मंगलवार, 18 मार्च 2025

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा और अब सवाल महेंद्र भट्ट से



श्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक अदूरदृष्ट नेता के तौर पर याद किया जाएगा। जिन्होंने अपनी कही बात पर इस्तीफा दिया मंत्री पद को त्याग और इससे यह साबित होता है, कि आपने गलती की है। अन्यथा आप अपनी बात से, अपनी सत्यता से जनमानस को विश्वास में लेते, पार्टी को विश्वास में लेते और चुनाव लड़ते। आपके इस्तीफे ने आपकी गलती को साबित कर दिया।

उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अपनी भूमिका को स्पष्ट किया, अपना योगदान बताया और आखिरी तौर से वे भावनाओं से भरे हुए थे, उनके आंसू भी देखे गए। इसी पर उन्होंने अपने इस्तीफा की बात रख दी वह प्रेस वार्ता हम सबके सामने हैं। 


यहां से बहुत कुछ बातें समझने को मिलती है, राजनीति में बैक फुट नहीं होता है, राजनीति में सिर्फ फॉरवर्ड होता है। यह बात उस समय सोचने की आवश्यकता थी, जब इस तरह का बयान दिया गया था, जिसने इतना बड़ा विवाद पैदा किया। यह नेताओं की दूर दृष्टि का सवाल है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि उनके द्वारा कही बात का प्रभाव कितना व्यापक हो सकता है। राजनीति में आपके द्वारा कही बात पर आप आगे माफी लेकर वापसी कर पाएंगे ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि उसका प्रभाव कभी-कभी इतना व्यापक होता है, की स्थितियां संभाले नहीं संभालती।

इस प्रेस वार्ता में उनके आंसू भी देखे गए। लेकिन राजनीति को जानने समझने वाले लोग इससे प्रभावित नहीं होते। राजनीति में नेताओं का हर कदम और सांस लेना भी जनमानस को लुभाने के लिए है। वह सब जो आपको मालूम चलता है, वह जनमानस पर अपने प्रभाव को मजबूती से रखने के लिए कोई नेता करता है। सारा खेल सत्ता में बने रहने का है, यह सत्ता हासिल करने का। राजनीति कोई कमजोर लोगों का खेल नहीं यह मजबूत लोगों का खेल है। 


राजनीति में पहले जमीन पर मेहनत होती है, एक कार्यकर्ता के तौर पर जमीन पर पैर मारे जाते हैं। वही बात जो वे कह रहे थे कि मैं उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका में था, और मेरा योगदान रहा है। राजनीति में जमीनी मेहनत के बाद शक्ति और सत्ता आती है, उसके पश्चात घमंड आता है, और फिर इंसान का राजनीतिक पतन होता है। राजनीति की उस शीर्षस्ता को हर कोई पाचन नहीं कर पाता इसलिए अक्सर इस तरह का पतन देखने को मिलता है।


दरअसल बीजेपी के नेता पहले से यह तो जरूर है, कि मान रहे थे, की गलती तो हुई है कुछ, लेकिन मंत्री जी का संरक्षण भी कर रहे थे। अब सवाल महेंद्र भट्ट जी पर पैदा होता है। प्रेमचंद अग्रवाल जी ने तो इस्तीफा सौंप दिया है। अब महेंद्र भट्ट जी जवाब देंगे कि आपने इस्तीफा स्वीकार क्यों किया यदि उनकी बात को तोड़ मरोड़ कर सामने रखा गया था तो आप अपनी बात पर अडिग रहते और जनमानस का विश्वास जीतते और इसी पर चुनाव लड़ते।

सवाल बड़े हैं, जिसका जवाब बीजेपी के कुछ नेताओं को देना अभी बाकी है।।

गुरुवार, 13 मार्च 2025

राठ क्षेत्र से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर | कलाकारों का संरक्षण राज्य का कर्तव्य

 


एक होली की टीम ने पहल की वे देहरादून जाएंगे अपने लोगों के पास और इस बार एक नई शुरुआत करेंगे। कुछ नए गीत उनके गीतों में खुद का भाव वही लय और पूरे खुदेड़ गीत बन गए। खूब मेहनत भी की और इस पहल को करने का साहस भी किया। देहरादून घाटी पहुंचे और पर्वतीय अंचलों में थाली बजाकर जो हम होली मनाया करते थे, उसे विशुद्ध कलाकारी का स्वरूप दिया। हालांकि आज से पहले बहुत से शानदार टोलियों ने होली बहुत सुंदर मनाई है।।


बदलते समय के साथ संस्कृति के तमाम इन अंशो का बदला स्वरूप सामने आना जरूरी है, उसे बेहतर होते जाना भी जरूरी है। और यह तभी हो सकता है, जब वह प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आए अर्थात एक दूसरे को देखकर अच्छा करने की इच्छा।

इस सब में सबसे महत्वपूर्ण है, संस्कृति के इन छोटे-छोटे कार्यक्रमों का अर्थव्यवस्था से जुड़ना अर्थात इन कार्यक्रमों से आर्थिक लाभ होना, यदि यह हो पा रहा है, तो सब कुछ उन्नत होता चला जाएगा संस्कृति भी।

पहाड़ों में खेत इसलिए छूट गए क्योंकि शहरों में नौकरी सरल हो गई और किफायती भी।।


गायकी के क्षेत्र में उत्तराखंड के कलाकार अच्छा कर रहे हैं। वह उसमें लगातार अच्छा करते जा रहे हैं। यह इसलिए है क्योंकि उस क्षेत्र ने उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न भी बनाया है। उत्तराखंड में पर्यटन फलता फूलता है, यह इसलिए है क्योंकि वहां लोगों को रोजगार मिलता है ठीक ऐसे ही संस्कृति के इन छोटे कार्यक्रमों के कलाकारों को संवर्धन मिले लोगों का राज्य का तो निश्चित रूप से संस्कृति का संरक्षण होता है। अन्यथा संस्कृति के वे तमाम परंपराएं, रीति और कार्यक्रम आउटडेटेड हो जाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे हम सबके लिए "बाड़ी" एक पहाड़ी खाद्य व्यंजन अउटडेटेड भोजन हो चुका है।


इसलिए संस्कृति के इन छोटे कार्यक्रमों का इस आर्थिक जगत में मुख्य धारा से जुड़ना जरूरी है, तभी उनका संवर्धन संभव है।।

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏