गुरुवार, 12 मई 2022

उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022

मुख्य समाचार-

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सचिवालय में अधिकारियों से बैठक की। जिसमें उन्होंने गुड गवर्नेंस के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी गुड गवर्नेंस का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा की प्रशासनिक अधिकारी आमजन से मिलने का अपना समय तय करें। बहुउद्देशीय शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए। और उनकी प्रचार-प्रसार भरपूर ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसकी समस्याओं का निदान करें। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022}

उत्तराखंड राजनीति-

◆ वहीं बात करें चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव की, तो बीते दिन बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी जी ने अपना नामांकन करा दिया है। 9 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामांकन कराया था। निर्मला गहतोड़ी जी के नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई नेता उपस्थित रहे। वहीं पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल भी इस दौरान वहां उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा की खटीमा सीट से हार कर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को चंपावत विधानसभा सीट की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।  {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022}

◆ वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जी और प्रीतम सिंह जी के निर्मला गहतोड़ी जी के नामांकन में उपस्थित ना होने के चलते भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना पूर्वानुमान है, कि उनकी स्थिति चंपावत उपचुनाव में क्या रहने वाली है। इसीलिए मुख्य नेताओं ने इससे दूरी बनाए रखी है। दूसरी ओर हरीश रावत जी ने निर्मला गहतोड़ी जी की प्रशंसा की है। और कहा कि वह एक ऐसी विदुषी महिला है। जिन्होंने अपने गृहस्थ जीवन और सामाजिक जीवन दोनों में सामन्जस्य बैठा कर यह मुकाम हासिल किया है। कि आज पार्टी ने उन्हें चंपावत उपचुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने साथ ही कहा कि निर्मला गहतोड़ी की जीत ही उत्तराखंड में लोकतांत्रिक शक्तियों की जीत होगी। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022}

◆ चार धाम यात्रा के इस सीजन में इनकी व्यवस्थाओं को लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ की व्यवस्थाओं के संबंध में क्रमशः कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही चार धाम यात्रा के दौरान लोगों की हुई मृत्यु पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने कहा की यात्रियों को एसडीआरएफ एस्कॉर्ट और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। क्योंकि यात्रियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। इस वजह से दर्शन के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्ग और अस्वस्थ लोगों को समस्या हो रही है। इसके लिए एसडीआरएफ टीम को अपने संरक्षण में उन्हें दर्शन करवाने चाहिए। उन्होंने कहा अपनी सरकार के दौरान उन्होंने यह सुविधा उपलब्ध करवाई थी।। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022}

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Please comment your review.

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏