
खास खबरें-
कोरोना पुनः अपनी विस्तार गति को प्राप्त कर रहा है। ऐसा प्रतीत होता है। कहा जा रहा है, कि नया वेरिएंट अमीक्रोन के मुकाबले दोगुना तीव्र फैलने की क्षमता रखता है। देश में स्थितियां फिलहाल तो सामान्य ही प्रतीत हो रही है। किंतु कोरोना मामलों में कुछ समय से इजाफा नोट किया गया है। जहां देश भर में आज 2593 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 44 लोगों ने संक्रमण से मृत्यु हो गई। जिनमें केरल में सर्वाधिक 38 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। साथ ही दिल्ली में कोरोना के देशभर के मामलों में 61% मामले पाए गए हैं। 24 मार्च से 18 अप्रैल के मध्य निरंतर 700 से 1600 मामलों को पाया गया है। {खबरों में 25 apr 2022}
देश-दुनिया-
■ वहीं चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्थिति को गंभीर बनाया हुआ है। शंघाई शहर ओमिक्रोन स्वरूप का केंद्र बना हुआ है। वहीं कोरोना के कारण छात्र जो चीन में पढ़ रहे थे, भारत लौट आए थे। अब तक उन्हें लौटने की अनुमति नहीं दी गई है। जबकि श्रीलंकाई छात्रों को अनुमति दे दी गई है। इस पर भारत ने चीनी नागरिकों के जारी किए गए वीजा को निलंबित कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय छात्रों की वापसी के मामले में भारत ने बीजिंग से आग्रह किया था। किंतु उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
■ फ्रांस के वर्तमान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पुनः पदभार संभालेंगे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी मरीन ली पेन को शिकस्त दी, और जीत पर विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों को बधाइयां दी हैं। 2017 में भी इमैनुएल मैक्रों ने सुश्री मरीन ली पेन को हराया था। जो 53 वर्षीय हैं, और दक्षिणपंथी नेता है। राष्ट्रवाद के विचार की कट्टर समर्थक हैं। {खबरों में 25 apr 2022}
खेल जगत-
आईपीएल के इस सीजन वापसी करती सी०एस०के० की सेना को आज एक बार एक और हार का सामना करना पड़ा है। जहां उनका सामना पंजाब किंग्स से था, पंजाब ने 187 रन 4 विकेट खोकर बनाएं। बदले में सीएसके 176 रनों पर छह विकेट के नुकसान तक ही 20 ओवरों में बना पाई। {खबरों में 25 apr 2022}
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Please comment your review.