Posts

रोहित का शानदार शतक एवं कोहली की वापसी | IND vs Australia

Image
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही वनडे सीरीज में आज हुए तीसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया दो मैचो में विजेता रही। इस तरह से सीरीज तो ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गया लेकिन यह तीसरा मैच भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के लिए एक यादगार मैच बन गया, और केवल इसलिए नहीं की विराट कोहली ने अपने पिछले दो मैचो में लगातार शून्य पर आउट होने के बाद आज शानदार अर्थशतक लगाया। बल्कि इसलिए भी की आखिरी बॉल तक मैदान में टिके रहे रोहित शर्मा जिन्होंने शतकीय पारी से भारत को विजय दिलाई। और इसी तरह रोहित शर्मा और विराट कोहली के साझेदारी कुछ रिकॉर्ड्स भी लेकर आई जहां रोहित शर्मा ने अपना 33 वां शतक पूरा किया वहीं रनों की रेस में विराट कोहली ने संगकारा को पीछे छोड़ दिया। अब वे द ग्रेट सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर है। शून्य पर आउट होने के कारण विराट कोहली के आत्मविश्वास को लेकर सवाल था। ऑस्ट्रेलिया की अच्छी गेंदबाजी ने पिछले दो माचो में उन्हें शून्य पर आउट किया। लेकिन आज और उन दोनों मैचों में भी प्रशंसकों ने उन्हें इसी गर्मजोशी से मैदान पर स्वागत किया। अपनी पहली गेंद खेल रहे विरा...

तालिबान प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा: क्या हैं मायने?

Image
तालिबान प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा: क्या हैं मायने? हाल ही में, तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली का दौरा किया, जिसने कूटनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। यह मुलाक़ात अफ़गानिस्तान में बदलते राजनीतिक परिदृश्य और भारत की क्षेत्रीय रणनीति के लिहाज़ से काफ़ी महत्वपूर्ण है। दौरे का मुख्य उद्देश्य इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को सामान्य बनाना और मानवीय सहायता पर चर्चा करना था। तालिबान चाहता है कि भारत अफ़गान लोगों को दी जाने वाली सहायता जारी रखे, खासकर गेहूँ और दवाओं की आपूर्ति। भारत, जो ऐतिहासिक रूप से अफ़गानिस्तान का एक बड़ा भागीदार रहा है, ने अभी तक तालिबान सरकार को औपचारिक मान्यता नहीं दी है, लेकिन मानवीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बातचीत जारी रखी है। भारत की प्राथमिकताएँ भारत के लिए, इस बातचीत की सबसे बड़ी प्राथमिकताएँ निम्नलिखित हैं: सुरक्षा चिंताएँ:  भारत अपनी सुरक्षा को लेकर स्पष्ट है कि अफ़गान धरती का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए। मानवीय सहायता: भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसकी सहायता सही ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचे। क्षेत्रीय ...

सेनारी नरसंहार | 18 मार्च 1999 बिहार के जातीय संघर्ष का काल पृष्ठ

Image
सेनारी नरसंहार बिहार; 18 March 1999 का दिन था। बिहार का एक छोटा सा गांव सेनारी जहां इस दिन ऐसी घटना हुई जिसने सारे देश को चकित कर दिया यूं कहें कि झकझोर कर रख दिया। बिहार में जातीय नरसंहार जातीय हिंसा का एक ऐसा सत्य इस गांव में देखा गया जिसे बिहार के इतिहास के एक और पृष्ठ को काला कर दिया यह घटना है सेनारी का नरसंहार।  सेनारी गांव में मार्च माह की 18 तारीख को सामान्य दिनों की तरह लोग अपने कामकाज पर थे। धीरे-धीरे शाम ढलने लगी और जब रात के लगभग 7:30 बज रहे थे, गांव से कुछ दूर पगडंडी पर एक धूल का गुब्बार उठने लगा। गांव के लोगों को लगा कि यहां शायद पुलिस कोई अभियान पर है दरअसल 500 के करीब लोगों की भीड़ पगडंडी पर चल रही थी इनमें बहुत से लोगों ने पुलिस के कपड़े पहने थे और बहुत से लोग लूंगी और बनियान में थे लेकिन सभी हथियारबंद थे अभी तक गांव के लोगों को यह नहीं मालूम था कि आने वाले दो-चार घंटे में सेनारी गांव बिहार के इतिहास का एक भयानक हिस्सा बनने वाला है। उस भीड़ में कुछ लोग गांव के समीप की एक चौकी की तरफ बढ़ गए बाकी बचे हुए लोग गांव की तरफ आ गए गांव में एक धमाका हुआ गांव के लोगों न...

IND VS Pakistan T20 वर्ल्ड कप 2025 | Abhishek & Gill

Image
Abhisek sharma अभिषेक शर्मा ने आज अपनी बल्लेबाजी से पाकिस्तान के सामने जिस तरह से खेला है, वे एक बुरा सपना बन गए हैं, विरोधी खिलाड़ियों के लिए। पहली गेंद पर आकर छक्के से शुरू करना और यह खेल कोई सामान्य नहीं है भारत और पाकिस्तान का मैच है सामने शहंशाह अफरीदी जैसा गेंदबाज जो नाम ही पर्याप्त है, की आपको संभल कर खेलना है। किंतु अभिषेक शर्मा ने जिस अंदाज में शुरू किया वह जैसे एक सौगंध रही हो। अपनी पारी में उन्होंने पांच छक्के जड़े, छह चौके और अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 190 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। किंतु इसमें अभिषेक शर्मा के माइंडसेट का खास योगदान है और अक्सर उनके इस माइंडसेट के पीछे भारत के पूर्व श्रेष्ठ बल्लेबाज युवराज सिंह से मिली सीख से जोड़ा जाता है उन्हें युवराज सिंह का अग्रज भी कह सकते हैं क्रिकेट के मैदान पर। लेकिन भारत के लिए T20 मैचों में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर इस माइंडसेट के साथ खेल का एक अलग ही उदाहरण अभिषेक शर्मा बन गए हैं। यहां यह भी देखना होगा कि सामने सुभमन गिल थे जिन्होंने बड़ी संयम से पारी को ऐसे चलाया जैसे कि संदेश दे रहे हो की आक्रामकता में भी धैर्य उ...

Narendra Modi जन्मदिन विशेष 2025 | संघर्ष ने बनाया नायक

Image
नरेंद्र मोदी युग को भारत में भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम युग कहा जा सकता है। इनमें जो खास बातें हैं, इनका प्रभाव भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता पर भी है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संगठित और सशक्त बनी रही है। नेतृत्व की यह क्षमता ही नरेंद्र मोदी को बेहद खास बनाती है। तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेना एक गैर कांग्रेसी पार्टी के नेता का यह सब एक समय तक सपना ही है।। चाय बेच कर अपना जीवन यापन करने वाले नरेंद्र मोदी ने समाज सेवा का रास्ता अपनाया, घर को भी त्याग दिया। क्योंकि राजनीति में आए अब राजनीति के क्षेत्र ही ऐसा है, जहां समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों की भी बड़ी संख्या मिलती है। लेकिन हर व्यक्ति की अपने जीवन की कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियां होती हैं। जो हम सबको प्रेरित करती हैं, नरेंद्र मोदी के जीवन में भी ऐसी कई बातें हैं और भारतीय जनता पार्टी का देश में इस समय पर सबसे मजबूत पार्टी होने का सीधा और सर्वाधिक श्रेय नरेंद्र मोदी को जाता है। बचपन में चाय बेची यह एक ऐसा पक्ष है, जो उन्हें देश की बुनियादी जनमानस से जोड़ता है, जो गरीब है जो हर...

india-Pakistan asia cup 2025 match

Image
Time 8:43 फखर ज़मान को अक्षर पटेल ने अपनी पहले ही ओवर में पवेलियन वापस भेजा अक्षर मैच का आठवां ओवर करवा रहे हैं। 45 रन बनाकर तीन विकेट खो दिए हैं अब तक पाकिस्तान की टीम।। Time 8:13 बुमराह ने अपने ओवर की चौथी गेंद पर एक और विकेट के रूप में फखर जमाना को LBW की अपील की लेकिन रिव्यू में वे नॉट आउट हुए। दूसरे ओवर की समाप्त के बाद पाकिस्तान सात रन पर दो विकेट।। Time 8:10 जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में दूसरी गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज हारिश को पवेलियन वापस भेजा इसी के साथ मात्र 6 रन पर पाकिस्तान की टीम दो विकेट खो चुकी है। जसप्रीत बुमराह की इस गेंद पर हार्दिक पांड्या ने हारिश का कैच पकड़ा।। Time 8:03  हार्दिक पांडेय कि पहले ओवर में ही पहली गेंद पर सैम अयुब आउट होकर पवेलियन वापस लौटे जिनका कैच जसप्रीत बुमराह ने पकड़ा और से आयोग पहले ही ओवर में पहली गेंद पर पवेलियन वापस लौट गए। Time 7:32 एशिया कप 2025 के इस मैच में पाकिस्तान टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा हम गेंदबाजी करने के लिए तैयार ।हैं भारतीय  पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सह...

Rahul Gandhi news | वोट चोरी का मुद्दा कैसे कामयाब?

Image
हाल में रायबरेली में राहुल गांधी जी अपनी एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा चुनाव आयोग तानाशाह है इस विषय को वह काफी लंबे समय से उठा रहे हैं लोकसभा की चुनाव के बाद एवं ईवीएम पर सवाल उठाते रहे अब कुछ समय से चुनाव आयोग पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं  बिहार में शीघ्र ही चुनाव होने वाले हैं किंतु चुनाव आयोग पर उठाए सवालों को लेकर दोष सिद्धि अभी तक नहीं हुई है कौन दोषी हैं और उन्हें सजा कौन देगा? ना ही कांग्रेस इसे कोर्ट में शिकायत के तौर पर दर्ज करती हैं ऐसे में बिहार का चुनाव वही चुनाव आयोग करवाएगा जिस पर राहुल गांधी जी दोष लगा रहे हैं साफ है कि अगर राहुल गांधी जी बिहार में चुनाव हार जाते हैं तो वह फिर यही कहेंगे की बिहार में भी वोट चोरी हो गई है अब इसका समाधान क्या है।। यदि राहुल गांधी जी बिहार में राजद के साथ मिलकर चुनाव जीत जाते हैं तो इसके बाद उनका क्या जवाब होगा यह भी जानना दिलचस्प होगा क्या इसके बाद वे यह कहेंगे कि अब हम चुनाव जीत गए हैं इसलिए चुनाव आयोग अब ठीक है इन दो बातों में कोई एक बात अवश्य होगी देखना होगा कि बिहार में कांग्रेस यदि अपनी उम्मीद के अनुसार चुनाव में प्रदर्श...

महेंद्र सिंह धोनी | भारतीय क्रिकेट का सितारा

Image
रेलवे प्लेटफार्म की बेंच पर बैठा युवा इंतजार कर रहा है। वह जीवन की सफलता के लिए प्रकाश चाहता है, जो उसकी राह प्रसस्त करे। वह असमंजस में है, कि वह अपनी रेलवे की नौकरी त्याग दे या नहीं। वहां परिवार बड़ी आश बांधे है, की पुत्र रेलवे में नौकरी पा गया है भविष्य सुरक्षित है। लेकिन महेंद्र इतने में संतुष्ट नहीं है, क्योंकि वह जीवन भर अब तक क्रिकेट के लिए समर्पित रहा है। वह एक श्रेष्ठ खिलाड़ी है। लेकिन योग बनते नहीं दिखे कि वह भारत के लिए खेले। यहां इस बेंच पर बैठा महेंद्र इसी के मध्य उलझा है, कि वह किस तरफ बढ़े। एक ओर तो वह रेलवे की नौकरी कर सकता है। वहीं दूसरी ओर क्रिकेट उसे बुला रहा है। वह आगे बढ़ना चाहता है। एक और उसके परिवार की आशाएं और खुशियां हैं, जो कहीं तो पूरी हो गई है, जबकि वह रेलवे में सरकारी नौकरी कर रहा है। लेकिन दूसरी ओर उसका मन स्थिर नहीं है। आती ट्रेन को देख वह स्पष्ट होता गया और भी अधिक कि उसे किस राह पर चलना है। रेलवे की नौकरी के बाद वह रोज खेलता तो है, लेकिन यह उसे कहीं लेकर नहीं जा रहा, वे खिलाड़ी जो रणजी में उसके साथ खेले उनमें कई आज भारतीय क्रिकेट के सितारे हो गए हैं। ट्र...

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा और अब सवाल महेंद्र भट्ट से

Image
श्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक अदूरदृष्ट नेता के तौर पर याद किया जाएगा। जिन्होंने अपनी कही बात पर इस्तीफा दिया मंत्री पद को त्याग और इससे यह साबित होता है, कि आपने गलती की है। अन्यथा आप अपनी बात से, अपनी सत्यता से जनमानस को विश्वास में लेते, पार्टी को विश्वास में लेते और चुनाव लड़ते। आपके इस्तीफे ने आपकी गलती को साबित कर दिया। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अपनी भूमिका को स्पष्ट किया, अपना योगदान बताया और आखिरी तौर से वे भावनाओं से भरे हुए थे, उनके आंसू भी देखे गए। इसी पर उन्होंने अपने इस्तीफा की बात रख दी वह प्रेस वार्ता हम सबके सामने हैं।  यहां से बहुत कुछ बातें समझने को मिलती है, राजनीति में बैक फुट नहीं होता है, राजनीति में सिर्फ फॉरवर्ड होता है। यह बात उस समय सोचने की आवश्यकता थी, जब इस तरह का बयान दिया गया था, जिसने इतना बड़ा विवाद पैदा किया। यह नेताओं की दूर दृष्टि का सवाल है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि उनके द्वारा कही बात का प्रभाव कितना व्यापक हो सकता है। राजनीति में आपके द्वारा कही बात पर आप आगे माफी लेकर वापसी कर पाएंगे ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि उसका प्रभाव कभी-कभी इतना ...