
मुख्य समाचार-
◆ गर्मी का कहर इस वर्ष सालों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 122 वर्षों में चौथी बार सबसे अधिक तापमान इस वर्ष नोट किया गया है। जिसमें अप्रैल के दौरान ही औसत तापमान देशभर में 35.05 डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया है। साथ ही इस वर्ष मई में बारिश के भी सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने साथ ही बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड़ देश के अधिकतर हिस्सों में जिसमें मुख्यता राजस्थान पंजाब गुजरात हरियाणा में मई के दौरान भी सामान्य से अधिक गर्मी की संभावना है। {दैनिक समाचार 1 मई 2022}
◆ मोदी जी ने 6 साल के अंतराल में हुई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुछ विषयों पर जोर दिया। जिनमें जहां मोदी जी ने अदालतों में स्थानीय भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने की मांग की, जो कि आम लोगों को न्याय प्रक्रिया में विश्वास व अधिक जुड़ाव महसूस कराएगी। जिस पर प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि अदालतों में स्थानीय भाषा के उपयोग के लिए एक कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि 50% लंबित मामलों की सबसे बड़ी जिम्मेदार यदि कोई है, तो वह सरकारें हैं। विधायिका और कार्यपालिका की विभिन्न शाखाओं के अपनी पूरी क्षमता को नहीं जानना और उस क्षमता से कार्य न करना बड़ी संख्या में मामलों को लंबित रखे हैं। कार्यपालिका की विभिन्न शाखाओं की निष्क्रियता ही लोगों को अदालतों के द्वार पर लाती हैं। उनका कहना है, कि अदालतों में मामलों का आरंभ के दो कारण हैं। पहला तो कार्यपालिका की अनेक शाखाओं का कार्य न करना, और दूसरा विधायक काका अपनी पूर्ण क्षमता से अनभिज्ञ होना। {दैनिक समाचार 1 मई 2022}
◆ एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) ने भारतीय छात्रों को पाकिस्तान में मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ना लेने की सलाह दी है। पिछले 29 अप्रैल को पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, कि भारत का कोई भी नागरिक हो या प्रवासी यदि पाकिस्तान के किसी भी मेडिकल कॉलेज में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहता है, तो वह भारत में रोजगार पाने का पात्र नहीं है। हां 2018 से पहले और बाद में गृह मंत्रालय से सुरक्षा की मंजूरी के साथ पाकिस्तान के डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के संबंध में यह छूट है।। {दैनिक समाचार 1 मई 2022}
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Please comment your review.