CSK vs DC | आखिर विजयी चेन्नई विजेता बनी

Winner CSK

CSK आखिर कार कुछ इंतजार के बाद विजेता बन गई। आज के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मैच में सीएसके ने शानदार जीत हासिल की है। 212 रनों का लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग ने बनाकर दिल्ली के सामने दिया था। दिल्ली केवल 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 23 रनों से दिल्ली यह मैच हार गई। चेन्नई सुपर किंग के खेमे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरकार चेन्नई के नए ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन इस आईपीएल सीजन में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 56 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 115 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और चार छक्के लगाकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी प्रस्तुत की। 205 के स्ट्राइक रेट पर संजू सैमसंग बल्लेबाजी कर रहे थे, और यही कारण था कि CSK, 212 रनों के विशाल लक्ष्य को साध सकी। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने जब 212 रनों का लक्ष्य सामने रखा। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 59 रनों की केवल 36 गेंद में शानदार पारी खेली। जिसमें तीन चौके और चार छक्के लगाकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी प्रस्तुत की। किंतु उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। इस तरह से सीएसटी ने गायकवाड़ के बाद एक और विकेट खो दिया। अब शिवम दुबे बल्लेबाजी को आए और उन्होंने मात्र 10 गेंद में 20 रनों की तेजदरार पारी खेली जिसमें दो चौके और एक छक्का लगाकर उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से शानदार बल्लेबाजी प्रस्तुत की।

दिल्ली कैपिटल्स केवल 189 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग के दिए लक्ष्य को पूरा न कर सकी। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से निशंका ने 24 गेंद में 41 रन बनाकर शानदार पारी खेली पांच चौके और दो छक्के लगाकर साथ ही राहुल ने शुरुआत में 10 गेंद में 18 रन बनाकर टीम के विजयपथ को बढ़ाया और आखिर में स्टेब्स ने शानदार बल्लेबाजी की, 60 रन 38 गेंद में बनाकर स्टेब्स ने टीम को आगे बढ़ाया। लेकिन नूर अहमद की गेंद पर आउट हो गए, और इस तरह आगे दिल्ली कैपिटल्स यूं बिखरती गई कि वह मैच की आखिरी गेंद में अपना दसवां विकेट भी खो चुकी थी।

 इस प्रकार केवल 190 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स ऑल आउट हो गई। यह 23 रनों का अंतर चेन्नई सुपर किंग को आत्मविश्वास से भरता है, यह एक श्रेष्ठ टीम है जो पांच बार की चैंपियन रह चुकी है। और जिसमें शानदार बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां और प्रदर्शन एतिहासिक तौर से किया है। चेन्नई सुपर किंग के कंधों पर उसकी महान विरासत की साख है। जिसे इन तमाम नौजवान बल्लेबाजों को आगे बढाना है।

संजू सैमसन की उपस्थिति ने केवल टीम में बल्लेबाजी को मजबूत नहीं किया है। बल्कि एक अनुभव भी विकेटकीपर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज क्रिकेटर के स्थान को पाने की कोशिश की है। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने चेन्नई सुपर किंग को इस मैच में बहुत आगे बढ़ाया और उनके अनुभव ने कई जगह पर नौजवान युवा खिलाड़ियों को हौसला भी दिया है और उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है।।

Comments

Popular posts from this blog

राठ क्षेत्र से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर | कलाकारों का संरक्षण राज्य का कर्तव्य

केजरीवाल की हार से राहुल गांधी की जीत हुई है।

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा और अब सवाल महेंद्र भट्ट से