चेन्नई सुपर किंग की महान विरासत का कोई वारिस नहीं मिल सका है। 2026 के इस आईपीएल सीजन में लगातार तीसरी हार चेन्नई सुपर किंग के हाथ लगी है। किंग्स की कहानी यहां अधूरी प्रतीत होती है। ऋतुराज गायकवाड एक अच्छे बैट्समैन और कप्तान की भूमिका में इन परिणामों के बाद कमजोर प्रतीत होते हैं। किंतु यहां टीम को बहुत अधिक रणनीतिक और मेहनत की आवश्यकता भी प्रतीत होती है। तीन मैचो में लगातार हार के बाद एक जमाने की नंबर वन चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग आखिरी पायदान को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।
अंक तालिका में उसकी स्थिति दयनीय है क्रिकेट के मैदान पर भी प्रयास तो करते हैं 200 रनों का आंकड़ा भी पार करते हैं लेकिन जीत हाथ नहीं आती है आज तो बेंगलुरु के साथ हुए मैच में 43 रनों से चेन्नई सुपर किंग की हार हो गई यह कोई आम हार नहीं है। चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बहुत प्रतिष्ठित और मानद टीमों में से एक है बहुत श्रेष्ठ खिलाड़ी इन टीमों को अपनी योग्यता और कला से इस मुकाम तक पहुंचाए हैं। चेन्नई सुपर किंग उस महान विरासत को कैसे बचा सकेगी। क्या आगे के मुकाबले में ऐसा कुछ होगा की भाग्य पल्टे चेन्नई सुपर किंग की विजय गाथा चल पड़े। वह हमेशा की भांति सेमीफाइनल्स और फाइनल तक अपना रास्ता तय करें।
महेंद्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा जरूर है, लेकिन अब तक मैदान पर दिखे नहीं है अपनी चोट के चलते हुए मैचो से बाहर ही है उनकी उपस्थिति भी टीम को शायद मजबूती देती लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग पूरी तरह से नौजवानों की टीम के रूप में सामने है। जिसमें पोटेंशियल तो पूरा है जो खेल भी अच्छा रही है लेकिन रणनीति कमजोरी के कारण वह उस सर्वोच्च शक्ति को एक टीम के तौर पर भुना नहीं पा रही है। जैसा कि मैंने कहा वह एक नौजवानों की टीम प्रतीत होती है। संजू सैमसन, गायकवाड, दुबे जैसे कुछ दिग्गज खिलाड़ी जरूर हैं किंतु बड़े मैचो में यह भी कुछ बड़े खिलाड़ियों के संरक्षण में ही खेले हैं। हालांकि हाल फिलहाल में सैमसन अच्छा प्रदर्शन करके आए हैं, किंतु फिर भी चेन्नई अपने उस शानदार बैटिंग और विजई बैट्समैन को तलाश रही है यहां से चेन्नई के लिए विजई टीम के तौर पर प्रकाश में आना एक बड़ी चुनौती होगी। देखना यह होगा क्या महेंद्र सिंह धोनी आकर चेन्नई सुपर किंग की उस रणनीति को सफल बना सकेंगे। आपको क्या लगता है क्या वास्तव में यह राणनीतिक कमजोरी है, क्या अच्छा रन स्कोर करने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग हार का सामना करती है या गेंदबाजी में कमजोरी है, या अन्य टीमें ही कुछ अधिक मजबूत हैं।।

Comments
Post a Comment
Please comment your review.