
मुख्य समाचार-
◆ गुवाहाटी असम में एक रैली में पहुंचे अमित शाह जी ने जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने असम में हेमंत सोरेन विश्वा जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के पहली वर्षगांठ पर शिरकत की। जिसमें उन्होंने असम के सरकार की प्रशंसा की। घुसपैठ के संबंध में खुलकर कहते हुए उन्होने कहा की असम की सरकार द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। किंतु पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा घुसपैठ नियंत्रण में उन्हें सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। जहां उन्होंने कहा कि असम के सरकार इस मुद्दे पर केंद्र के साथ मिलकर लड़ रही है। और इस वजह से असम में घुसपैठ में उल्लेखनीय कमी आई है। वही बंगाल की सरकार से केंद्र को घुसपैठ से सख्ती से निपटने के लिए भरपूर सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल के सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे को सफेद झूठ कह कर नकार दिया है। {राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022}
◆ “पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारे सांस्कृतिक जगत को क्षति हुई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संतूर को प्रसिद्ध बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके साथ हुई बातचीत मुझे याद है। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति”
यह शब्द माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के महान संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन पर व्यक्त किए गए। जिनका हार्ट अटैक की वजह से 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 13 जनवरी 1938 को जन्मे पंडित शिवकुमार शर्मा जी भारत के जाने-माने शास्त्रीय संगीतकारों में और साथ ही संतूर को विश्व भर में प्रसिद्ध दिलाने वाले महान व्यक्तित्व रहे। उनका जन्म जम्मू में हुआ था। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। ऐसा कहा जाता है, कि पंडित शिवकुमार शर्मा जी ही वे पहले व्यक्ति थे। जिन्होंने संतूर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत का जादू बिखेरा। {राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022}
◆ देशभर में बीते 24 घंटों में नए कोरोना मामलों की संख्या 2288 रही। वही उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19637 रह गई है। दिल्ली में सर्वाधिक मामले 1128 बीते 24 घंटों में प्राप्त हुआ है। साथ ही बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से एक मौत दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है, कि बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 766 की कमी आई है। वही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 98.74 है। {राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022}
◆ वही खबर उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के दौरान अब तक 23 लोगों की मृत्यु हो गई। हालांकि इनमें ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज इत्यादि बीमारियों से ग्रसित थे। किंतु प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है। और राज्य से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। स्वास्थ्य महकमा मृत्यु के कारणों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। वही जल्दी-जल्दी में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की गई। {राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022}
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Please comment your review.