RCB Vs MI में बेंगलुरु की दमदार जीत | IPL
![]() |
| MI vs RCB |
आरसीबी ने आज के मैच में अब तक 241 रनों की शानदार पहाड़ जैसे लक्ष्य को मुंबई इंडियंस के सामने रख दिया है साल्ट, विराट कोहली, पाटीदार और डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की और इसी के साथ लक्ष्य ढाई सौ के करीब जा पहुंचा ।
RCB के खिलाड़ियों का प्रदर्शन :
- Salt :
78 रनों की पारी मात्र 36 गेंद में लगाकर शानदार प्रदर्शन किया सर्वाधिक रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया जिसमें 6 चौके और छह छक्के लगाकर उन्होंने टीम के लिए लगभग आधा काम अकेले कर दिया यह तेज तर्रार बल्लेबाजी ही बेंगलुरु की ताकत है ।
- Kohli :
कोहली बेंगलुरु की सबसे बड़ी ताकत है। आज के मैच में अर्शतक लगाकर उन्होंने बेंगलुरु को एक बार फिर मजबूत शिखर जितने लक्ष्य पर पहुंचा दिया 50 रनों की पारी 38 गेंद में विराट कोहली ने पूरी की इसमें पांच चौकी और एक छक्के का योगदान रहा है।
- Rajat Patidar :
रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेली जिसमें 20 गेद खेल कर उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाकर टीम को एक विशाल लक्ष्य तक पहुंचा है।
- David :
डेविड ने गेंद को टिमटिमाते हुए तारों के समान आसमान तक पहुंचा एक बार फिर से 16 गेंद में 34 रनों की पारी खेल कर उन्होंने आरसीबी की मजबूती को क्रिकेट के फैंस के सामने साबित कर दिया दो चौके और तीन छक्के लगाकर उन्होंने टीम के लिए योगदान दिया।।
मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी के लिए अब मैदान पर आ चुकी है रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों पर आज के इस मैच में नजर रहेगी मुंबई इंडियंस यह कर सकती है हालांकि यह मैच बेहद रोचक रहने वाला है।
मुंबई इंडियंस की पारी:
- मुंबई इडियन अब तक बल्लेबाजी करते हुए 121 रनों क साथ खेल रही है जिसके लिए उन्होंने तीन विकेट खो दिए हैं 12 ओवर पूरे हो चुके हैं सूर्यकुमार यादव का विकेट अभी-अभी गिरा है।
- अब बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या और रदरफोर्ड मैदान में है अभी अभी कुणाल पांड्या ने सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया है।
- अब मुंबई को 38 गेंद में 105 रनों की आवश्यकता है रदरफोर्ड अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं हार्दिक पंड्या 17 गेद खेल कर 33 रन बना चुके हैं वही रदरफोर्ड अभी 5 गेंद में 9 रनों पर खेल रहे हैं।
- 14 अक्टूबर पूर्ण हो चुके हैं 138 रन बनाकर तीन विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी कर रही है 17 से ऊपर का आवश्यक रन रेट हो चुका है जबकि मौजूदा बल्लेबाजी करीब 10 रन प्रति ओवर की हो रही है।
- 35 गेंद में 100 रन बनाएगी तभी जीत सकेगी मुंबई इंडियंस इस समय की अपडेट।
- हार्दिक पांड्या का विकेट गिर चुका है 22 गेंद में 40 रन बनाकर वे कैच आउट हो चुके हैं।
- 30 गेंद में 94 रनों की आवश्यकता यदि मुंबई इंडियंस यह पूरा कर सकेगी तो ही जीत सकेगी इस समय पर मैदान में नमन और रदरफोर्ड बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- इस समय पर स्ट्रेटजी टाइम आउट चल रहा है किंतु अब तक लगभग यह साफ हो चुका है कि मैच मैं पलड़ा रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का हावी हो चुका है अब तक आवश्यक रन रेट 19 के करीब पहुंच चुका है जबकि मौजूदा रन रेट 10 का है साथ ही 30 गेंद में अब भी 94 रनों की आवश्यकता है।
- यहां से मैच पूरी तरह से बेंगलुरु की झोली में जाता नजर आ रहा है।
- नमन दो गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे इसी के साथ पांच विकेट के रूप में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी का पतन हुआ।
- रदरफोर्ड 18 रन 10 गेंद में बनाकर कैच आउट हुए इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने छठवां विकेट खोया किंतु यह नो बाल थी और रदरफोर्ड का विकेट यहां बच गया।
- इस समय पर सेंअटनर और रदरफोर्ड बल्लेबाजी कर रहे हैं और आवश्यक रन रेट 22 तक जा पहुंचा है।
- आखिरकार बंगलुरु ने मुंबई को मुंबई के ही घर में हरा दिया है। मुंबई इंडियंस इस मैच को 18 रन से हार गई और यह उसकी लगातार तीसरी हार है।

Comments
Post a Comment
Please comment your review.