गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

आज तक जीवित सामाजिक दशा का प्राचीन बीज | diwakar

डॉ. भीमराव अम्बेडकर

जाने कितने लोग इस सामाजिक व्यवस्था में जीत थे, और जीते रहे। आज भी वे उसका अनुसरण करते हैं। डॉक्टर अंबेडकर ने समाज की व्यवस्था को चुनौती दी। 

समाज में उन्हें सर्वाधिक गिरी स्थिति में माना गया। उस समुदाय के प्रति तिरस्कार का भाव था। यह आज तक हमारे समाज की व्यवस्था का हिस्सा है। मनु ने शूद्रों को अन्य तीन वर्णों की सेवा का आदेश दिया था। उन्होंने साफ किया कि यदि वे ऐसा नहीं करते तो उनके लिए कठोर दंड का विधान है। किंतु प्राचीन वैदिक काल में जब वर्ण व्यवस्था का उदय ऋग्वेद से हुआ, तो ऐसा नहीं था। कहा जाता है, कि तब कार्य के आधार पर वर्ण निर्धारण होता था।

 ब्राह्मण और क्षत्रिय तो अपने कार्यों के आधार पर दूसरे वर्ण के भी पहचाने गए। इसके कई उदाहरण दिए जाते हैं। परशुराम ब्राह्मण थे किन्तु उन्होंने क्षत्रिय धर्म का पालन किया। द्रोणाचार्य एक क्षत्रिय कुल के थे, किंतु उन्होंने ब्राह्मण धर्म का पालन किया। राजा जनक क्षत्रिय होकर भी वेदों के महान ज्ञाता थे। क्षत्रिय और ब्राह्मणों में विवाह संबंध होते थे।

 शूद्रों के विषय में कहते हैं कि ब्राह्मण और क्षत्रिय को शूद्र कन्या से विवाह कर सकते थे, किंतु शूद्र ऐसा नहीं कर सकते थे। यह प्रारंभिक समय में था, हालांकि बाद में नियम और कठोर हुए जिससे ऐसा करने की अनुमति किसी को नहीं थी।

ब्राह्मण और क्षत्रिय तो राज्य के दो पहिए थे। प्रतीत होता है कि एक सीधा प्रशासक था, तो दूसरा मुख्य सलाहकार। इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं, कि यदि राजा जो क्षत्रिय होते थे। समाज पर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहते थे, तो उसके लिए उन्हें समाज में अपने कठोर तप और कठिन जीवन और ज्ञान के कारण सम्मानित और देव तुल्य पूजनीय ब्राह्मणों के सहयोग से सहायता मिलती थी। इससे समाज में शासन प्रबंधन की व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती थी। वही राज दरबार में भी ब्राह्मण ऊंचे पदों पर होते थे, और राजकाज में मुख्य भूमिका निभाते थे। ब्राह्मणों का आम जनमानस पर खास प्रभाव रहता था, लोगों में उनका सम्मान था। उनका कार्य था, जनता की शांति समृद्धि के लिए यज्ञ करना, भविष्यवाणी करना, शिक्षा का प्रसार करना आदि। वे स्वयं आजीवन धर्म का कठोर पालन करते थे। क्षत्रिय का कार्य राज्य की रक्षा था। वैश्य व्यापारी वर्ग था। उनका अपना संगठन ठीक स्थिति में था।

 वैदिक युग में शूद्रों को जन्म के आधार पर वर्गीकृत नहीं किया जाता था। कोई व्यक्ति अपने कार्य के आधार पर शूद्र कहा जाता था। किंतु समय के साथ वर्ण व्यवस्था में जटिलता आ गई, और जन्म के आधार पर उनका निर्धारण होने लगा। इस दशा में शूद्रों का समाज में जो अब एक जाति बन गई सबसे निचला स्थान हुआ। इस व्यवस्था में बुद्ध के जन्म के पश्चात क्रांति आई। महात्मा बुद्ध के धर्म ने समाज को नयी रहा मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रदान की। बुद्ध के धर्म ने वैदिक सामाजिक व्यवस्था जो अब तक जटिल हो गई थी, और एक वर्ग को जन्म के साथ ही निम्न जाति की पहचान दे रही थी, पर सीधा वार किया। बौद्ध धर्म के तीव्र उन्नति का सबसे बड़ा कारण भी यही था, कि बुद्ध ने बिना भेदभाव के हर व्यक्ति के लिए मोक्ष के द्वार खोल दिए। इस धर्म ने समाज के निम्न वर्ग या वंचित वर्ग को ईश्वर की प्राप्ति के लिए एक राह प्रकाशित की, और इसी कारण तथा भगवान बुध के प्रभावशाली व्यक्तित्व से बड़ी संख्या में जनमानस बौद्ध धर्म अपनाने लगा। बौद्ध और जैन धर्म का गहरा प्रभाव पड़ा, और इस अहिंसावादी धर्म की तमाम बातों ने प्राचीन वैदिक धर्म को अपने आप में परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। समाज का बड़ा भाग बुद्ध के धर्म का अनुयाई बना। वैदिक व्यवस्था में शिथिलता आने लगी।

मौर्य काल में राज्य का प्रबंध काफी सशक्त था, मौर्योत्तर कहीं-कहीं ऐसा पढ़ने को आता है, कि राज्य का प्रबंध बहुत सशक्त ना होने से शूद्रों को काफी स्वतंत्रता हासिल हुई, जिससे वे स्वतंत्र उन्नति कर सके। यहां मौर्योत्तर काल में स्त्रियों की स्थिति को मौर्य काल की अपेक्षा अधिक गिरा हुआ बताया गया है। इसमें एक तथ्य कि मौर्य काल में स्त्री को तलाक की अनुमति थी, किंतु मनु इसके पक्ष में ना थे, इससे यह कहा जा सकता है कि मौर्योत्तर काल में स्त्रियों को तलाक की अनुमति नहीं थी, जबकि पुरुष हमेशा से ऐसा कर सकता था। यह विदित है कि, मनु ने अपना ग्रंथ लगभग डेढ़ सौ ईसा पूर्व लिखा, जो शुंगों के काल से अनुसरण में रहा।

 मौर्यों के अंत तक बौद्ध धर्म खूब उन्नति प्राप्त करता रहा। क्योंकि मौर्यों ने इसे संरक्षण दिया। किंतु मौर्योत्तर काल में शुंगों के साथ ही  बौद्ध धर्म की उन्नति पर अंकुश लगता है। क्योंकि वे ब्राह्मण राजा थे और उन्होंने ब्राह्मण धर्म के पुनर्जागरण का कार्य किया। समाज में अब वर्ण व्यवस्था अधिक जटिल हो चुकी थी। यह व्यवस्था भारतीय समाज में एक अहम कड़ी रही। जिसकी छाप आज तक स्पष्ट होती है। किन्तु समय के साथ शिक्षा के प्रसार ने समाज में इस व्यवस्था को कुप्रथा कहा। बाबासाहेब और उनकी तरह समाज सुधारक नेताओं ने अपने तर्कों से समाज को एक नई राह दी। और बाबासाहेब आधुनिक मनु की संज्ञा हासिल करते हैं।।

जलियांवाला बाग 13 अप्रैल 1919 | लेख

उस बाग के मध्य में एक कुआं था। जाने कितने ही लोग उसमें कूद गए। वो दिन था 13 अप्रैल 1919 और अमृतसर का जलियांवाला बाग।

जनरल रेगनॉल्ट डायर को इस हत्याकांड का सबसे बड़ा आरोपी माना गया, और यह ब्रिटिशों ने भी स्वीकार किया। किन्तु बदले में उसे सिर्फ भारत में अपने पद से रिजाइन करना था, और ब्रिटेन लौटने का आदेश दिया गया। उसका कहना था, कि वह अपनी ड्यूटी निभा रहा था। यदि वह गोलियां नहीं चलाने का आदेश नहीं देता तो संभवत वह भीड़ उसके सैनिक टुकड़ी पर हमला कर देती।

जब दस-पन्द्रह हजार के उस विशाल भीड़ पर गोलियां चलनी आरंभ हुई, तो खुद साथ खड़े अंग्रेजी अफसर के चेहरे के भाव बिखर गए। किंतु वह बताते हैं, कि डायर खुद दौड़कर उस जगह गोलीबारी का संकेत करते जहां भीड़ अधिक थी। लोग बाग की ऊंची दीवारों को लांघने की कोशिश करते।  बाग की भीड़ जैसे जमींदोज हो गई। वहां कहीं कहीं तो गोली का निशान बने घायलों और शवों के ढेर लगने लगे। कुछ लोग तो भीड़ के भगदड़ में वही दबकर अपने प्राण खो दिए।

   वहां 4 वर्ष का एक बच्चा जो अपने दादा जी के साथ गया था, आज बताते हैं, कि गोलियों के आदेश के बाद उनके दादाजी उन्हें सैनिकों से दूर दीवार की ओर लेकर  गए और दीवार से फेंक कर दूसरी तरफ पहुंचा दिया। उनका कंधा वहां टूट गया, और वह दृश्य वह कभी ना भूल सके। 

  वहां मरने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाते हैं, तो हजारों की संख्या बताई जाती हैं। हालांकि भारतीय ब्रिटिश सरकार ने उसमें सवा तीन सौ लोगों की मृत्यु को दर्शाया।

बताते हैं, कि कई घायल लोग तो अपने घर लौट कर मृत्यु को प्राप्त हुए। तब ऐसा माहौल तैयार हो गया, कि जलियांवाला बाग में उस दिन गए तमाम लोग सरकार के सीधे निशाने पर हैं। इससे लोग यह नहीं बताते कि उनके संबंधी उनके परिवार के कोई वहां जिलियांवाला बाग में उपस्थित थे, या मारे गए हैं।

वह घटना भारत को सीधे तौर से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कर गई। महान क्रांतिकारियों ने इस घटना के बाद जन्म लिया। किंतु उन निर्दोषों को जो बर्बरता का शिकार हुए उनकी महान शहादत के लिए भारत का आज, आज भी उन्हें याद करता है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।।

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

उपन्यास देवदास पर्दे पर | शहंशाह कुंदन लाल सहगल

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के बंगाली उपन्यास देवदास को आज के समय में उतना ही जीवंत और लोकप्रिय रखने में जितना कि वह 1920s  के दशक में रहा होगा, पर्दे पर अभिनय का योगदान रहा है। उन पृष्ठों के किरदारों देवदास, पार्वती, चंद्रमुखी, को क्रमश: शाहरुख, ऐश्वर्या और माधुरी के चेहरों ने हरकतें दी, यूं जैसे जीवित कर दिया हो।

   विमल रॉय के निर्देशन में यह उपन्यास पूर्व में भी फिल्म का रूप ले चुका था। जहां दिलीप साहब देवदास की भूमिका में थे, और सुचित्रा सेन और विजयंतीमाला मुख्य अदाकारा थी। यह फिल्म 1955 में प्रकाशित की गई थी।

  किंतु देवदास पर बनी पहली फिल्म 1936 में प्रकाशित हुई थी। जिसमें के० एल० सहगल साहब, देवदास की मुख्य भूमिका में थे। साथी मुख्य अदाकारा जमुना और राजकुमारी जी थे। यूं कहें कि देवदास का पर्दे पर होने का पथ इन्होंने ही प्रशस्त किया था।

   कुंदन लाल सहगल भारतीय सिनेमा जगत के पहले सुपरस्टार कहे जाते हैं। अभिनय के साथ में गायकी में बचपन से ही अपनी जन्मभूमि जम्मू में मशहूर थे। उनके पिता जम्मू में तहसीलदार थे वहां महाराजा प्रताप शासक थे। बचपन में सहगल ने एक बार जब राजा के दरबार में हो रहे सभा में मीरा का एक भजन गया, तो उन्हें बड़ी प्रशंसा मिली। वहां से सारे जम्मू में उनकी लोकप्रियता हो गई। रामलीला में मां सीता का अभिनय के लिए आमंत्रण मिलने लगे। जब वे मां सीता का अभिनय करते अपने गीतों और अभिनय से मां सीता का इतना जीवंत रूप सामने ले आते कि दर्शक रो ही पड़ते।
उनका गायन के प्रति लगाव और समर्पण का भाव उन्हें अभिनय के संसार में अनेक बाधाओं के बावजूद ले आया।

   "पूरणभगत" नाम की फिल्म में उनके गाए भजनों ने पूरे देश के हर घर को उनकी आवाज से वाकिफ कर दिया। बहुत से जानकार मानते हैं, कि बीसवीं सदी में मिर्जा गालिब के इतने लोकप्रिय होने का कारण सुर सम्राट सहगल थे। क्योंकि सहगल ने मिर्जा गालिब के बनाए गजलों को अपनी आवाज में अमर कर दिया।
"यहूदी की लड़की" फिल्म में सहगल साहब ने गालिब की ग़ज़ल गायी, जहां वे प्रिंस मार्कस की भूमिका में थे। यह फिल्म जर्मन तानाशाह हिटलर के यहूदियों पर अत्याचार की कहानी को दर्शाती है।

   उनके बाद के लगभग सभी गायक उनके गायन शैली और गायकी को सुनकर प्रभावित रहे हैं। लता जी, रफी साहब, किशोर कुमार जी, मुकेश जी आदि उन्हें अपना गुरु मानते हैं। जब गायक मुकेश जी ने गीत गाया “दिल जलता है तो जलने दो” लोगों ने यही सोचा कि यह सहगल गा रहे हैं। मुकेश जी ने इतनी खूबसूरती से सहगल साहब को अपनी आवाज में उतारा था।

   आज भारतीय सिनेमा जगत किस मुकाम पर है। किंतु कभी यह सड़क पर कुछ लड़कों की टोली के साथ एक ही शॉट में पूरी फिल्म रिकॉर्ड कर रहा था। वह आधार रख रहा था, आज सिनेमा के अपार सौहरत और शोर का।
लेकिन तब सब मूक था।।

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

पत्र व्यवहार पर एक संस्मरण लेख

आज एक पत्र हाथ लगा। मेरे चाचा जी की एक पुरानी डायरी के पन्नों के बीच अभी भी ठीक से सुरक्षित है। पत्र 1998 का है।

    पत्र के विषय में कुछ बातें मुझे याद आती है और कुछ पता हैं। पहली बात तो मेरे दादाजी के संबंध में है, वह बताते हैं। कि उनकी नौकरी के लिए यही कोई 1960-70 के दशक में उन्हें एक परीक्षा देनी पड़ी। जिसमें उन्हें दो सवाल हल करने थे। पहला तो गणित पर आधारित था, और दूसरा पत्र लेखन से संबंधित था। 

   लोग खूब दिल से चिट्ठी लिखते थे। तब कई महीनों और सालों तक भी बात नहीं हो पाती थी। आज तो किसी से जब चाहो बात हो सकती है। ऐसे में ज्यादातर बातों में दम नहीं रह जाता। क्योंकि रोज तो बात होती है। करने को बातें कम पड़ जाती हैं। लेकिन तब ऐसा नहीं था। कभी तो ऐसा भी होता, कि दोस्त की शादी आज है, और संदेशा एक महीने बाद मिलता। क्योंकि डाकिया का बहुत काम था। सब कुछ पैदल था। दूर-दूर गांव तक पैदल जाना होता था, और भी कई प्रकार की समस्याएं हो सकतीं हैं।

  खबरें रेडियो से मिल जाती थी। छुट्टी पर आए सैनिकों के आदेश भी रेडियो पर जारी होते थे। ऐसा ही एक दृश्य “तेरी सौं” गढ़वाली फिल्म का मुझे याद है। जब मानव के पिता को युद्ध की जानकारी मिलती है, और छुट्टी रद्द होने का आदेश की सूचना रेडियो से मिलती है। लेकिन सैनिक अपने परिवार जनों से पत्र व्यवहार में ही बात कर सकते थे। “संदेशे आते हैं” जैसा गीत उस समय को सामने रखता है। चिट्ठी नाम से एक गढ़वाली गीत “ना चिट्ठी आई तेरी ना रेबार कैमा” मुझे याद आता है, जो चक्रचाल फिल्म में फिल्माया गया था।

   10वीं और 12वीं में बोर्ड परीक्षा में एक सवाल पत्र लेखन का रहता ही है। यह पत्र लेखन की विधा का और उसके महत्व को आधुनिक संचार के माध्यमों में जाहिर करता है। भारतीय इतिहास और उसमें आधुनिक भारत का इतिहास गहराई से समझने में तत्कालीन शासक और अन्य व्यक्तियों के पत्र व्यवहार का संग्रह भी खास भूमिका निभाता है। 

   छोटे में जब हम स्कूल में पत्र लेखन से इतने थे। तो हमें वह पत्र सेवा में श्रीमान से आपका आज्ञाकारी शिष्य तक शब्द के बाद शब्द वैसा ही याद था। पत्र प्रधानाचार्य महोदय को लिखना होता था, कि मुझे बुखार आ गया है, और मैं स्कूल नहीं आ सकता हूं। तब घर में यदि शादी भी हो, तो हम बुखार के ही नाम से प्रधानाचार्य को छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र लिखते थे। फिर धीरे-धीरे सीखे की बुखार की जगह पर जुकाम भी हो सकता है।

   मैंने जो पहली चिट्ठी लिखी डाकबक्से में डाल दी। पता नहीं किसी ने उसे देखा भी होगा या नहीं। वह अमर उजाला जिला मुख्यालय के लिए थी। तब मुझे पेंटिंग का बहुत शौक लग गया था। मैं तीसरी या चौथी कक्षा में रहा हूंगा। अमर उजाला तब एक सप्ताह में शुक्रवार के दिन एक खास पेज लिखता था। जिसमें बच्चों को उनकी पेंटिंग्स और नाम-पता के साथ छपता था। पहली बार जब मैं डाकखाना मास्टर को वह पत्र दिया। तब या तो कोई शुल्क नहीं लिया, या पांच रुपये लिए थे। मुझे ठीक से याद नहीं पर 5 से ज्यादा रुपए नहीं लिए थे।

  अगली बार से तो स्कूल के और भी पेंटिंग के उस्ताद मिलकर हम अपनी पेंटिंग अमर उजाला मुख्यालय पते पर भेजते थे। फिर एक बार अमर उजाला ने मेरी पेंटिंग को शामिल किया था।।

बुधवार, 6 अप्रैल 2022

दिव्या भारती अदाकारी में अविस्मरणीय | फिल्मिस्तान

   आज यदि दिव्या भारती जीवित होती तो वह 46 साल की होती, और अब तक दुनिया को कई खूबसूरत यादें दे चुकी होती। वह केवल 19 साल में अलविदा कह गई। लेकिन उनकी अदाकारी से लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। 

   छोटी सी उम्र में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया वह फिल्म जगत के जाने कितने सितारों का सपना रह जाता है। वह चुलबुली सी लड़की श्रीदेवी की हमशक्ल के रूप में देखी गई। हालांकि एक इंटरव्यू में दिव्या ने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता जब मैंने श्रीदेवी को देखा तो बहुत बहुत खूबसूरत हैं, मुझसे कहीं अधिक।”

    शुरुआत में वह तेलुगु फिल्मों में दिखी। जब उन्होंने गोविंदा के साथ पहली फिल्म “शोले और शबनम” की तो वह फिल्म खाने की सितारा बन गई। साजिद नाडियावाला से मिलने के बाद दिव्या ने उनके शादी के लिए अपना धर्म बदल कर इस्लाम कबूल किया, और साजिद से शादी कर ली और खुद सना नाडियावाला बन गई। उनके भोलेपन और खूबसूरती से वह लोगों में आकर्षण बनी रही और डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गई। 

   ऐसा भी समय आया कि उन्होंने एक साल में चौदह फिल्में साइन कर ली। 90 के दशक के कई बड़े सितारों के साथ में उन्होंने काम किया, वह भी अपने छोटे से करियर में।

   लोग उन्हें याद करते हैं। दुनिया में लोग कई तरह से जीते हैं, कुछ लोग दुनिया बदलने को जीते हैं। और कुछ लोगों को दुनिया केवल चाहती है, वे जिएं दुनिया उन्हें प्यार करती है। उनमें कलाकार भी एक हैं।।

प्राचीन भारत से आज तक बौद्ध और जैन धर्म | लेख

हर्यक वंश में बिंबिसार और अजातशत्रु के विषय में बौद्ध और जैन साहित्य में अपनी अपनी बातें रखी गई। किंतु उनके धर्मों की चर्चा की गई है। बौद्ध ग्रंथ में बिंबिसार के बुद्ध से मिलने का भी वर्णन है। अजातशत्रु के संबंध में पहले तो शाक्य मुनि विरोधी प्रसंग है, किन्तु बाद में वह भी बुद्ध का अनुयाई प्रतीत होता है। उसने उस समय के मजबूत गणराज्य वैशाली के लिच्छिवियों के विनाश के संबंध में बुध से मंत्रणा की थी, और वह इसमें सफल रहा।

   उसके पश्चात शिशुनाग और नंद वंश के विषय में धार्मिक भावना को लेकर कुछ खास पढ़ने को नहीं मिला। हां महापद्मनंद को काफी शक्तिशाली शासक दर्शाया  गया है। इतिहासकार महापद्मनंद के दक्षिण भारत विजय का समर्थन करते हैं। मौर्य के संदर्भ में सर्वत्र विदित है, और उनके संदर्भ में काफी साहित्य और अन्य सामग्री उपलब्ध है। चंद्रगुप्त अंतिम समय में जैन मुनि हो गया, और उसने सच्चे जैनी की भांति भूखे रहकर कर्नाटक के जंगलों में कहीं अपने प्राण त्याग दिए। वह भद्रबाहु मुनि का शिष्य था। उसके पुत्र बिंन्दुसार के धार्मिक संदर्भ में उतना पढ़ने को नहीं मिला।

   अशोक के धम्म तो सर्वत्र विदित है। वह बौद्धों का पुरजोर संरक्षक था। हाँ उसमे अन्य धर्मों को नुकसान नहीं किया। उसने आजीविका धर्म के सन्यासियों के लिए गुफाओं का निर्माण करवाया था। इस काल में बुद्ध और जैन धर्म का प्रचलन हुआ। किंतु वैदिक धर्म के कारण ब्राह्मणों और क्षत्रियों को मिला बल यहां छीण हो रहा था। यह वैदिक व्यवस्था में व्यवधान था। किंतु जब मौर्यो का अंत और शुंगों का आगमन हुआ, तो उन्होंने ब्राह्मण धर्म का पुनर्जागरण कर दिया। लिखा गया है, कि पुष्यमित्र शुंग बौद्ध धर्म का कट्टर शत्रु था। एक जगह यह भी लिखा गया कि पुष्यमित्र ने यह घोषणा की कि मुझे जो कोई किसी श्रमण का शीश भेंट करेगा मैं उसे 100 दिनार दूंगा। यह दिव्यवदान म़े उल्लेखित है। उसमें  पर उसके अत्याचार का और वर्णन मिलता है। 

   किंतु इतिहासकार इसे बढ़ा चढ़ाकर लिखा मानते हैं। ठीक वैसे ही जैसे बौद्धों में अपने साहित्य में अशोक के राज्यभिषेक के संबंध में लिखा कि वह अपने 99 भाइयों के वध के बाद शासन पाया था। सबसे महत्वपूर्ण यह है, कि बौद्धों के सरल धार्मिक आचरण ही वैदिक धर्म के जटिल चक्रव्यू को बहुत समय तक जनसाधारण की व्यथा के रूप में सदस्य स्थापित न कर सके।

   सच कहे तो आज जब बौद्ध धर्म अपनी जन्मभूमि में लगभग लुप्त सा प्रतीत होता है। तब इतिहास के पृष्ठों में उसके उत्थान को ब्राह्मण धर्म में सुधार करने वाला बताया जा सकता है। जब बौद्धों का प्रभाव तेजी से जनसाधारण पर पड़ने लगा तो ब्राह्मण धर्म में जटिलताओं के निवारण पर कार्य हुए। और उसके बाद शंकराचार्य जैसी मुनियों ने उसके जागरण की कमान संभाली।

   मुस्लिमों के आगमन पर बौद्ध धर्म को अति नुकसान हुआ। वैदिक धर्म में सुरक्षा के लिए क्षत्रीय संकाय को जन्म दिया गया। किंतु बौद्ध और जैन अपनी और अपने समृद्ध ऐतिहासिक सामग्री की रक्षा न कर सके। क्योंकि वे तो अहिंसा धर्म के पालक थे। और बह्यय आक्रमणों की दशा में उनके पास प्लायन के अलावा कोई विकल्प नहीं था।।

रविवार, 27 मार्च 2022

World Theatre Day विशेष लेख | 27 march

world theatre day

जब गोविंदा ने शुरुआत की। तो उन्होंने जो कोई फिल्में की, किंतु उनमें उन्हें उस धारा की तलाश थी, जहां वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। तब तक संजय, अनिल कपूर काफी काम कर चुके थे। गोविंदा तलाश में थे, कि लोगों पर उनके किस अलग स्टाइल की छाप छोड़ी जा सकती है। जिससे गोविंदा नाम सुनते ही दर्शकों को एक दृश्य स्पष्ट हो जाए, कि गोविंदा है, तो ऐसा होगा। यह तब हुआ, जब गोविंदा को कॉमेडी फिल्में मिली। यह मानना होगा कि उस समय पर केवल कॉमेडी में किसी पूरी फिल्म को चला पाया हो ऐसा कोई अभिनेता पर्दे पर आपको कुछ ही मिलेंगे। हालांकि कॉमेडी मसाले के लिए कई कलाकार मशहूर रहे हैं। गोविंदा ने इससे ट्रेंड किया।

यह सब हो रहा था, जब सलमान और शाहरुख का आगाज हो चुका था। जो 90s का दौर था। जिस एक्शन पर फिल्मों का चलन हो गया था। उस किरदार में सटीक अभिनय के लिए पहली पसंद अक्षय और अजय देवगन बन गए। सनी देओल पहले ही एंग्री यंग मैन और उसके लिए जरूरी शानदार पर्सनैलिटी से इस ट्रेंड में कंपटीशन हाई कर चुके थे। पारिवारिक फिल्मों के लिए आमिर, सलमान जैसे क्यूट फेस बड़ी शालीनता से फिल्माए जा सकते थे। उनमें शाहरुख अभिनय में बादशाह होने की शुरुआत कर चुके थे। तब गोविंदा की अलग ट्रेंड के साथ पहचान बनती है। शानदार डायलॉग और उसमें कॉमेडी टाइमिंग, जोरदार डांस स्टेप और आवाज में बढ़िया वेरिएशन कि उनकी काबिलियत ने उनको खास जोन दे दिया। उन्होंने वहीं से उछाल हासिल किया। वह गाते भी बहुत सुंदर हैं। रंग बिरंगी हाफ टीशर्ट और डायलॉग कहने के शानदार तरीके ने अभिनय में गोविंदा की जमीन तैयार की।

   ऐसा ही मिथुन चक्रवर्ती का रहा था। शुरुआती फिल्मों में उन्हें ट्राईबल हीरो की भूमिका में लिया गया। धीरे-धीरे मिथुन ने ट्रेंड समझा और डांस और एक्शन का शानदार कंबीनेशन पैकेज बन गये। लंबी टांगे माइकल जैक्सन और अमिताभ की तरह और उसमें काफी चौड़ी मोरी वाली पैंट और फिर डांस। यह अदा दुनिया को मिथुन की दीवानी कर गई।

   जब एक्शन नया था, तो उसे कर सकने वाले ट्रेंड करने लगे। कॉमेडी का साधारणतया फिल्मों में हल्की मसाले की तरह कहीं-कहीं प्रयोग होता था। जब कॉमेडी को मुख्य आधार मानकर फिल्में बनने लगी तो शानदार कलाकारों की खोज हुई, और वे दुनिया की पसंद बन गए।

कलाकारी उन क्षेत्रों में एक है। जो प्यार की एक नई वजह देता है। इसीलिए चित्रकार, कलाकार, पत्रकार को  सम्मोहक होना चाहिए। वह कैसे भी हो सकता है। उसके दिखने से, उसकी बातों से, उसकी रचनात्मकता से, और भी।

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏