Bihar election result : बिहार में इस गठबंधन को मिल रही बंपर जीत | 16 एग्जिट पोलों ने साफ किया



बिहार दूसरे चरण की वोटिंग पूरी हो जाने के बाद एग्जिट पोल अब नतीजे दिखा रहा है। जहां एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल में एनडीए को 154 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं 83 सीटें महागठबंधन को प्राप्त हो रही है, और अन्य को 6 सीटें प्राप्त हुई हैं। बिहार में नई-नई राजनीतिक पार्टी जन सुराज उतनी असरदार नहीं रही। जिन्हें 3 से 5 सीट हासिल हो रही हैं। यह लगभग 16 एग्जिट पोल के नतीजे का समेकित निर्णय है। सभी में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हुआ है। दो चरणों में चुनाव हुए और 14 नवंबर को बिहार चुनाव का परिणाम सामने होगा। पिछले चुनाव में एनडीए को 125 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वही महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत प्राप्त हुई थी। अन्य को 8 सीटें प्राप्त हुई इस आधार पर यदि एग्जिट पोल के नतीजे को देखा जाए तो एनडीए को पिछले परिणाम की अपेक्षा 29 सीटों का लाभ की आकांक्षा इस समय पर है। और महागठबंधन को 28 सीटों के नुकसान का अनुमान है।

हालांकि इस समय पर बिहार में हुई बंपर मतदान ने लोगों के रुझान को दर्शाया है, यह भी बात हुई कि यह महागठबंधन के पक्ष में और सरकार बदलने के लिए लोगों के द्वारा उठाए गए कदम है। जो बड़ी संख्या में बिहार चुनाव में मतदान के लिए उमड़े हैं। पहले फेज में 121 सीटों पर लगभग 65% वोटिंग हुई वहीं दूसरे फेज में 67% वोटिंग संपन्न हुई। इस आधार पर इस तरह से देखा जाता है कि यह सरकार बदलने के लिए जनमानस के द्वारा चुनाव में किया गया पूर्ण प्रतिभाग है। वहीं दूसरी तरफ इस प्रकार भी देखा जाता है, कि नीतीश कुमार और एनडीए के चलते राजनीति का बिहार में ऐसा विस्तार है, और महिलाओं को लेकर जो योजनाएं हैं, उसने बड़ी संख्या में उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया है। इस प्रकार बंपर मतदान को दोनों पक्ष अपने पक्ष में दर्शाते हैं।

हालांकि यह भी जानना चाहिए की एग्जिट पोल सैंपल सर्वे होता है। जिसे पूर्ण रूप से सत्य नहीं माना जा सकता यह अनुमान मात्र है। 2010, 15 और 2020 के एग्जिट पोल में अनुमान कुछ और था, और परिणाम कुछ और 2015 में ज्यादातर एग्जिट पोल ने एनडीए को बढ़त बताई लेकिन नतीजा में महागठबंधन को बहुमत मिला। 2020 में महागठबंधन को जीत का अनुमान एग्जिट पोल में दर्शाया गया। लेकिन एनडीए 125 सीटों के साथ जीत कर सरकार बनती है।

आपका इस संदर्भ में क्या मानना है, क्या बिहार में एनडीए एक बार फिर वापसी करेगी या महागठबंधन सरकार बनाएगी।।

Comments

Popular posts from this blog

राठ क्षेत्र से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर | राठ का तात्पर्य | विशेष लेख

केजरीवाल की हार से राहुल गांधी की जीत हुई है।

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा और अब सवाल महेंद्र भट्ट से