नमस्कार साथियों
यह ब्लॉक चैनल आपके लिए अनेकों विषय पर सूचनात्मक और विश्लेषणात्मक और विचारात्मक आर्टिकल्स उपलब्ध कराने के लिए है। आपके सहयोग की आशा है, कि आप इससे जुड़ेंगे और निश्चित रूप से आप इससे लाभ प्राप्त करेंगे।
पाकिस्तान कराची में कराची यूनिवर्सिटी क्षेत्र में एक आत्मघाती हमला हुआ है। एक महिला जो एक वैन के करीब आते ही एक बड़ा एक्सप्लोजन होता है, जो वीडियो में दिखाया जा रहा है। जो नजदीकी सीसीटीवी फुटेज से सामने आई है। इससे यह देखा गया है, कि महिला ने खुद को इस हमले में ब्लास्ट किया है। इस हमले में बताया गया है कि तीन चाइनीस सिटीजन समेत कुल 4 लोगों की मौत की खबर है। ब्लास्ट करने वाली महिला को बलूचिस्तानी बताया गया है। क्योंकि इस हमले में चीन के तीन सिटीजन की मृत्यु हो गई है। इस पर धमाके के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीनी दूतावास पहुंचे और उन्होंने शोक व्यक्त किया। {कराची बम धमाका और ट्विटर}
ट्विटर-
स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया की चिड़िया अथवा ट्विटर को खरीद लिया है। लगभग 3368 करोड रुपए मस्क ने इसे खरीद कर अपने सबसे बुरे आलोचकों को भी ट्विटर पर बने रहने की आशा की है। ट्विटर में मस्क की हिस्सेदारी अधिक थी। जो कुछ समय पहले ही मस्क ने खरीदी थी। अब मस्क ने बोर्ड के सामने कंपनी को ही खरीदने का ऑफर दिया। हालांकि पहले इस पर अटकलें थी। किंतु अंत में सभी शेयरधारकों के बोर्ड ने इसे सहमति दे कंपनी को मस्क के नाम कर दिया। {कराची बम धमाका और ट्विटर}
◆ कुमाऊं गढ़वाल में कई इलाकों में 124 मामले केवल एक दिन में वनाग्नि के सामने आए हैं। जंगलों में भीषण अग्नि अखबारों की मुख्य हैडलाइन बनकर सामने है। कहीं युवा छात्रों ने तो कहीं ग्रामीणों ने जंगलों में अग्नि बुझाने की खबरें हैं, तो कहीं जंगल में कई दिनों से लगी आग से सब कुछ राख होने की तस्वीरें सामने आ रही है। {उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022}
◆ उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध चार धामों में बद्रीनाथ यात्रा जो 8 मई से आरंभ हो रही है। साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा जो 22 मई से आरंभ होने जा रही है, की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यवाही तेज होने लगी है। इसी में व्यवस्थाओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने नगरपालिका जोशीमठ के सभागार में अधिकारियों, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों की बैठक में निर्देश दिए। {उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022}
◆ कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने श्रीनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम को लेकर बजट स्वीकृत कराने की बात कही है। 2013 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जो तब आपदा में ध्वस्त हो गया था। वहां एक अस्थाई मैदान को स्पोर्ट्स स्टेडियम रूप में सामने लाने की बात है। इससे श्रीनगर में दो बड़े खेल मैदानों की उपलब्धता होगी। {उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022}
◆ वही केदारनाथ पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का वहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर जायजा और साथ ही मजदूरों से बात हुई, उन्होंने वासुकीताल ट्रेक को विकसित करने का निर्देश दिया। मंदिर के मार्ग पर पड़े मलवा और अन्य निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए, साथ ही डीएम रुद्रप्रयाग मयूर दिक्षित की प्रशंसा की गई। {उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022}
अफगानिस्तान में हालात | 26 apr 2022 afganistan update
अफगानिस्तान में तालिबान के लगभग 9 महीने का शासन हो चुका है। इसमें तालिबान के नियमों और फसलों की खबरें चर्चा में रहीं। अफगानिस्तान में अब क्या हालात हैं। जहां विश्व बैंक ने चेताया है, कि वहां एक तिहाई लोगों के पास भरपेट भोजन को भी पैसे नहीं है। वहां तालिबान के महिलाओं और लड़कियों के प्रति फैसलों में अधिक जटिलता लाई गई है। {अफगानिस्तान में हालात | 26 apr 2022 afganistan update}
तालिबान के हालात ऐसे हैं कि गरीब लोगों के पास यहां तक कि विश्व बैंक ने चेताया है कि वहां एक तिहाई लोगों के पास भरपेट भोजन को भी पैसे नहीं है इसमें जो दानकर्ताओं की ओर से दान की घोषणा हुई है, वास्तव में कहें तो वह कुल जरूरत का आधा भी नहीं। किंतु क्या यह मदद हासिल हो भी पाएगी या नहीं। इस पर भी संशय है। क्योंकि आफगान के लड़कियों के प्रति फैंसलो ने उसे दुनिया के सामने अलग तरह से पेश किया है। जहां आफगानिस्तान इस वक्त पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी मान्यता के लिए प्रयासरत हैं। वही उसके फैसलों से यह होना अप्रासंगिक लगता है। तमाम अंतरराष्ट्रीय फंडिंग जो उसे प्राप्त होती रही थी, अब नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में सामान्य दैनिक जरूरतें यहां तक की आम लोगों को भोजन जुटा पाने में भी बड़ी कठिनाई हो रही है। इस पर अफगान तालिबान सरकार का जवाब है। कि वह फैसले उसके अपने देश में शरिया कानून और अफगान परंपराओं के अनुसरण के अधीन लिए गए हैं। {अफगानिस्तान में हालात | 26 apr 2022 afganistan update}
फंडिंग के संबंध में संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा-
संयुक्त राष्ट्र इस संबंध में आम जनमानस के लिए अतिरिक्त फंडिंग के विषय में संसय में है, उनका कहना है कि लड़कियों के संबंध में अफगान का ऐसा फैसला जहां सेकेंडरी स्कूलों में उनको प्रतिबंधित कर दिया गया है, दुनिया में तमाम देशों को गलत संदेश देता है। और हो सकता है, कि उसके सहयोगी उससे मुंह फेर ले। अफगानिस्तान का विश्व में ऐसा देश बनने की आशंका जताई गई है। उनका कहना है, कि हम अतिरिक्त फंडिंग नहीं कर सकते हैं। क्योंकि आफगान में हालात काम करने लायक नहीं है। {अफगानिस्तान में हालात | 26 apr 2022 afganistan update}
अफगानिस्तान में नए नियम चर्चा में-
◆ अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों को लेकर जहां पहले उनके स्कूल जाने को लेकर तालिबान सरकार ने स्पष्ट किया था, कि वह स्कूल जा सकती हैं अब अफगान में लड़कियों के हाई स्कूल जाने पर रोक लगा दी गई है।
◆ अनेक इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट जो अब तक वहां सुने देखे जाते थे। उन्हें तालिबान सरकार ने बंद करने का आदेश दिया है। टिक टॉक पब्जी जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अफगानिस्तान सरकार ने अपने देश में बैन कर दिया है।
◆ इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों वह अन्य को दाढ़ी बढ़ाने और पारंपरिक वस्त्रों के उपयोग की सलाह दी गई हैं।
◆ काबुल में अब पार्कों में महिला और पुरुषों को एक साथ उपस्थित होना प्रतिबंधित कर दिया गया है। महिलाओं के लिए हफ्ते के कुछ दिन पार्कों में जाने के लिए नियत होंगे। वहीं पुरुषों को अन्य दिन पार्को में जाने की अनुमति होगी। {अफगानिस्तान में हालात | 26 apr 2022 afganistan update}
कोरोना पुनः अपनी विस्तार गति को प्राप्त कर रहा है। ऐसा प्रतीत होता है। कहा जा रहा है, कि नया वेरिएंट अमीक्रोन के मुकाबले दोगुना तीव्र फैलने की क्षमता रखता है। देश में स्थितियां फिलहाल तो सामान्य ही प्रतीत हो रही है। किंतु कोरोना मामलों में कुछ समय से इजाफा नोट किया गया है। जहां देश भर में आज 2593 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 44 लोगों ने संक्रमण से मृत्यु हो गई। जिनमें केरल में सर्वाधिक 38 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई है। साथ ही दिल्ली में कोरोना के देशभर के मामलों में 61% मामले पाए गए हैं। 24 मार्च से 18 अप्रैल के मध्य निरंतर 700 से 1600 मामलों को पाया गया है। {खबरों में 25 apr 2022}
देश-दुनिया-
■ वहीं चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्थिति को गंभीर बनाया हुआ है। शंघाई शहर ओमिक्रोन स्वरूप का केंद्र बना हुआ है। वहीं कोरोना के कारण छात्र जो चीन में पढ़ रहे थे, भारत लौट आए थे। अब तक उन्हें लौटने की अनुमति नहीं दी गई है। जबकि श्रीलंकाई छात्रों को अनुमति दे दी गई है। इस पर भारत ने चीनी नागरिकों के जारी किए गए वीजा को निलंबित कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय छात्रों की वापसी के मामले में भारत ने बीजिंग से आग्रह किया था। किंतु उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
■ फ्रांस के वर्तमान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पुनः पदभार संभालेंगे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी मरीन ली पेन को शिकस्त दी, और जीत पर विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों को बधाइयां दी हैं। 2017 में भी इमैनुएल मैक्रों ने सुश्री मरीन ली पेन को हराया था। जो 53 वर्षीय हैं, और दक्षिणपंथी नेता है। राष्ट्रवाद के विचार की कट्टर समर्थक हैं। {खबरों में 25 apr 2022}
खेल जगत-
आईपीएल के इस सीजन वापसी करती सी०एस०के० की सेना को आज एक बार एक और हार का सामना करना पड़ा है। जहां उनका सामना पंजाब किंग्स से था, पंजाब ने 187 रन 4 विकेट खोकर बनाएं। बदले में सीएसके 176 रनों पर छह विकेट के नुकसान तक ही 20 ओवरों में बना पाई। {खबरों में 25 apr 2022}
■ उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी का राज्य में विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को एक बैठक में निर्देशित किया गया।
■ उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर रितु खंडूरी जी का कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को मुख्यमंत्री धामी जी से एक शिष्टाचार भेंट कर दोहराया गया।
■ अब शिक्षा मित्रों को ₹20000 का मानदेय प्राप्त होगा, जो 15000 से बढ़ाकर कर दिया गया है। इस संबंध में अपर शिक्षा सचिव दीप्ति सिंह जी ने शासनादेश जारी कर दिया है।
उत्तराखंड राजनीति में कांग्रेस के बड़े चेहरे के भाजपा में प्रवेश होने की संभावनाओं पर प्रीतम सिंह जी ने कहा वह बड़ा चेहरा मैं नहीं। उन्होंने कहा 2022 की हार का ठीकरा उन पर फोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता चकराता मसूरी क्षेत्र से 8 बार विधायक रहे, छह बार वे विधायक हैं। उनका परिवार कांग्रेस के लिए एक सिपाही की तरह है।
◆ विपक्ष उत्तराखंड की अहम वर्तमान समस्या इनमें भीषण वनाग्नि जो प्रतिवर्ष राज्य को महंगी क्षती दे रही है। उसके साथ ही बिजली कटौती, जल संकट, महंगाई, बेरोजगारी के संबंध में यशपाल आर्य जी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। पेयजल की समस्या तो झीलों के शहर नैनीताल को तक गर्मियों में अधिक दूबर जीवन की तस्वीरों में बयां कर रही है। वर्ष भर यूं तो पेयजल की समस्या वहां रहती है, किंतु गर्मियों में अधिक परेशान करने वाली है।
सीबीएसई ने इतिहास और राजनीतिक विज्ञान के अपने पाठ्यक्रम से कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए कुछ बदलाव किए हैं। गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध पर अध्याय, मुगल दरबारों के इतिहास व औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय हटाए गए हैं। इसी तरह कक्षा दसवीं के पाठ्यक्रम में भी कुछ बदलाव किया गया है। इसका तर्क दिया गया कि परिवर्तन पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाए जाने का हिस्सा है। और एनसीईआरटी के द्वारा दिए सिफारिशों के अधीन है, दसवीं के पाठ्यक्रम से खाद्य सुरक्षा से संबंधित अध्याय कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव से हटाया गया है। इसके अतिरिक्त भी कुछ बदलावों को लाया गया है।
देश विदेश-
● भारत और अमेरिका के संबंधों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने कहा, कि यूक्रेन युद्ध के बाद वे दोनों देशों के संबंधों में अवसरों के और खिड़कियां खुलते हुए देख रही हैं। सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में हिस्सा लेने के लिए वाशिंगटन गई थी। ● वहीं सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता रवी दहिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि पहलवान बजरंग और गौरव बलियान को रजत पदक प्राप्त हुआ है।
● जहां रूस ने यूक्रेन पर अपने ध्येय की प्राप्ति के लिए शक्ति का लगातार प्रदर्शन जारी रखा है। उस पर विश्व के राजनीतिक मंच लगभग इस विषय पर सीधा सामना करने को तैयार नहीं, ऐसा प्रतीत होता है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री का यह कहना कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने का मतलब मगरमच्छ से बात करना है। एक तरफ उनका यह तर्क और वही अगली और वे भारत से युद्ध के रुके जाने की किसी भी किस्म की पहल को स्वागतमय बताते हैं। किंतु वह पहल कौन करे और कैसे? यह सवाल बना हुआ है। उधर यूक्रेन कि स्थितियों में खबर है की कीव में 1084 शब मिले हैं। जिनमें अधिकतर मशीन गन से मारे गए हैं।
● इन्हीं स्थितियों में एक बार फिर इजराइल से खबर जहां पिछले सप्ताह जुम्मे के दिन हुई घटना को वर्ष 2021 में पवित्र रमजान के महीने इजराइली सैनिकों द्वारा अल अक्सा मस्जिद में व आसपास के इलाकों में हुई कार्यवाही जैसा ही देखा जा सकता है। अल अक्सा मस्जिद को मक्का और मदीना के बाद मुस्लिम समुदाय तीसरा पवित्र स्थान मानता है। इन हमलों पर ईरानी राष्ट्रपति अब्राहिम रैसी ने इजरायल को गंभीर परिणाम भुगतने की हिदायत दी है। वही उग्र पंथी संगठन हमास ने भी नाकेबंदी मजबूत कर इजराइल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। यह अशांति की स्थितियां पैदा कर सकता है।।
गुप्त वंश के राजाओं में विदेश नीति को लेकर विवाह संबंध का अहम स्थान है। उन्होंने इसका उपयोग अपने राज्य के विस्तार और शासन के विस्तृत क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण संबंधों को कायम रखने के लिए किया। इस प्रकार के सन्धियों में गुप्त वंश के राजा चंद्रगुप्त प्रथम जिसने लिच्छिवियों की कन्या राजकुमारी कुमार देवी से विवाह कर लिया। इससे उसे आर्यव्रत में मान और गौरव प्राप्त हुआ। समुद्रगुप्त स्वयं को “लिच्छवी दौहित्र” अपने अभिलेखों में कहता है। अर्थात लिच्छिवियों की पुत्री का पुत्र और इस प्रकार अपनी मातृ संबंध को अपना गौरव दर्शाने का प्रयत्न करता है।
अर्थात वैवाहिक संबंध का परिणाम प्रभावपूर्ण था।
यह भी बताया गया है। कि चंद्रगुप्त प्रथम के पुत्र समुद्रगुप्त ने शकों और अन्य राजवंशों के शासकों से उनकी कन्याओं को उपहार स्वरूप ग्रहण किया था। इस तरह से निकटवर्ती राज्यों से संबंधों को अधिक मैत्रीपूर्ण बनाया गया।
ठीक इसी प्रकार चंद्रगुप्त द्वितीय ने एक नागकन्या राजकुमारी कुबेर नागा से विवाह कर अपना प्रभाव बढ़ाया। उससे उनकी एक पुत्री का जन्म हुआ। उसका नाम प्रभावती गुप्ता था। चंद्रगुप्त द्वितीय ने बड़ी समझदारी से अपनी पुत्री का विवाह वाकाटक राजा रुद्र सिंह द्वितीय से कर दिया और उससे एक मैत्री का और सहयोग संबंध स्थापित कर दिया। वाकाटकों से उसे लाभ हुआ। क्योंकि वाकाटक जिस भौगोलिक स्थिति में थे, वह गुजरात और सौराष्ट्र के पश्चिम क्षत्रपों के आक्रमण की दशा में उनकी सेवा या तिरस्कार का स्थान हो सकता था। चंद्रगुप्त द्वितीय ने अपनी पुत्री वाकाटक शासक को सौंप यह सब अपने पक्ष में कर लिया। क्योंकि रूद्र सेन द्वितीय का काल छोटा रहा और उसकी मृत्यु के बाद उसके दो अव्यस्क पुत्र दिवाकर सेन और प्रवरसेन द्वितीय की संरक्षिका के रूप में गद्दी पर मुख्य रूप से शासन प्रभावती गुप्ता ने किया। उसने 390 से 410 ईसवी तक इसी रूप में शासन किया। यह चंद्रगुप्त द्वितीय के लिए एक अहम समय बन गया। जब उसने पश्चिम क्षत्रपों को प्रास्त कर उन्हें अपने साम्राज्य में मिला दिया।
विवाह संबंध गुप्तों की नीति का अहम अंग रहा। जो इतिहास के प्रश्नों में उनके सफल शासन का कारण प्रतीत होता है।
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏