Captain amrinder singh | राजनीतिक जीवन और उपलब्धियां
पंजाब के हाल तक और इस्तीफा सौंप चुके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी का 52 वर्ष का राजनीतिक जीवन हो चुका है। वह 9 वर्ष तक पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। उनका जन्म 1942 में हुआ था। वह राष्ट्रीय डिफेंस अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक के बाद भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। 1963 से 1966 तक वे भारतीय सेना में सेवारत रहे। 1965 की इंडो पाक युद्ध में भी वे भारतीय सेना का हिस्सा थे।
राजनीतिक जीवन-
वे स्कूल समय से ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के अच्छे मित्र रहे, और राजनीति में प्रवेश इसी मित्रता के साथ हो गया। कांग्रेस पार्टी से उनका परिचय राजीव गांधी जी के द्वारा ही हुआ। वे 1980 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। किंतु ऑपरेशन ब्लू स्टार के विषय में उन्होंने 1984 में संसद को इस्तीफा दे दिया, तथा कांग्रेस छोड़ दी, उन्होंने शिरोमणि अकाली दल में शामिल होना स्वीकार किया, और राज्य विधानमंडल में तलवंडी सबो से चुने गए। वे राज्य सरकार में कृषि तथा वन मंत्री भी रहे।
अमरिंदर सिंह जी ने सन 1992 में पार्टी अकाली दल से अपने आप को हटा लिया, और एक नई पार्टी शिरोमणि अकाली दल (पंथिक) नाम से गठित की। यह पार्टी 1998 में कांग्रेस में विलय हो गई। वे लंबे समय तक पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे, वे तीन बार 1999 से 2002, 2010 से 2013, 2015 से 2017 तक कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष रहे, वे 2002 से 2007 तक पंजाब मुख्यमंत्री पद पर भी आसीन रहे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ने 2014 आम चुनाव में वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली जी को एक लाख से अधिक वोटों से करारी हार दी थी। वह पटियाला तथा तलवंडी साबो की सीटों से सम्मिलित रूप से 5 बार पंजाब विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।
कैप्टन अमरिंदर सिंह जी को 2014 में 2017 के चुनाव को लेकर पंजाब राज्य कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था, और 2017 में कांग्रेस पार्टी को राज्य विधानसभा का चुनाव जीत लेने के बाद पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें शपथ दिलाई गई।
18 सितंबर 2021 को पार्टी द्वारा अपमानित होने का कारण देकर कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
अमरिंदर सिंह जी द्वारा लिखी किताबें-
लेखक खुशवंत जी ने एक पुस्तक जो कि एक जीवनी है सार्वजनिक की है, जिसका नाम कैप्टन अमरिंदर सिंह: द पिपुल्स महाराजा इन 2017

Comments
Post a Comment
Please comment your review.