
मुख्य समाचार
◆ अपने यूरोप की दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी जी फ्रांस पहुंचे। जहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की इस मुलाकात में अफगानिस्तान के विषय पर उन्होंने अपनी बात रखी। जिसमें दोनों देशों ने स्पष्ट किया अफगानिस्तान की भूमि का आतंकवाद के प्रसार के लिए प्रयोग किया जाना हरगिश बर्दाश्त नहीं है। इस विषय में उन्होंने अपने रुख को कड़ा और साफ किया साथ ही दोनों देशों के प्रमुखों ने अफगानिस्तान में मानव अधिकार हनन के मामलों, महिलाओं की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। साथ ही काबुल में एक समावेशी सरकार की जरूरत पर जोर दिया। इन दोनों देशों ने क्षेत्रीय अखंडता, एकता, व संप्रभुता का सम्मान करने और आंतरिक मामलों पर हस्तक्षेप न करने पर बल दिया। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार 7 मई 2022}
◆ शुक्रवार तक दिनांक 6 मई का डाटा जाने दो कोरोना कि देश भर में 3275 मामले नए केस का विवरण प्राप्त है। जहां उपचार आधीन मामले अब बढ़कर 19719 पर पहुंच चुके हैं। जिसमें 55 लोगों की मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार 7 मई 2022}
◆ जम्मू कश्मीर के संबंध में 3 सदस्य गठित परिसीमन आयोग जिसके अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई हैं। परिसीमन आयोग के पदेन सदस्य के रूप में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा और जम्मू कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त हैं। बृहस्पतिवार को अपने अंतिम आदेश पर हस्ताक्षर कर न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई जी ने एक राजपत्रित अधिसूचना जारी की। जिसमें कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 45 तथा जम्मू कश्मीर में 43 रखने की अनुशंसा की गई है। इस आधार पर अंतिम आदेश में जम्मू में छह जबकि कश्मीर में एक अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव रखा गया है। सीटों के पुनर्निधारण के बाद अब कुल सीटों की संख्या जम्मू कश्मीर विधानसभा में 90 हो जाएगी। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार 7 मई 2022}
◆ चार आतंकवादी हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार किए गए हैं। जो कि यहां से तेलंगाना जा रहे थे। इनका संबंध पाकिस्तान से है। जिस वाहन के साथ इन्हें गिरफ्तार किया गया है। उसमें विस्फोटक, हथियार व आईडी बड़ी मात्रा में प्राप्त किए गए हैं।। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार 7 मई 2022}
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Please comment your review.