मंगलवार, 10 मई 2022

उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

मुख्य समाचार

◆ राष्ट्रीय वाहन स्क्रेपिंग नीति के संबंध में गडकरी जी ने अपनी अग्रिम योजना के संबंध में बताया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहा। प्रत्येक शहर में 150 किलोमीटर के अंदर कम से कम एक व्हीकल स्क्रेपिंग की सुविधा उपलब्ध की जाने का लक्ष्य हमने लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

◆ राज्य में पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना के केस प्राप्त हुए हैं। सबसे महत्वपूर्ण कि प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में अब कुल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 111 पहुंच चुकी है। राज्य में सैंपल पॉजिटिव दर 0.84% है। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

◆ वही हुंकार रैली की प्रदेश से कुछ तस्वीरें सामने हैं। यह रैली सेना में भर्ती की प्रक्रिया में अभिलंब और भर्ती ना आने के संबंध में विरोध प्रदर्शन है। पिछले 2 वर्षों से सेना में भर्ती ना आने की वजह से युवाओं ने अपना आक्रोश इस प्रदर्शन के माध्यम से जताया। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों का युवा अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद सेना की भर्ती के लिए लगातार कोशिश करने लगता है। किंतु इस तरह से आखिर, जब भर्ती के लिए आयोजन ही नहीं होगा, तो युवा कब तक सेना में भर्ती कि अपनी चाहत को लिए इंतजार करता रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी यदि सेना में भर्ती के लिए और अधिक अविलम्ब होगा तो और अधिक उग्र आंदोलन करेंगे। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

◆ उत्तराखंड कुमाऊं क्षेत्र में कुछ स्थानों से वर्षा और ओलावृष्टि की खबरें सामने हैं। नैनीताल जैसे जिले में और अन्य पहाड़ी इलाके में वर्षा के साथ ओलावृष्टि की खबर है। ऐसे में तापमान थोड़ा नीचे गिर  गया। सैलानियों को हल्की ठंड के साथ नैनीताल की खूबसूरती का लुफ्त मिला। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

◆ पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद टम्टा जी के निधन की खबर है। वह उत्तराखंड की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। अब वे 75 साल के थे। लंबे समय से बीमार थे। उनका कहना था, कि आज की राजनीति बदल चुकी है।
वे तो 1968 में यूथ कांग्रेस में जुड़े थे। 18 वर्ष की उम्र होने पर 1971 में वे संघठन से जुड़ गए। उसी उम्र में उन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव पहली बार लड़ा और जीत हासिल की। वे बताते हैं, कि केवल ₹12 खर्च कर उन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और जीतने के बाद भेली बांटकर अपने सभी सहयोगियों का अभिवादन किया। 1993 में पहली बार वे विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में बागेश्वर सीट से विधायक बने। इसी सीट से 2002 में फिर विधायक का चुनाव जीतने के बाद उत्तराखंड के निर्वाचित सरकार कि कैबिनेट में वे समाज कल्याण मंत्री रहे।। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Please comment your review.

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏