Skip to main content

इतिहास क्या है | What is history

    वर्तमान और भविष्य की जड़ें इतिहास में है। आज भी हम जो फल प्राप्त कर पा रहे हैं, जो परिणाम सम्मुख हैं, वह अतीत के ही हैं। या यूं कहें कि हमारे पूर्वजों का किया हम ही तो भोगते हैं।

  ● इतिहास “जो निश्चित रूप से ऐसा ही था” शाब्दिक अर्थ लिए है। उससे ज्ञान है की, मनुष्य का हमेशा से उद्देश्य जीवन को सुखी बनाना रहा है। इतिहास हमें बताता है, कि सहयोग से मानव उन्नति होती है। 

  ● वर्तमान में जो प्राप्त है, वह इतिहास का फल है। और भविष्य पर कोई स्पष्ट विदित तथ्यात्मक पुस्तक लिखी नहीं जा सकती। किंतु यह भी है, कि इतिहास की जानकारी से भविष्य का अनुमान जरूर लगा पाने में हम स्वयं को कुछ हद तक सही पाते हैं। इतिहास तो एक विज्ञान है जो मानव के हर कदम को प्रयोग मानकर उस पर लिखा गया है।

  ● साथ ही इतिहास केवल दिवंगत राजाओं की कृत्यों की सूचना मात्र नहीं है। वरन यह एक विज्ञान है, जो बुद्धि का विकास में आवश्यक है। उपयोगी है। साथ ही हम सदैव से लकीर के फकीर नहीं हैं। हमने अतीत से आज तक स्वयं को परिवर्तित पाया है। हमने जीवन मूल्य में अंतर पाया है। जिन धार्मिक युद्धों का मध्य काल में आमंत्रण था, वह आज भत्सना के पात्र हैं। अतीत मैं जिस स्वतंत्रता के लिए हमने हिंसा का सहारा लिया उसी से सीख ले कर मानव बुद्धि में अहिंसा से स्वतंत्रता प्राप्ति की राह को इजाद किया। क्योंकि मानव जान रहा है, कि मानव ही धरा पर इन सब को चलाएमान रखे हैं। उसके ना होने पर यह सब शून्य है। और उसके समृद्धि ही इन्हें जीवित रखेगी। क्योंकि भूखा मानव अन्न और धर्म में पहले अन्न प्राप्ति के प्रयास में होगा।  इतिहास गवाह है।

   ◆ अतः इतिहास वर्तमान के मानव का शिक्षक है। मानव की उन्नति का डाटा है।

Comments

Popular posts from this blog

राठ क्षेत्र से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर | कलाकारों का संरक्षण राज्य का कर्तव्य

  एक होली की टीम ने पहल की वे देहरादून जाएंगे अपने लोगों के पास और इस बार एक नई शुरुआत करेंगे। कुछ नए गीत उनके गीतों में खुद का भाव वही लय और पूरे खुदेड़ गीत बन गए। खूब मेहनत भी की और इस पहल को करने का साहस भी किया। देहरादून घाटी पहुंचे और पर्वतीय अंचलों में थाली बजाकर जो हम होली मनाया करते थे, उसे विशुद्ध कलाकारी का स्वरूप दिया। हालांकि आज से पहले बहुत से शानदार टोलियों ने होली बहुत सुंदर मनाई है।। बदलते समय के साथ संस्कृति के तमाम इन अंशो का बदला स्वरूप सामने आना जरूरी है, उसे बेहतर होते जाना भी जरूरी है। और यह तभी हो सकता है, जब वह प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आए अर्थात एक दूसरे को देखकर अच्छा करने की इच्छा। इस सब में सबसे महत्वपूर्ण है, संस्कृति के इन छोटे-छोटे कार्यक्रमों का अर्थव्यवस्था से जुड़ना अर्थात इन कार्यक्रमों से आर्थिक लाभ होना, यदि यह हो पा रहा है, तो सब कुछ उन्नत होता चला जाएगा संस्कृति भी। उदाहरण के लिए पहाड़ों में खेत इसलिए छूट गए क्योंकि शहरों में नौकरी सरल हो गई और किफायती भी। कुल मिलाकर यदि पहाड़ों में खेती की अर्थव्यवस्था मजबूत होती तो पहाड़ की खेती कभी बंजर ना हो...

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा और अब सवाल महेंद्र भट्ट से

श्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक अदूरदृष्ट नेता के तौर पर याद किया जाएगा। जिन्होंने अपनी कही बात पर इस्तीफा दिया मंत्री पद को त्याग और इससे यह साबित होता है, कि आपने गलती की है। अन्यथा आप अपनी बात से, अपनी सत्यता से जनमानस को विश्वास में लेते, पार्टी को विश्वास में लेते और चुनाव लड़ते। आपके इस्तीफे ने आपकी गलती को साबित कर दिया। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अपनी भूमिका को स्पष्ट किया, अपना योगदान बताया और आखिरी तौर से वे भावनाओं से भरे हुए थे, उनके आंसू भी देखे गए। इसी पर उन्होंने अपने इस्तीफा की बात रख दी वह प्रेस वार्ता हम सबके सामने हैं।  यहां से बहुत कुछ बातें समझने को मिलती है, राजनीति में बैक फुट नहीं होता है, राजनीति में सिर्फ फॉरवर्ड होता है। यह बात उस समय सोचने की आवश्यकता थी, जब इस तरह का बयान दिया गया था, जिसने इतना बड़ा विवाद पैदा किया। यह नेताओं की दूर दृष्टि का सवाल है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि उनके द्वारा कही बात का प्रभाव कितना व्यापक हो सकता है। राजनीति में आपके द्वारा कही बात पर आप आगे माफी लेकर वापसी कर पाएंगे ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि उसका प्रभाव कभी-कभी इतना ...

केजरीवाल की हार से राहुल गांधी की जीत हुई है।

दिल्ली चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस की भविष्य को लेकर स्थिति को साफ कर दिया है। कांग्रेस ने देश भर में गठबंधन के नेताओं को और पार्टियों को एक संदेश दिया है। यदि गठबंधन के मूल्यों को और शर्तों को चुनौती दोगे, तो कांग्रेस भी इसमें केंद्र बिंदु में रहकर अपनी जमीन को सौंपती नहीं रहेगी। बल्कि दमदार अंदाज में चुनाव लड़कर दिल्ली की तरह ही अन्य जगहों पर भी चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी की हार हो जाने से राहुल गांधी जी का गठबंधन में स्तर पुनर्स्थापित हुआ है। कारण यही है कि अब तक अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में सरकार बनाकर एक ऐसे नेता बने हुए थे, जो मोदी जी के सामने अपराजिता हैं। जिन्हें हराया नहीं गया है, विशेष कर मोदी जी के सामने। वह एक विजेता नेता की छवि के तौर पर गठबंधन के उन तमाम नेताओं में शीर्ष पर थे। अब विषय यह था, कि राहुल गांधी जी की एक हारमान नेता की छवि के तौर पर जो स्थिति गठबंधन में थी, वह केजरीवाल जी के होने से गठबंधन के अन्य नेताओं में शीर्ष होने की स्वीकार्यता हासिल नहीं कर पा रही थी। राहुल गांधी जी को गठबंधन के शीर्ष नेता के तौर पर जो स्वीकार्यता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पा रही...