
मुख्य समाचार-
देश के नए थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भारत के तेरह लाख सैनिकों और अधिकारियों का नेतृत्व करने वाले पहले इंजीनियरिंग कोर के अधिकारी बन गए हैं। रविवार 1 मई 2022 को उन्हें द गार्ड ऑफ ऑनर का खिताब दिया गया, और उसके पश्चात उन्होंने चीन के साथ भारत के सीमा विवाद को लेकर कहा। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है, और मेरा मानना है, कि यही आगे बढ़ने का रास्ता है। हमारा मत है, कि इस बातचीत से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर हल ढूंढ लिया जाएगा। फिलहाल की स्थिति पर उन्होंने कहा कि एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों देशों में स्थिति सामान्य है। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022}
◆ जहां शिक्षा का ऑनलाइन सुविधा बढ़ती जा रही है। वही शिक्षण क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटनाओं का भी इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट की मानें तो 2021 के मुकाबले 2022 में 20 फ़ीसदी अधिक साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आई हैं। यह भी बताया गया है, कि दुनिया भर के शिक्षण संस्थानों में भारत पर सर्वाधिक 58 फीसदी हमले लक्ष्य बनाकर किए गए हैं। कोरोना महामारी के बाद ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था ने खासा उन्नति की। जिसके बाद ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था साइबर हमलावरों के सीधे निशाने पर हैं। भारत के बाद शिक्षण संस्थानों पर साइबर क्राइम सर्वाधिक 19 फीसदी घटनाएं अमेरिका पर रही है। यह रिपोर्ट “वैश्विक शिक्षा क्षेत्र पर साइबर हमले का खतरा” शीर्षक के साथ जारी किया गया है। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022}
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी इस वर्ष की पहली विदेश यात्रा जहां वे डेनमार्क, फ्रान्स, जर्मनी का दौरा कर रहे हैं। इस संबंध में कहा कि यूरोपीय देशों के साथ भारत की साझेदारी सर्वाधिक अहम है। इस दौरे पर वह मुख्य रूप से यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का प्रयास करेंगे। साथ ही जर्मनी प्रधानमंत्री मैंक्रो के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय तमाम मुद्दों पर विचार साझा करेंगे। यूरोप में भारतीय मूल के लगभग दस लाख लोग निवास करते हैं। मोदी जी उन लोगों से मिलने को भी समय देंगे। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022}
◆ प्रचंड गर्मी के दिनों में बारिश की खबर राहत देने वाली है। शिमला के कुछ क्षेत्रों में बारिश की खबर है। साथ ही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली और उत्तर पश्चिम कुछ क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ दिल्ली की ओर बढ़ रहा है इससे राजस्थान हरियाणा पंजाब पश्चिम उत्तर प्रदेश जैसे उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में वर्षा को लेकर सूचना जारी कर दी गई है। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022}
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Please comment your review.