रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आईपीएल 2026 के अपने आज के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रनों की कमी से जूझ रही है। यह आज अप्रैल 10 2026 का मैच है। RCB लगभग हार के करीब है। क्योंकि दूसरी तरफ बल्लेबाजी बहुत ताकतवर है। आज RCB की राईवेलरी राजस्थान रॉयल्स RR के साथ जारी है। इस मैच में RCB की विजेता टीम होने की शक्ति को राजस्थान रॉयल्स के धुआंधार बल्लेबाजों ने बुरी तरह एक्सपोज कर दिया है।
# अब तक का स्कोर आप समझिए -
आरसीबी ने 201 रनों का कुल लक्ष्य दिया
राजस्थान रॉयल्स केवल 12 ओवरों में 150 रनों के करीब ( लगभग जीत तय )
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने चेन्नई के सामने जितना शानदार प्रदर्शन किया और दिखाया की वह चैंपियन टीम है। जिसने कई वर्षों के बाद एक पदक आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर बड़े उत्साह के साथ इस वर्ष भी दावा प्रस्तुत किया है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के सामने वह पूरी तरह से कमजोर लग रही है। 201 रनों का लक्ष्य देने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी जो प्रतीत होती है जैसे बेंगलुरु की गेंदबाजों को एक-एक गेंद पर बुरी शिकस्त दे रही हो।
इस मैच की शुरुआत बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी कर की इस बल्लेबाजी में सर्वाधिक रनों का सहयोग अपनी टीम के लिए रजत पाटीदार ने दिया, जो 40 गेंद में 63 रनों की परी खेल कर गए। हालांकि पहली गेंद पर ओपनर बल्लेबाज शाल्ट आउट हो गए थे। इसने टीम को जरा कमजोर किया, लेकिन साथ में विराट कोहली ने कुछ समय तक अच्छी बल्लेबाजी को जारी रखा 16 गेंद में 32 रन बनाकर विराट कोहली का विकेट रवि बिश्नोई को मिला जो क्लीन बोर्ड था। रवि बिश्नोई की गेंदबाजी इस आईपीएल में बहुत प्रभावपूर्ण रही है। देवदत्त पाडिकल ने भी 14 रनों की पारी खेली कुल मिलाकर यह 201 रनों के कुल स्कोर पर जाकर पहुंचा। जिसमें 8 विकेट बेंगलुरु ने खोए।
इसके बाद अगली पारी जिसमें यशस्वी जयसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने हमेशा की तरह ओपनिंग शुरू की। जायसवाल 8 गेंद पर मात्र 13 रन बनाकर ही आउट हो गए। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंद में 78 रनों की आश्चर्य जनक और शानदार पारी खेल कर राजस्थान रॉयल को यूं कहें की जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाएं। हालांकि वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी आईपीएल में कोई भी उनके विरोधी टीम हो के लिए बड़े नुकसान का सबक है। क्योंकि वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चल पड़ा तो यह बाउंड्रीज में ही बात करता है। इसके बाद ध्रुव जुरैल ने 34 गेंद में 66 रनों की पारी खेली जिसमें दो छक्के और 8 चौके लगाकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी प्रस्तुत की है। हालांकि मैच अभी जारी है जब मैं इस पोस्ट को लिख रहा हूं किंतु अब तक कह सकते हैं। फैसला हो चुका है की राजस्थान रॉयल्स ही विजेता टीम है जिसमें वह सूर्यवंशी और ध्रुव जूरैल जैसे बल्लेबाजों का महत्वपूर्ण योगदान है। अभी रविंद्र जडेजा भी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं।।

Comments
Post a Comment
Please comment your review.