बौद्ध कालीन भारत |16 महाजनपदों की विस्तृत व्याख्या | Boddh period india explaination
बौद्ध कालीन भारत जब भगवान बुद्ध के द्वारा बौद्ध धर्म का प्रादुर्भाव हो रहा था। उस समय पर भारत किस प्रकार से था, इसकी दशा क्या थी। इस विषय में बौद्ध धर्म ग्रंथों से कुछ जानकारी प्राप्त होती हैं। उन दिनों उत्तरी भारत में कोई ऐसा सशक्त साम्राज्य ना था, जो कि केंद्र में रहकर एक शक्तिशाली शासन पूरे उत्तर भारत में स्थापित कर सकें, ऐसा ना हो कर उन दिनों उत्तरी भारत 16 छोटे-बड़े राज्यों में बंटा हुआ था, इन राज्यों को महाजनपद कहा जाता था।
● अंग (पूर्वी बिहार) राजधानी चंपा, ● मगध (दक्षिणी बिहार) राजधानी गिरिब्रज, ● काशी (वाराणसी) राजधानी काशी, ● कौशल (अवध) राजधानी श्रावस्ती, ● वज्जी (उत्तरी बिहार) राजधानी वैशाली, ●.मल्ल (देवरिया, गोरखपुर) राजधानी कुसिनारा तथा पावा, ● चेदी (बुंदेलखंड) राजधानी सुक्तिमती, ● वत्स (प्रयाग) राजधानी कौशांबी, ● कुरु (दिल्ली मेरठ) राजधानी इंद्रप्रस्थ तथा हस्तिनापुर, ● पांचाल (रोहिलखंड) राजधानी अहिक्षेत्र तथा कम्पिल्य, ● मत्स्य (जयपुर) राजधानी विराटनगर, ● शूरसेन (मथुरा) राजधानी मथुरा, ● अवंती (पश्चिमी मालवा) राजधानी उज्जैन, ● गांधार (पूर्वी अफ़गानिस्तान) राजधानी तक्षशिला, ● कंबोज (काश्मी) राजधानी द्वारका, ● अस्सकं (हैदराबाद) राजधानी पोतली या पोतन।
इन राज्यों में कुछ में तो राजतंत्रात्मक और कुछ में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्थाएं थी। राजतांत्रिक राज्य तुलना में लोकतांत्रिक राज्यों से बड़े हुआ करते थे। इन राज्यों में प्रतिस्पर्धा चलती रहती थी। अतः बड़े राज्यों ने अपने पड़ोस के छोटे-छोटे राज्यों को समाप्त कर दिया, और उन्हें अपने में मिलाकर अंत तक आते-आते यह चार बड़े राज्यों कौशल, वत्स, अवंती, तथा मगध में विलीन हो गए।
कौशल वर्तमान का अवध ही हुआ करता था। इस राज्य के बीच में से सरयू नदी बहती थी। इसके दो राजधानियां हुआ करते थी, उत्तरी भाग की राजधानी श्रावस्ती तथा दक्षिण भाग की राजधानी कुशावती थी। जिस वक्त पर बौद्ध धर्म का प्रचार हो रहा था, यहां के राजा प्रसेनजीत थे।
कौशल राज्य के दक्षिण में वत्स राज्य था। जिसकी राजधानी कौशांबी थी उस वक्त पर जब बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार हो रहा था, तब वहां का शासक उदयन था।
वत्स राज्य के दक्षिण पश्चिम में स्थित राज्य अवंती था, इसकी राजधानी उज्जैनी थी। बुद्ध भगवान जब बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार में थे, तब वहां के राजा प्रद्योत हुए।
आधुनिक बिहार के गया तथा पटना जिलों को मिलाकर मगध का साम्राज्य बना था, इसकी राजधानी राजगृह थे बुद्ध जी के समय में यहां बिंबिसार नामक शासक शासन करता था।
इन चार बड़े राज्यों में भी प्रतिस्पर्धा लगातार जारी थी। वे अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए प्रयत्न करते रहते थे। धीरे-धीरे इन चारों में मगध राज्य ने अपनी शक्ति में वृद्धि की और पूरे उत्तर भारत में एकछत्र साम्राज्य स्थापित कर दिया।
मगध के राजा बिंबिसार ने बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म दोनों को आश्रय दिया था। वह बड़े उदार थे, किंतु उनके पुत्र अजातशत्रु ने सिंहासन के लिए उनका वध कर दिया। अजातशत्रु एक कुशल शासक था। किंतु उसके निर्बल उत्तराधिकारीयों ने भविष्य में अपना शासन खो दिया। और क्रमशः शिशुनाग वंश और तत्पश्चात नंद वंश ने मगध के साम्राज्य को शासन किया नंद वंश के साम्राज्य का विनाश कर चंद्रगुप्त मौर्य ने मगध में अपना शासन स्थापित किया।
उस वक्त पर जिन जिन भारतीय क्षेत्रों में बौद्ध और जैन धर्म का प्रचार प्रसार हो रहा था, वहां जाती पाती व्यवस्था कुछ ढीली पड़ गई थी। ब्राह्मणों के प्रधानता को चुनौती दी गई थी, उनके स्थान को क्षत्रियों ने ग्रहण करने का प्रयास प्रारंभ कर दिया था। आश्रम व्यवस्था भी अब ढीली पड़ गई थी। क्योंकि बौद्ध धर्म ने सत्कर्म और सदाचार पर बल दिया। उस समय पर स्त्रियों की दशा इतनी भी संतोषजनक ना थी। उस समय पर पहले भगवान बुद्ध ने भी बौद्ध संघों में स्त्रियों के होने पर मना ही किया था, किंतु बाद में स्त्रियों को भी संघ में रखा जाने लगा। उस वक्त पर लोग मुख्यता गांव में समूह बनाकर रहते थे। गांव में उनका मुख्य व्यवसाय कृषि हुआ करता था। हालांकि शहरों का भी उन्नयन आरंभ हो चुका था, वहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय शिल्प और व्यापार हुआ करता था।
बौद्ध काल में साथ ही साथ जैन धर्म तथा भागवत धर्म का भी प्रादुर्भाव हुआ। जो उन लोगों को अति भाई जो यज्ञ तथा बली दोनों से तंग आ चुके थे। और किसी नई मार्ग के खोज में थे। बौद्ध तथा जैन धर्म ने सत्कर्म तथा सदाचार का और भगवत धर्म ने उपासना तथा भक्ति के सरल मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति का उपदेश दिया, और यही कारण रहा कि इस मार्ग पर चलने को जनसाधारण सहर्ष स्वीकार करता गया।
Comments
Post a Comment
Please comment your review.