
मुख्य समाचार-
◆ उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों को प्राप्त होने वाले राशन में जून से कुछ बदलाव मिलेगा। जहां केंद्र ने गेहूं का कोटा घटा दिया है। साथ ही चावल का कोटा बढा दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के राशन कार्ड धारकों को जून के माह से मिलने वाले राशन में कुछ इस तरह का बदलाव प्राप्त होगा। { उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022 }
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक प्राप्त हुए राशन में यह बदलाव केवल उत्तराखंड में नहीं बल्कि अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में भी जारी किया गया है। जहां उत्तराखंड में गेहूं की मात्रा में कमी की गई है। जून के महीने से उत्तराखंड में प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं के स्थान पर केवल 1 किलो गेहूं ही प्राप्त होगा। जबकि चावल को 2 किलो के स्थान पर 4 किलो प्रति यूनिट आवंटित किया जाएगा। { उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022 }
◆ चंपावत सीट से उत्तराखंड मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी उपचुनाव लड़ने वाले हैं। जिस की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। विपक्षी दल कांग्रेस ने उपचुनाव में अपनी पार्टी से नाम घोषित कर दिया है। निर्मला गहतोड़ी कॉग्रेस पार्टी की चंपावत उपचुनाव में चेहरा होंगी। वह 10 साल जिला अध्यक्ष रही है। महिला सशक्तिकरण और अन्य तमाम कार्यों से वे जनता के बीच सक्रिय रही है। इसी सीट पर कांग्रेस के विधायक रहे हेमेश खर्कवाल जी को भाजपा के कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी ने हराकर जीत हासिल की। क्योंकि माननीय पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार के उपचुनाव में चंपावत से वह चुनाव लड़ें। इसके लिए गहतोड़ी जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। { उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022 }
◆ वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट जी ने पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है, कि कांग्रेस पार्टी लगातार दूसरी बार उत्तराखंड विधानसभा क्षेत्र चुनाव में हार गई है। किन्तु हार के कारणों पर समीक्षा के बजाय उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। इन्हीं कारणों से क्षुब्ध होकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता जोत सिंह बिष्ट जी ने अपना इस्तीफे की सूचना उजागर की।। { उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022 }
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें
Please comment your review.