
मुख्य समाचार-
◆ चार धाम यात्रा आरंभ होने से पूर्व ही शासन ने आदेश जारी किया था, कि चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है। जिसमें यमुनोत्री में चार हजार, गंगोत्री में सात हजार, केदारनाथ में बारह हजार, और बद्रीनाथ में पन्द्रह हजार श्रद्धालुओं की संख्या निश्चित की गई है। इस विषय पर पुजारियों और तमाम कारोबारी व्यवसायियों ने विरोध जताया। उन्होंने इस संबंध में पुनर्विचार के लिए भी अनुरोध किया। इसी बीच गंगोत्री पहुंचे मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा इस प्रकार से कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। हां यदि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होगी। तो इस पर विचार किया जाएगा। अब यहां एक प्रकार से भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिसमें शासनादेश और मुख्यमंत्री जी दो अलग बातें कह गए हैं। किंतु मुख्यमंत्री जी के इस बयान के बाद चार धाम यात्रा के पुजारियों और तमाम संबंधित व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री जी के इस बयान का स्वागत किया है। {उत्तराखंड समाचार daily | 4 may 2022}
◆ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी ने उत्तराखंड के तमाम समस्याओं को एक पत्रकार वार्ता में सामने रखा। जिसमें उन्होंने पानी की समस्या, चार धाम यात्रा में हो रही समस्याएं, यात्रा मार्गो में स्वास्थ्य पुलिस, पर्यटन पुलिस हेल्प नम्बर, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे के संबंध में तथा यात्रा मार्गो में पार्किंग की उचित व्यवस्था की समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बदहाल होने, कर्मचारियों की कमी इस समस्या को उजागर किया। साथ ही उन्होंने चंपावत सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जो चुनाव लड़ रहे हैं, कहा कि उस सीट से भी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए चंपावत सीट से उम्मीदवार और अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। {उत्तराखंड समाचार daily | 4 may 2022}
◆ बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना मामले राज्य भर में पाए गए हैं। जिसने अब राज्य भर में 114 एक्टिव केस है। जिन का इलाज चल रहा है। साथ ही इन 24 घंटों में 6 मरीज ठीक हुए हैं। {उत्तराखंड समाचार daily | 4 may 2022}
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Please comment your review.