष्य को लेकर स्थिति को साफ कर दिया है। कांग्रेस ने देश भर में गठबंधन के नेताओं को और पार्टियों को एक संदेश दिया है। यदि गठबंधन के मूल्यों को और शर्तों को चुनौती दोगे, तो कांग्रेस भी इसमें केंद्र बिंदु में रहकर अपनी जमीन को सौंपती नहीं रहेगी। बल्कि दमदार अंदाज में चुनाव लड़कर दिल्ली की तरह ही अन्य जगहों पर भी चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी की हार हो जाने से राहुल गांधी जी का गठबंधन में स्तर पुनर्स्थापित हुआ है। कारण यही है कि अब तक अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में सरकार बनाकर एक ऐसे नेता बने हुए थे, जो मोदी जी के सामने अपराजिता हैं। जिन्हें हराया नहीं गया है, विशेष कर मोदी जी के सामने। वह एक विजेता नेता की छवि के तौर पर गठबंधन के उन तमाम नेताओं में शीर्ष पर थे। अब विषय यह था, कि राहुल गांधी जी की एक हारमान नेता की छवि के तौर पर जो स्थिति गठबंधन में थी, वह केजरीवाल जी के होने से गठबंधन के अन्य नेताओं में शीर्ष होने की स्वीकार्यता हासिल नहीं कर पा रही थी। राहुल गांधी जी को गठबंधन के शीर्ष नेता के तौर पर जो स्वीकार्यता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पा रही...

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा और अब सवाल महेंद्र भट्ट से

श्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक अदूरदृष्ट नेता के तौर पर याद किया जाएगा। जिन्होंने अपनी कही बात पर इस्तीफा दिया मंत्री पद को त्याग और इससे यह साबित होता है, कि आपने गलती की है। अन्यथा आप अपनी बात से, अपनी सत्यता से जनमानस को विश्वास में लेते, पार्टी को विश्वास में लेते और चुनाव लड़ते। आपके इस्तीफे ने आपकी गलती को साबित कर दिया। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अपनी भूमिका को स्पष्ट किया, अपना योगदान बताया और आखिरी तौर से वे भावनाओं से भरे हुए थे, उनके आंसू भी देखे गए। इसी पर उन्होंने अपने इस्तीफा की बात रख दी वह प्रेस वार्ता हम सबके सामने हैं।  यहां से बहुत कुछ बातें समझने को मिलती है, राजनीति में बैक फुट नहीं होता है, राजनीति में सिर्फ फॉरवर्ड होता है। यह बात उस समय सोचने की आवश्यकता थी, जब इस तरह का बयान दिया गया था, जिसने इतना बड़ा विवाद पैदा किया। यह नेताओं की दूर दृष्टि का सवाल है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि उनके द्वारा कही बात का प्रभाव कितना व्यापक हो सकता है। राजनीति में आपके द्वारा कही बात पर आप आगे माफी लेकर वापसी कर पाएंगे ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि उसका प्रभाव कभी-कभी इतना ...