सुखविंदर सिंह रंधावा का नाम पंजाब मुख्यमंत्री पद को लेकर सबसे आगे था। उनके पश्चात अमृता सोनी के सी एम बनने को लेकर के इनकार ने सुनील जाखड़ और साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी रेस में शामिल रहा। नवजोत सिंह सिद्धू को इस वक्त मुख्यमंत्री बना कर कांग्रेस हाईकमान नई मुसीबत गले नहीं लेना चाहती। चुनाव निकट है। जहां सुनील जाखड़ का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आने लगा था, तब सिद्धू पक्षी नेता दल ने उनका विरोध दर्शाया।
अंत में आकर चरणजीत सिंह चन्नी नाम पंजाब के नए सीएम के पद को हासिल होगा। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत जी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।
चरणजीत सिंह चन्नी-
पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक वर्तमान में है। वह पंजाब विधानसभा में 2015 से 16 तक विपक्ष के नेता के तौर पर प्रमुख रहे। वे दलित समाज के अंग है, और पंजाब में पहले मुख्यमंत्री होंगे जो दलित सिख हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी जी के विषय में रोचक प्रसंग-
एक बेहद रोचक विवरण पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जी के विषय में है। 2018 में उनके विषय में एक वीडियो देखने में आया था। जिसमें कि वह लेक्चरर होने के लिए दो उम्मीदवारों के मध्य सिक्का उछालते दिखाए गए। इन तस्वीरों पर तब मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जी ने कहा था, कि यह सुझाव उन दो उम्मीदवारों का ही था, क्योंकि वे दोनों बराबर पर थे, इसलिए सिक्का उछाल कर तय करने पर मंजूरी बनी।
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जी के विषय में यह भी जानने को मिला कि ज्योतिष के मशवरे से उन्होंने एक अवैध सड़क का निर्माण भी करवा लिया था, यह पूरा मामला क्या रहा होगा, किंतु सरकार ने इस अवैध सड़क को समाप्त कर दिया। उन्होंने अपनी ज्योतिष की सलाह पर एक हाथी की सवारी अपने ही घर में की थी। यह कुछ रोचक तथ्य पंजाब के होने जा रहे नए मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी के विषय में है।
एक समय पर उन पर आम आदमी पार्टी के नेता सुखपाल खैरा जी ने अवैध खनन को लेकर आरोप लगाए थे। किंतु उन्होंने स्पष्ट करते हुए इसमें अपना कोई हाथ नहीं होना बताया था।
यह सब उनकी राजनीतिक जीवन और सामान्य जीवन संबंधी प्रसंग है। यह तो राजनेताओं का एक पहलू है।
58 वर्ष के चरणजीत सिंह चन्नी जी अब पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगें। और नवजोत सिंह सिद्धू जरूरी है, कि नई सरकार में मंत्री होंगे। उन्होंने अमरिंदर सरकार पर स्पष्ट आरोप लगाया था, कि 2017 चुनाव वादों को निभाने में विफल रही है। नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विरोधियों में देखा जाता है। वे उन नेताओं में हैं, जिन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाया था।
Comments
Post a Comment
Please comment your review.