शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

उत्तराखंड समाचार दैनिक | 28 अप्रैल 2022

मुख्य समाचार-

उत्तराखंड में कोरोना अपडेट यह है, कि बुधवार तक तारीख 27 अप्रैल, कोरोना के 80 एक्टिव केस राज्य में उपलब्ध हैं। जिनमें देहरादून व हरिद्वार में कर्म 46 और 22 केस हैं  वहीं राज्यभर में कोरोना के मामलों की जाने तो कुल मामले बुधवार को 24 दर्ज किए गए। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

◆ उत्तराखंड में जंगलों में अग्नि से भारी क्षति का और प्राकृतिक संपदा के धुए में तब्दील होने की खबरें जारी है। उस पर देवप्रयाग क्षेत्र में पौराणिक दशरथ पर्वत में अग्नि ने एक और चिंता वन संपदा के संबंध में और सवाल उन दावों पर किया है, जो विभाग जंगलों की रक्षा के संबंध में करता रहा है। दशरथ पर्वत के इस निर्जन जंगल में बड़ी संख्या में वन्यजीवों का बसेरा है। इस अग्नि से उनके जीवन को खासा नुकसान पहुंचने की अनुमान है। साथ ही संपूर्ण नदी घाटी क्षेत्र में अग्नि से तापमान में वृद्धि हुई है, जो एक अलग चुनौती है।{उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

◆ उत्तराखंड राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी की अध्यक्षता में बुधवार को राज-भवन प्रेक्षागृह में भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा की सत्रहवीं आम बैठक हुई। इसमें राज्यपाल महोदय ने रेड क्रॉस सोसाइटी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया, कि रेड क्रॉस स्वयंसेवक सेवा, समर्पण, त्याग और परोपकार की भावना से समाज व राष्ट्र को योगदान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, मास मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से अधिक से अधिक वालंटियर को जोड़ा जाए। साथ ही रेडक्रॉस के लिए निस्वार्थ भाव से दान देने वाले लोगों को भी जोड़ा जाए। इसमें राज्यपाल महोदय ने रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड शाखा का उद्घोष गीत भी लॉन्च किया है। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

एचएनबी विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौला में एक बैठक केंद्रीय विश्वविद्यालय में नव प्रणाली के अनुरूप होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए छात्रों में प्रचार के संबंध में की गई। क्योंकि देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब स्नातक में प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश प्राप्त हो सकेगा। इसमें देशभर के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में कम अंक लाने वाले छात्र और अधिक अंक लाने वाले छात्रों, सबको ही समान अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कि वह देश भर के नामी विश्वविद्यालयों में भी इस परीक्षा के माध्यम से प्रवेश पा सकेंगे। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Please comment your review.

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏