Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

चेन्नई सुपर किंग महान त्रासदी में दिखती है! #csk

  चेन्नई सुपर किंग की महान विरासत का कोई वारिस नहीं मिल सका है। 2026 के इस आईपीएल सीजन में लगातार तीसरी हार चेन्नई सुपर किंग के हाथ लगी है। किंग्स की कहानी यहां अधूरी प्रतीत होती है। ऋतुराज गायकवाड एक अच्छे बैट्समैन और कप्तान की भूमिका में इन परिणामों के बाद कमजोर प्रतीत होते हैं। किंतु यहां टीम को बहुत अधिक रणनीतिक और मेहनत की आवश्यकता भी प्रतीत होती है। तीन मैचो में लगातार हार के बाद एक जमाने की नंबर वन चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग आखिरी पायदान को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।   अंक तालिका में उसकी स्थिति दयनीय है क्रिकेट के मैदान पर भी प्रयास तो करते हैं 200 रनों का आंकड़ा भी पार करते हैं लेकिन जीत हाथ नहीं आती है आज तो बेंगलुरु के साथ हुए मैच में 43 रनों से चेन्नई सुपर किंग की हार हो गई यह कोई आम हार नहीं है। चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु बहुत प्रतिष्ठित और मानद टीमों में से एक है बहुत श्रेष्ठ खिलाड़ी इन टीमों को अपनी योग्यता और कला से इस मुकाम तक पहुंचाए हैं। चेन्नई सुपर किंग उस महान विरासत को कैसे बचा सकेगी। क्या आगे के मुकाबले में ऐसा कुछ होगा की भाग्य पल्टे ...