मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

खबरों में 25 apr 2022 | daily news

खास खबरें-

   कोरोना पुनः अपनी विस्तार गति को प्राप्त कर रहा है। ऐसा प्रतीत होता है। कहा जा रहा है, कि नया वेरिएंट अमीक्रोन के मुकाबले दोगुना तीव्र फैलने की क्षमता रखता है। देश में स्थितियां फिलहाल तो सामान्य ही प्रतीत हो रही है। किंतु कोरोना मामलों में कुछ समय से इजाफा नोट किया गया है। जहां देश भर में आज 2593 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 44 लोगों ने संक्रमण से मृत्यु हो गई। जिनमें केरल में सर्वाधिक 38 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। साथ ही दिल्ली में कोरोना के देशभर के मामलों में 61% मामले पाए गए हैं। 24 मार्च से 18 अप्रैल के मध्य निरंतर 700 से 1600 मामलों को पाया गया है। {खबरों में 25 apr 2022}

देश-दुनिया-

■  वहीं चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्थिति को  गंभीर बनाया हुआ है। शंघाई शहर ओमिक्रोन स्वरूप का केंद्र बना हुआ है। वहीं कोरोना के कारण छात्र जो चीन में पढ़ रहे थे, भारत लौट आए थे। अब तक उन्हें लौटने की अनुमति नहीं दी गई है। जबकि श्रीलंकाई छात्रों को अनुमति दे दी गई है। इस पर भारत ने चीनी नागरिकों के जारी किए गए वीजा को निलंबित कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय छात्रों की वापसी के मामले में भारत ने बीजिंग से आग्रह किया था। किंतु उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

■  फ्रांस के वर्तमान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पुनः पदभार संभालेंगे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी मरीन ली पेन को शिकस्त दी, और जीत पर विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों को बधाइयां दी हैं। 2017 में भी इमैनुएल मैक्रों ने सुश्री मरीन ली पेन को हराया था। जो 53 वर्षीय हैं, और दक्षिणपंथी नेता है। राष्ट्रवाद के विचार की कट्टर समर्थक हैं। {खबरों में 25 apr 2022}

खेल जगत-

   आईपीएल के इस सीजन वापसी करती सी०एस०के०  की सेना को आज एक बार एक और हार का सामना करना पड़ा है। जहां उनका सामना पंजाब किंग्स से था, पंजाब ने 187 रन 4 विकेट खोकर बनाएं। बदले में सीएसके 176 रनों पर छह विकेट के नुकसान तक ही 20 ओवरों में बना पाई। {खबरों में 25 apr 2022}

सोमवार, 25 अप्रैल 2022

उत्तराखंड समाचार 25 अप्रैल 2022

उत्तराखंड खास-

■ उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी का राज्य में विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को एक बैठक में निर्देशित किया गया।

■ उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर रितु खंडूरी जी का कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को मुख्यमंत्री धामी जी से एक शिष्टाचार भेंट कर दोहराया गया।

■ अब शिक्षा मित्रों को ₹20000 का मानदेय प्राप्त होगा, जो 15000 से बढ़ाकर कर दिया गया है। इस संबंध में अपर शिक्षा सचिव दीप्ति सिंह जी ने शासनादेश जारी कर दिया है।

उत्तराखंड राजनीति में कांग्रेस के बड़े चेहरे के भाजपा में प्रवेश होने की संभावनाओं पर प्रीतम सिंह जी ने कहा वह बड़ा चेहरा मैं नहीं। उन्होंने कहा 2022 की हार का ठीकरा उन पर फोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता चकराता मसूरी क्षेत्र से 8 बार विधायक रहे, छह बार वे विधायक हैं। उनका परिवार कांग्रेस के लिए एक सिपाही की तरह है।

◆ विपक्ष उत्तराखंड की अहम वर्तमान समस्या इनमें भीषण वनाग्नि जो प्रतिवर्ष राज्य को महंगी क्षती दे रही है। उसके साथ ही बिजली कटौती, जल संकट, महंगाई, बेरोजगारी के संबंध में यशपाल आर्य जी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। पेयजल की समस्या तो झीलों के शहर नैनीताल को तक गर्मियों में अधिक दूबर जीवन की तस्वीरों में बयां कर रही है। वर्ष भर यूं तो पेयजल की समस्या वहां रहती है, किंतु गर्मियों में अधिक परेशान करने वाली है।

खबरों में 25 apr 2022 | राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय

खबरों में खास-

सीबीएसई ने इतिहास और राजनीतिक विज्ञान के अपने पाठ्यक्रम से कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए कुछ बदलाव किए हैं। गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध पर अध्याय, मुगल दरबारों के इतिहास व औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय हटाए गए हैं। इसी तरह कक्षा दसवीं के पाठ्यक्रम में भी कुछ बदलाव किया गया है। इसका तर्क दिया गया कि परिवर्तन पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाए जाने का हिस्सा है। और एनसीईआरटी के द्वारा दिए सिफारिशों के अधीन है, दसवीं के पाठ्यक्रम से खाद्य सुरक्षा से संबंधित अध्याय कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव से हटाया गया है। इसके अतिरिक्त भी कुछ बदलावों को लाया गया है।

देश विदेश-

● भारत और अमेरिका के संबंधों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने कहा, कि यूक्रेन युद्ध के बाद वे दोनों देशों के संबंधों में अवसरों के और खिड़कियां खुलते हुए देख रही हैं। सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेने के लिए वाशिंगटन गई थी।
● वहीं सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता रवी दहिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि पहलवान बजरंग और गौरव बलियान को रजत पदक प्राप्त हुआ है।

● जहां रूस ने यूक्रेन पर अपने ध्येय की प्राप्ति के लिए शक्ति का लगातार प्रदर्शन जारी रखा है। उस पर विश्व के राजनीतिक मंच लगभग इस विषय पर सीधा सामना करने को तैयार नहीं, ऐसा प्रतीत होता है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह कहना कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने का मतलब मगरमच्छ से बात करना है। एक तरफ उनका यह तर्क और वही अगली और वे भारत से युद्ध के रुके जाने की किसी भी किस्म की पहल को स्वागतमय बताते हैं। किंतु वह पहल कौन करे और कैसे? यह सवाल बना हुआ है। उधर यूक्रेन कि स्थितियों में खबर है की कीव में 1084 शब मिले हैं। जिनमें अधिकतर मशीन गन से मारे गए हैं।

● इन्हीं स्थितियों में एक बार फिर इजराइल से खबर जहां पिछले सप्ताह जुम्मे के दिन हुई घटना को वर्ष 2021 में पवित्र रमजान के महीने इजराइली सैनिकों द्वारा अल अक्सा मस्जिद में व आसपास के इलाकों में हुई कार्यवाही जैसा ही देखा जा सकता है। अल अक्सा मस्जिद को मक्का और मदीना के बाद मुस्लिम समुदाय तीसरा पवित्र स्थान मानता है। इन हमलों पर ईरानी राष्ट्रपति अब्राहिम रैसी ने इजरायल को गंभीर परिणाम भुगतने की हिदायत दी है। वही उग्र पंथी संगठन हमास ने भी नाकेबंदी मजबूत कर इजराइल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। यह अशांति की स्थितियां पैदा कर सकता है।।

रविवार, 24 अप्रैल 2022

गुप्त शासकों की विवाह सम्बन्ध नीती

गुप्त वंश के राजाओं में विदेश नीति को लेकर विवाह संबंध का अहम स्थान है। उन्होंने इसका उपयोग अपने राज्य के विस्तार और शासन के विस्तृत क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण संबंधों को कायम रखने के लिए किया। इस प्रकार के सन्धियों में गुप्त वंश के राजा चंद्रगुप्त प्रथम जिसने लिच्छिवियों  की कन्या राजकुमारी कुमार देवी से विवाह कर लिया। इससे उसे आर्यव्रत में मान और गौरव प्राप्त हुआ। समुद्रगुप्त स्वयं को “लिच्छवी दौहित्र” अपने अभिलेखों में कहता है। अर्थात लिच्छिवियों की पुत्री का पुत्र और इस प्रकार अपनी मातृ संबंध को अपना गौरव दर्शाने का प्रयत्न करता है।

 अर्थात वैवाहिक संबंध का परिणाम प्रभावपूर्ण था। 

यह भी बताया गया है। कि चंद्रगुप्त प्रथम के पुत्र समुद्रगुप्त ने शकों और अन्य राजवंशों के शासकों से उनकी कन्याओं को उपहार स्वरूप ग्रहण किया था। इस तरह से निकटवर्ती राज्यों  से संबंधों को अधिक मैत्रीपूर्ण बनाया गया। 

ठीक इसी प्रकार चंद्रगुप्त द्वितीय ने एक नागकन्या राजकुमारी कुबेर नागा से विवाह कर अपना प्रभाव बढ़ाया। उससे उनकी एक पुत्री का जन्म हुआ। उसका नाम प्रभावती गुप्ता था। चंद्रगुप्त द्वितीय ने बड़ी समझदारी से अपनी पुत्री का विवाह वाकाटक राजा रुद्र सिंह द्वितीय से कर दिया और उससे एक मैत्री का और सहयोग संबंध स्थापित कर दिया। वाकाटकों से उसे लाभ हुआ। क्योंकि वाकाटक जिस भौगोलिक स्थिति में थे, वह गुजरात और सौराष्ट्र के पश्चिम क्षत्रपों के आक्रमण की दशा में उनकी सेवा या तिरस्कार का स्थान हो सकता था। चंद्रगुप्त द्वितीय ने अपनी पुत्री वाकाटक शासक को सौंप यह सब अपने पक्ष में कर लिया। क्योंकि रूद्र सेन द्वितीय का काल छोटा रहा और उसकी मृत्यु के बाद उसके दो अव्यस्क पुत्र दिवाकर सेन और प्रवरसेन द्वितीय की संरक्षिका के रूप में गद्दी पर मुख्य रूप से शासन प्रभावती गुप्ता ने किया। उसने 390 से 410 ईसवी तक इसी रूप में शासन किया। यह चंद्रगुप्त द्वितीय के लिए एक अहम समय बन गया। जब उसने पश्चिम क्षत्रपों को प्रास्त कर उन्हें अपने साम्राज्य में मिला दिया।

 विवाह संबंध गुप्तों की नीति का अहम अंग रहा। जो इतिहास के प्रश्नों में उनके सफल शासन का कारण प्रतीत होता है।

शनिवार, 23 अप्रैल 2022

लिच्छवी गणराज्य का संपूर्ण इतिहास | प्राचीन भारत

आम्रपाली वही कन्या है, जिसे नगरवधू कहा गया। शाक्यमुनि बुद्ध के साथ उसकी एक कथा हम सब सुनते हैं। वह लिच्छवियों में थी। जब महावीर स्वामी को निर्वाण प्राप्त हुआ, तो लिच्छवियों ने भी दीपमाला जलाई। कहते हैं कि जैन धर्म उनका राज धर्म बन गया था। बताया गया है कि वह लिच्छिवी ही गणराज्य था, जिनकी राजकुमारी कुमार देवी से गुप्त वंश के राजा चंद्रगुप्त प्रथम के विवाह के कारण ही चौथी सदी ईस्वी में गुप्त वंश को मान और गौरव प्राप्त हुआ। 

 एक टीवी धारावाहिक आता था, चाणक्य उसमें गणराज्य मैंने सुना था। कि प्राचीन काल में गणराज्य थे। लिच्छिवी उन्हीं प्राचीन गणराज्यों में एक था। लिच्छवी गणराज्य का उदय लगभग 700 ईसा०पूर्व माना गया है। इनका राज्य वैशाली में था।

हर्यक वंश लगभग छठी सदी ईसा पूर्व प्रकाश में आया। बिम्बिसार का पुत्र आजातशत्रु जिसकी मां लिच्छिवियों में से थी, अपने पिता का वध कर शासन हासिल करता है। और लिच्छिवियों के अंत का संकल्प करता है। इसके दो कारण बताए जाते हैं।

   गंगा के पास के एक बंदरगाह जिस के आधे भाग पर आजातशत्रु और आधे भाग पर लिच्छिवियों का अधिकार था। उसके समीप ही एक हीरे की खान थी। जिस पर भी आधा-आधा का समझौता था। किंतु लिच्छिवियों ने यह पूरे हीरे ले लिए, और आजातशत्रु  अप्रसन्न हो गया। उसने उन्हें दंड देने का प्रण किया। किंतु उनकी बड़ी संख्या को देखकर वह ऐसा ना कर सका।

एक अन्य कारण में कहते हैं, कि आम्रपाली नाम की एक लिच्छिवी कन्या वैशाली में रहती थी। लिच्छिवियों का कानून था, कि जो सर्व सुंदरी हो उसे विवाह की अनुमति नहीं, और वह समस्त जनता के आनंद के लिए सुरक्षित रहेगी। इससे आम्रपाली नगरवधू हो गई। जब बिंम्बिसार ने उसके विषय में सुना, तो वह वैशाली गया। और वह आम्रपाली के यहां 7 दिन ठहरा। जबकि लिच्छिवियों से उसका वैर था। कहते हैं, कि आम्रपाली का पुत्र हुआ। जिसे बिंदुसार के पास भेज दिया गया। क्योंकि वह निडर अपने पिता के पास पहुंचा, इसलिए उसका नाम अभय हुआ।

 विद्वानों का मत है, कि यह विवाह संबंध लिच्छिवियोंऔर बिंम्बिसार के मध्य युद्ध की समाप्ति पर हो पाया। अभय में लिच्छिवियों का रक्त था। अजातशत्रु ने इसलिए भी लिच्छिवियों के अंत का प्रण किया, क्योंकि यदि लिच्छिवी अभय जिससे वे बहुत प्रेम करते थे, का साथ देने का निर्णय करते तो, आजातशत्रु कभी गद्दी हासिल नहीं कर पाता।

इसलिए लिच्छिवियों के अंत के लिए अजातशत्रु ने वषक्र को बुद्ध के पास राय के लिए भेजा। बुद्ध ने कहा कि किन्हीं भी अन्य उपायों से लिच्छिवियों को ऊपर विजय प्राप्त नहीं की जा सकती। या तो उन्हें उपहार देकर संतुष्ट किया जाए, या प्राण रक्षक संघ को समाप्त करना आवश्यक है।

अजातशत्रु ने षड्यंत्र किया यह प्रसिद्ध किया गया, की आजाद शत्रु और मंत्री वषक्र में झगड़ा हो गया है। वषक्र ने लिच्छिवियों के यहां प्रवेश पा लिया, उन्होंने उसका स्वागत किया। उसने उन्हें अपने प्रशासनिक क्षमता से प्रभावित किया, और वे उसकी बातें मानने लगे। अपना श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर लेने के बाद वषक्र ने उनमें असंतोष पैदा करना आरंभ किया। उनमें फूट पैदा होने लगी। अब सभी लिच्छिवी एकत्र होकर कार्य करने को तैयार न थे। इस काम में वषक्र को केवल तीन वर्ष लगे। अजातशत्रु ने आक्रमण का आदेश दिया। कहते हैं, कि खुले फाटकों ने उसके आक्रमण का स्वागत किया। जब संकट की घंटी बजी तो लिच्छिवियों  ने कहा “धनी और वीर एकत्र हो जाएं हम तो भिखारी और ग्वाले हैं”

लिच्छिवियों ने आजातशत्रु को अधिराज्य व भेंट देना स्वीकार किया। यह माना गया, कि उन्हें आंतरिक स्वायत्ता बनाए रखने की अनुमति दी गई होगी। मगध साहित्य में भी उनका उल्लेख है। मौर्यौं के बाद भारत की बड़ी शक्तियों में यवन, शुंग, कण्व, सातवाहन, शक कुषाणों के बाद गुप्तों के महान उदय से ठीक पहले भारत आर्यव्रत प्रदेश छोटे-छोटे राज्यों में बंट चुका था। जिन्हें समुद्रगुप्त ने अपने साम्राज्य में विलीन कर दिया था। उस समय पर ही लिच्छिवियों का पुन:उदय देखा गया है। कहा गया कि, चंद्रगुप्त प्रथम ने लिच्छिवियों की राजकुमारी कुमार देवी से विवाह किया, और यही कारण से गुप्त वंश को गौरव व मान हासिल हुआ।

  कौमदीहोत्सव में बताया गया, कि चंद्रसेन मगध के राजा सुंदर वर्मा का दत्तक पुत्र था। चंद्रसेन ने सुंदर वर्मा से राजगद्दी छीन ली। लिच्छिवियों ने उसकी सहायता की थी। क्योंकि उसने लिच्छिवियों की राजकुमारी से विवाह कर लिया था। किंतु सुंदर वर्मा का एक पुत्र था, कल्याण वर्मा जिसके लिए मंत्रियों, गवर्नरों ने विद्रोह का षड्यंत्र किया। जिससे सीमा प्रदेशों में बढते विद्रोह को दबाने को चंद्रसेन को पाटलिपुत्र छोड़नी पड़ी। यह षड्यंत्र कल्याण वर्मा को गद्दी पर बैठाने को था। कल्याण वर्मा ने अपने सिंहासनारोहण के उपलक्ष में कौमदीमहोत्सव, जो नाटक की कथावस्तु था, का आयोजन किया।

 इस नाटक में लेखक ने लिच्छिवियों को मलेच्छ कहा है। यह सुझाव दिया गया कि यह चंद्रसेन ही चंद्रगुप्त प्रथम है। इसका आधार यह है, कि चंद्रगुप्त प्रथम की विवाह लिच्छिवियों की पुत्री से था, और लिच्छिवियों ने उसकी मदद की थी, और नाटक में भी ठीक यही घटना चंद्रसेन के साथ हुई। किंतु चंद्रसेन को राजगद्दी के पदच्युत कर दिया गया। जबकि चंद्रगुप्त के साथ संभवत: ऐसा नहीं था। या हुआ हो। किन्तु उसके बाद उसका पुत्र समुद्रगुप्त गुप्तों का यशस्वी राजा हुआ। इस पर स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता। किंतु यह तो स्पष्ट है, कि गुप्तों के राजा चंद्रगुप्त प्रथम का लिच्छिवियों के कन्या से विवाह था। क्योंकि समुद्रगुप्त ने अपने अभिलेखों में स्वयं को “लिच्छिवी दौहित्र” अर्थात लिच्छिवियों की पुत्री का पुत्र कहा है।

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

आज तक जीवित सामाजिक दशा का प्राचीन बीज | diwakar

डॉ. भीमराव अम्बेडकर

जाने कितने लोग इस सामाजिक व्यवस्था में जीत थे, और जीते रहे। आज भी वे उसका अनुसरण करते हैं। डॉक्टर अंबेडकर ने समाज की व्यवस्था को चुनौती दी। 

समाज में उन्हें सर्वाधिक गिरी स्थिति में माना गया। उस समुदाय के प्रति तिरस्कार का भाव था। यह आज तक हमारे समाज की व्यवस्था का हिस्सा है। मनु ने शूद्रों को अन्य तीन वर्णों की सेवा का आदेश दिया था। उन्होंने साफ किया कि यदि वे ऐसा नहीं करते तो उनके लिए कठोर दंड का विधान है। किंतु प्राचीन वैदिक काल में जब वर्ण व्यवस्था का उदय ऋग्वेद से हुआ, तो ऐसा नहीं था। कहा जाता है, कि तब कार्य के आधार पर वर्ण निर्धारण होता था।

 ब्राह्मण और क्षत्रिय तो अपने कार्यों के आधार पर दूसरे वर्ण के भी पहचाने गए। इसके कई उदाहरण दिए जाते हैं। परशुराम ब्राह्मण थे किन्तु उन्होंने क्षत्रिय धर्म का पालन किया। द्रोणाचार्य एक क्षत्रिय कुल के थे, किंतु उन्होंने ब्राह्मण धर्म का पालन किया। राजा जनक क्षत्रिय होकर भी वेदों के महान ज्ञाता थे। क्षत्रिय और ब्राह्मणों में विवाह संबंध होते थे।

 शूद्रों के विषय में कहते हैं कि ब्राह्मण और क्षत्रिय को शूद्र कन्या से विवाह कर सकते थे, किंतु शूद्र ऐसा नहीं कर सकते थे। यह प्रारंभिक समय में था, हालांकि बाद में नियम और कठोर हुए जिससे ऐसा करने की अनुमति किसी को नहीं थी।

ब्राह्मण और क्षत्रिय तो राज्य के दो पहिए थे। प्रतीत होता है कि एक सीधा प्रशासक था, तो दूसरा मुख्य सलाहकार। इसे हम ऐसे भी समझ सकते हैं, कि यदि राजा जो क्षत्रिय होते थे। समाज पर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहते थे, तो उसके लिए उन्हें समाज में अपने कठोर तप और कठिन जीवन और ज्ञान के कारण सम्मानित और देव तुल्य पूजनीय ब्राह्मणों के सहयोग से सहायता मिलती थी। इससे समाज में शासन प्रबंधन की व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती थी। वही राज दरबार में भी ब्राह्मण ऊंचे पदों पर होते थे, और राजकाज में मुख्य भूमिका निभाते थे। ब्राह्मणों का आम जनमानस पर खास प्रभाव रहता था, लोगों में उनका सम्मान था। उनका कार्य था, जनता की शांति समृद्धि के लिए यज्ञ करना, भविष्यवाणी करना, शिक्षा का प्रसार करना आदि। वे स्वयं आजीवन धर्म का कठोर पालन करते थे। क्षत्रिय का कार्य राज्य की रक्षा था। वैश्य व्यापारी वर्ग था। उनका अपना संगठन ठीक स्थिति में था।

 वैदिक युग में शूद्रों को जन्म के आधार पर वर्गीकृत नहीं किया जाता था। कोई व्यक्ति अपने कार्य के आधार पर शूद्र कहा जाता था। किंतु समय के साथ वर्ण व्यवस्था में जटिलता आ गई, और जन्म के आधार पर उनका निर्धारण होने लगा। इस दशा में शूद्रों का समाज में जो अब एक जाति बन गई सबसे निचला स्थान हुआ। इस व्यवस्था में बुद्ध के जन्म के पश्चात क्रांति आई। महात्मा बुद्ध के धर्म ने समाज को नयी रहा मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रदान की। बुद्ध के धर्म ने वैदिक सामाजिक व्यवस्था जो अब तक जटिल हो गई थी, और एक वर्ग को जन्म के साथ ही निम्न जाति की पहचान दे रही थी, पर सीधा वार किया। बौद्ध धर्म के तीव्र उन्नति का सबसे बड़ा कारण भी यही था, कि बुद्ध ने बिना भेदभाव के हर व्यक्ति के लिए मोक्ष के द्वार खोल दिए। इस धर्म ने समाज के निम्न वर्ग या वंचित वर्ग को ईश्वर की प्राप्ति के लिए एक राह प्रकाशित की, और इसी कारण तथा भगवान बुध के प्रभावशाली व्यक्तित्व से बड़ी संख्या में जनमानस बौद्ध धर्म अपनाने लगा। बौद्ध और जैन धर्म का गहरा प्रभाव पड़ा, और इस अहिंसावादी धर्म की तमाम बातों ने प्राचीन वैदिक धर्म को अपने आप में परिवर्तन के लिए प्रेरित किया। समाज का बड़ा भाग बुद्ध के धर्म का अनुयाई बना। वैदिक व्यवस्था में शिथिलता आने लगी।

मौर्य काल में राज्य का प्रबंध काफी सशक्त था, मौर्योत्तर कहीं-कहीं ऐसा पढ़ने को आता है, कि राज्य का प्रबंध बहुत सशक्त ना होने से शूद्रों को काफी स्वतंत्रता हासिल हुई, जिससे वे स्वतंत्र उन्नति कर सके। यहां मौर्योत्तर काल में स्त्रियों की स्थिति को मौर्य काल की अपेक्षा अधिक गिरा हुआ बताया गया है। इसमें एक तथ्य कि मौर्य काल में स्त्री को तलाक की अनुमति थी, किंतु मनु इसके पक्ष में ना थे, इससे यह कहा जा सकता है कि मौर्योत्तर काल में स्त्रियों को तलाक की अनुमति नहीं थी, जबकि पुरुष हमेशा से ऐसा कर सकता था। यह विदित है कि, मनु ने अपना ग्रंथ लगभग डेढ़ सौ ईसा पूर्व लिखा, जो शुंगों के काल से अनुसरण में रहा।

 मौर्यों के अंत तक बौद्ध धर्म खूब उन्नति प्राप्त करता रहा। क्योंकि मौर्यों ने इसे संरक्षण दिया। किंतु मौर्योत्तर काल में शुंगों के साथ ही  बौद्ध धर्म की उन्नति पर अंकुश लगता है। क्योंकि वे ब्राह्मण राजा थे और उन्होंने ब्राह्मण धर्म के पुनर्जागरण का कार्य किया। समाज में अब वर्ण व्यवस्था अधिक जटिल हो चुकी थी। यह व्यवस्था भारतीय समाज में एक अहम कड़ी रही। जिसकी छाप आज तक स्पष्ट होती है। किन्तु समय के साथ शिक्षा के प्रसार ने समाज में इस व्यवस्था को कुप्रथा कहा। बाबासाहेब और उनकी तरह समाज सुधारक नेताओं ने अपने तर्कों से समाज को एक नई राह दी। और बाबासाहेब आधुनिक मनु की संज्ञा हासिल करते हैं।।

जलियांवाला बाग 13 अप्रैल 1919 | लेख

उस बाग के मध्य में एक कुआं था। जाने कितने ही लोग उसमें कूद गए। वो दिन था 13 अप्रैल 1919 और अमृतसर का जलियांवाला बाग।

जनरल रेगनॉल्ट डायर को इस हत्याकांड का सबसे बड़ा आरोपी माना गया, और यह ब्रिटिशों ने भी स्वीकार किया। किन्तु बदले में उसे सिर्फ भारत में अपने पद से रिजाइन करना था, और ब्रिटेन लौटने का आदेश दिया गया। उसका कहना था, कि वह अपनी ड्यूटी निभा रहा था। यदि वह गोलियां नहीं चलाने का आदेश नहीं देता तो संभवत वह भीड़ उसके सैनिक टुकड़ी पर हमला कर देती।

जब दस-पन्द्रह हजार के उस विशाल भीड़ पर गोलियां चलनी आरंभ हुई, तो खुद साथ खड़े अंग्रेजी अफसर के चेहरे के भाव बिखर गए। किंतु वह बताते हैं, कि डायर खुद दौड़कर उस जगह गोलीबारी का संकेत करते जहां भीड़ अधिक थी। लोग बाग की ऊंची दीवारों को लांघने की कोशिश करते।  बाग की भीड़ जैसे जमींदोज हो गई। वहां कहीं कहीं तो गोली का निशान बने घायलों और शवों के ढेर लगने लगे। कुछ लोग तो भीड़ के भगदड़ में वही दबकर अपने प्राण खो दिए।

   वहां 4 वर्ष का एक बच्चा जो अपने दादा जी के साथ गया था, आज बताते हैं, कि गोलियों के आदेश के बाद उनके दादाजी उन्हें सैनिकों से दूर दीवार की ओर लेकर  गए और दीवार से फेंक कर दूसरी तरफ पहुंचा दिया। उनका कंधा वहां टूट गया, और वह दृश्य वह कभी ना भूल सके। 

  वहां मरने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाते हैं, तो हजारों की संख्या बताई जाती हैं। हालांकि भारतीय ब्रिटिश सरकार ने उसमें सवा तीन सौ लोगों की मृत्यु को दर्शाया।

बताते हैं, कि कई घायल लोग तो अपने घर लौट कर मृत्यु को प्राप्त हुए। तब ऐसा माहौल तैयार हो गया, कि जलियांवाला बाग में उस दिन गए तमाम लोग सरकार के सीधे निशाने पर हैं। इससे लोग यह नहीं बताते कि उनके संबंधी उनके परिवार के कोई वहां जिलियांवाला बाग में उपस्थित थे, या मारे गए हैं।

वह घटना भारत को सीधे तौर से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ कर गई। महान क्रांतिकारियों ने इस घटना के बाद जन्म लिया। किंतु उन निर्दोषों को जो बर्बरता का शिकार हुए उनकी महान शहादत के लिए भारत का आज, आज भी उन्हें याद करता है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।।

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏