बिग बॉस विनर एलविश यादव के खिलाफ FIR
एलविश यादव पर कुछ आरोप लगाए गए हैं। FIR दर्ज हुई है। सांपों की तस्करी से जुड़ा मामला है, और लगभग छः के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है। उनमें एक एलविश यादव हैं। अब यह हममें से तो कई लोगों के लिए बिल्कुल नया है कि सांपों के जहर को पार्टियों में प्रयोग किया जाता है। बताया गया है, कि यह गैर कानूनी कार्य के लिए इस आरोप के चलते वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9, 39, 48ए, 49, 50 और 51 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। एलविश यादव इस आरोप में बड़ा चेहरा है। कई नौजवान उन्हें बेहद उत्साह से अनुसरण करते हैं। बिग बॉस के विजेता बनने के बाद तो वह खूब चर्चित रहे। देश भर में उन्हें देखा गया और लोगों ने खूब पसंद भी किया। जाहिर सी बात है कि इससे उनकी प्रसिद्धि में इजाफा हुआ है। आप उन्हें जानते ही होंगे फोन पर आपने कभी तो उन्हें देखा ही होगा। मुझे एक बात उनकी याद आती है, बिग बॉस के शो पर उस दरमियां उन्होंने वहां आए किन्हीं पंडित जी जो हाथ की लकीरें पढ़ सकते थे, उनसे बहुत सी बातें जानने के बाद एलविश यादव ने कहा पंडित जी आप देखकर बताइए मैं नेता कब बनूंगा। मैं पॉलिटिक्स में कब आऊंगा। हालांकि इस मामले पर...