Skip to main content

मौर्य वंश के उदय की कहानी | चन्द्रगुप्त मौर्य का परिचय | Maurya Dynasty Chandragupt मौर्य का संघर्ष

   भारत में सिकंदर की एक तीव्र यात्रा के ही दौर में जिस साम्राज्य के पूरे उत्तर भारत में स्थापित होने का पथ प्रशस्त हो रहा था।  वह मोर्य साम्राज्य था। मगध की गद्दी पर नया वंश आसीन होता है। जिस राजवंश का संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य हुआ। 

   चंद्रगुप्त मौर्य किस कुल का था या उनका वंश क्या था, यह ज्ञान निश्चित नहीं है। कुछ विद्वानों के विचार में एक नाइन जिसका नाम मुरा था, चंद्रगुप्त मौर्य उसका पुत्र था। और वह नंदराज की एक शूद्रा पत्नी थी। इस विचार के अनुरूप चंद्रगुप्त मौर्य एक शूद्र कुल का था।

किंतु कुछ विद्वानों के मत के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य क्षत्रिय वंश का था। उनके मतानुसार नेपाल की तराई में पिप्पलिवन नामक एक छोटा सा प्रजातंत्र राज्य था। जिस पर चंद्रगुप्त मौर्य के पिता जो सूर्यवंशी क्षत्रिय थे, और मोरिय जाति के राज शासक थे।

   दुर्भाग्यवश एक सबल राजा ने चंद्रगुप्त मौर्य के पिता जो कि नेपाल के तराई क्षेत्र में स्थित एक प्रजातांत्रिक राज्य के प्रधान थे, उनकी हत्या कर दी, और उनसे राज्य छीन लिया। विद्वानों के मतानुसार उस वक्त पर चंद्रगुप्त की मां गर्भवती थी, और इसी दशा में उस वक्त पर वह संबंधियों के पास पाटलिपुत्र चली आई, और अज्ञात रूप से वहां रहने लगी, वहां पर लोग अपनी जीविका के यापन के लिए तथा आपने राजवंश को छुपाए रखने के लिए मयूर का पालन करने लगे। अतः चंद्रगुप्त का प्रारंभिक जीवन मयूर पालकों के साथ ही व्यतीत हुआ।

   अध्ययन में चंद्रगुप्त मौर्य के प्रारंभिक जीवन को लेकर यह प्राप्त हुआ, कि मगध के राजा के यहां चंद्रगुप्त मौर्य ने नौकरी कर ली, वह सेना में भर्ती हो गया, और अपनी योग्यता के बल पर वह सेनापति भी बन गया, किंतु कुछ कारणवश मगध का राजा चंद्रगुप्त मौर्य से अप्रसन्न हो गया, और उसने चंद्रगुप्त मौर्य को प्राण दंड दे दिया।

अपने प्राणों की रक्षा के लिए चंद्रगुप्त मौर्य वहां से निकल भागा क्योंकि उस वक्त मगध का शासक वंश नंद था। अब चंद्रगुप्त मौर्य नंद वंश के विनाश के कारण को जन्म देने का प्रयत्न करने लगा।

   इसी दौर में चंद्रगुप्त मौर्य पंजाब की ओर चला गया, और वहां से तक्षशिला पहुंच गया। वहां उसकी भेंट चाणक्य नामक एक ब्राह्मण से हुई, जिन्हें कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य भी नंद वंश के तत्कालीन शासक से अप्रसन्न था। वह दोनों मिलकर नंद वंश के विनाश का उपाय ढूंढने लगे।

   चाणक्य ने बहुत सारा धन एकत्रित किया हुआ था, और एक प्रसंग के अंतर्गत चाणक्य ने वह धन चंद्रगुप्त मौर्य को दे दिया, ताकि चंद्रगुप्त मौर्य सेना को एकत्रित कर सके, और मगध पर अधिकार कर सके। किंतु चंद्रगुप्त मौर्य की एकत्रित की गई सेना मगध साम्राज्य की विशाल सेना के सम्मुख ना टिक सकी और एक बार फिर चंद्रगुप्त मौर्य को अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा।

    चंद्रगुप्त मौर्य फिर से पंजाब पहुंचा, उन दिनों सिकंदर भारत के पश्चिमोत्तर प्रदेशों में अपनी विजय यात्रा से आ टिका था, और वह अपनी विजय यात्रा में आगे को बढ रहा था, किंतु मगध के शासन पर आक्रमण करने का साहस जुटा पाने में वह भी सफल ना हो सका। उसी दौर में मगध नंद वंश के पतन के मंसूबे को लेकर चंद्रगुप्त मौर्य सिकंदर के शिविर में पहुंचा। वह उस से मिला, किंतु चंद्रगुप्त मौर्य स्वतंत्र विचार, सिकंदर को उसके विचार पसंद न आए, और उसने भी चंद्रगुप्त मौर्य की हत्या का आदेश दे दिया।

चंद्रगुप्त मौर्य सिकंदर के शिविर से भाग खड़ा हुआ। अब उसके जीवन के दो प्रधान ध्येय हो गए।

एक लक्ष्य जो वह पहले ही तय कर चुका था, नंद वंश का मगध में साम्राज्य का पतन और दूसरा लक्ष्य यूनानियों को भारत से बाहर खदेड़ना सबसे महत्वपूर्ण इन दोनों उद्देश्यों में उसके साथ ब्राह्मण चाणक्य ने पूरा सहयोग किया।चंद्रगुप्त मौर्य अपने लक्ष्यों को सफलता से प्राप्त भी कर सका।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा और अब सवाल महेंद्र भट्ट से

श्री प्रेमचंद अग्रवाल को एक अदूरदृष्ट नेता के तौर पर याद किया जाएगा। जिन्होंने अपनी कही बात पर इस्तीफा दिया मंत्री पद को त्याग और इससे यह साबित होता है, कि आपने गलती की है। अन्यथा आप अपनी बात से, अपनी सत्यता से जनमानस को विश्वास में लेते, पार्टी को विश्वास में लेते और चुनाव लड़ते। आपके इस्तीफे ने आपकी गलती को साबित कर दिया। उन्होंने राज्य आंदोलन के दौरान अपनी भूमिका को स्पष्ट किया, अपना योगदान बताया और आखिरी तौर से वे भावनाओं से भरे हुए थे, उनके आंसू भी देखे गए। इसी पर उन्होंने अपने इस्तीफा की बात रख दी वह प्रेस वार्ता हम सबके सामने हैं।  यहां से बहुत कुछ बातें समझने को मिलती है, राजनीति में बैक फुट नहीं होता है, राजनीति में सिर्फ फॉरवर्ड होता है। यह बात उस समय सोचने की आवश्यकता थी, जब इस तरह का बयान दिया गया था, जिसने इतना बड़ा विवाद पैदा किया। यह नेताओं की दूर दृष्टि का सवाल है, उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि उनके द्वारा कही बात का प्रभाव कितना व्यापक हो सकता है। राजनीति में आपके द्वारा कही बात पर आप आगे माफी लेकर वापसी कर पाएंगे ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि उसका प्रभाव कभी-कभी इतना ...

राठ क्षेत्र से मुख्यमंत्री आवास तक का सफर | कलाकारों का संरक्षण राज्य का कर्तव्य

  एक होली की टीम ने पहल की वे देहरादून जाएंगे अपने लोगों के पास और इस बार एक नई शुरुआत करेंगे। कुछ नए गीत उनके गीतों में खुद का भाव वही लय और पूरे खुदेड़ गीत बन गए। खूब मेहनत भी की और इस पहल को करने का साहस भी किया। देहरादून घाटी पहुंचे और पर्वतीय अंचलों में थाली बजाकर जो हम होली मनाया करते थे, उसे विशुद्ध कलाकारी का स्वरूप दिया। हालांकि आज से पहले बहुत से शानदार टोलियों ने होली बहुत सुंदर मनाई है।। बदलते समय के साथ संस्कृति के तमाम इन अंशो का बदला स्वरूप सामने आना जरूरी है, उसे बेहतर होते जाना भी जरूरी है। और यह तभी हो सकता है, जब वह प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आए अर्थात एक दूसरे को देखकर अच्छा करने की इच्छा। इस सब में सबसे महत्वपूर्ण है, संस्कृति के इन छोटे-छोटे कार्यक्रमों का अर्थव्यवस्था से जुड़ना अर्थात इन कार्यक्रमों से आर्थिक लाभ होना, यदि यह हो पा रहा है, तो सब कुछ उन्नत होता चला जाएगा संस्कृति भी। उदाहरण के लिए पहाड़ों में खेत इसलिए छूट गए क्योंकि शहरों में नौकरी सरल हो गई और किफायती भी। कुल मिलाकर यदि पहाड़ों में खेती की अर्थव्यवस्था मजबूत होती तो पहाड़ की खेती कभी बंजर ना हो...

केजरीवाल की हार से राहुल गांधी की जीत हुई है।

दिल्ली चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस की भविष्य को लेकर स्थिति को साफ कर दिया है। कांग्रेस ने देश भर में गठबंधन के नेताओं को और पार्टियों को एक संदेश दिया है। यदि गठबंधन के मूल्यों को और शर्तों को चुनौती दोगे, तो कांग्रेस भी इसमें केंद्र बिंदु में रहकर अपनी जमीन को सौंपती नहीं रहेगी। बल्कि दमदार अंदाज में चुनाव लड़कर दिल्ली की तरह ही अन्य जगहों पर भी चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी की हार हो जाने से राहुल गांधी जी का गठबंधन में स्तर पुनर्स्थापित हुआ है। कारण यही है कि अब तक अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली में सरकार बनाकर एक ऐसे नेता बने हुए थे, जो मोदी जी के सामने अपराजिता हैं। जिन्हें हराया नहीं गया है, विशेष कर मोदी जी के सामने। वह एक विजेता नेता की छवि के तौर पर गठबंधन के उन तमाम नेताओं में शीर्ष पर थे। अब विषय यह था, कि राहुल गांधी जी की एक हारमान नेता की छवि के तौर पर जो स्थिति गठबंधन में थी, वह केजरीवाल जी के होने से गठबंधन के अन्य नेताओं में शीर्ष होने की स्वीकार्यता हासिल नहीं कर पा रही थी। राहुल गांधी जी को गठबंधन के शीर्ष नेता के तौर पर जो स्वीकार्यता मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पा रही...