सोमवार, 2 मई 2022

दैनिक समाचार world news | 1 मई 2022

मुख्य समाचार-

◆ गर्मी का कहर इस वर्ष सालों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 122 वर्षों में चौथी बार सबसे अधिक तापमान इस वर्ष नोट किया गया है। जिसमें अप्रैल के दौरान ही औसत तापमान देशभर में 35.05 डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया है। साथ ही इस वर्ष मई में बारिश के भी सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने साथ ही बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड़ देश के अधिकतर हिस्सों में जिसमें मुख्यता राजस्थान पंजाब गुजरात हरियाणा में मई के दौरान भी सामान्य से अधिक गर्मी की संभावना है। {दैनिक समाचार  1 मई 2022}

◆ मोदी जी ने 6 साल के अंतराल में हुई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुछ विषयों पर जोर दिया। जिनमें जहां मोदी जी ने अदालतों में स्थानीय भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने की मांग की, जो कि आम लोगों को न्याय प्रक्रिया में विश्वास व अधिक जुड़ाव महसूस कराएगी। जिस पर प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि अदालतों में स्थानीय भाषा के उपयोग के लिए एक कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि 50% लंबित मामलों की सबसे बड़ी जिम्मेदार यदि कोई है, तो वह सरकारें हैं। विधायिका और कार्यपालिका की विभिन्न शाखाओं के अपनी पूरी क्षमता को नहीं जानना और उस क्षमता से कार्य न करना बड़ी संख्या में मामलों को लंबित रखे हैं। कार्यपालिका की विभिन्न शाखाओं की निष्क्रियता ही लोगों को अदालतों के द्वार पर लाती हैं। उनका कहना है, कि अदालतों में मामलों का आरंभ के दो कारण हैं। पहला तो कार्यपालिका की अनेक शाखाओं का कार्य न करना, और दूसरा विधायक काका अपनी पूर्ण क्षमता से अनभिज्ञ होना। {दैनिक समाचार  1 मई 2022}

◆ एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) ने भारतीय छात्रों को पाकिस्तान में मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ना लेने की सलाह दी है। पिछले 29 अप्रैल को पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, कि भारत का कोई भी नागरिक हो या प्रवासी यदि पाकिस्तान के किसी भी मेडिकल कॉलेज में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहता है, तो वह भारत में रोजगार पाने का पात्र नहीं है। हां 2018 से पहले और बाद में गृह मंत्रालय से सुरक्षा की मंजूरी के साथ पाकिस्तान के डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के संबंध में यह छूट है।। {दैनिक समाचार  1 मई 2022}

रविवार, 1 मई 2022

उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022

मुख्य समाचार-

◆ चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। बैठकें में इस संबंध में लगातार होती आ रही हैं। साथ ही चार धाम यात्रा राज्य के आर्थिक की में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसलिए छोटी से छोटी बातों पर संज्ञान लिया जा रहा है। इस विषय में जहां उत्तराखंड में प्रवेश के लिए कोविड जांच रिपोर्ट और अन्य जैसे कोविड वेक्सीनेशन की रिपोर्ट के संबंध में अफवाह कि इस खबर का है। जिसमें श्रद्धालुओं में अफवाह है, कि उत्तराखंड में प्रवेश के लिए कोविड जांच रिपोर्ट कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। जबकि इस पर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर साफ किया है, कि राज्य में प्रवेश के लिए कोविड संबंधी कोई अवरोध नहीं है। हां मास्क पहनना जरूरी है। पिछले कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के संबंध में सभी राज्यों को अलर्ट रहने की निर्देश दिए हैं। {उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022}

◆ खबरें राज्य में कुछ जिलों में हुई वर्षा की है। जो तेज गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण समय में बहुत अधिक सुखद समाचार है। जहां चमोली में वर्षा ने तापमान को कुछ कम कर लोगों को निजात दिलाई। साथ में उनके तापमान के कारणों में एक वनों में लगी अग्नि को कम कर वन विभाग की प्राकृतिक तौर से स्वयं मदद हो गई। रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ व अन्य क्षेत्रों में वर्षा ने अपना दर्शन दिए इससे किसानों की गेहूं की पकी फसल जो फिर भीग गई। उन्हें उसे कुछ दिन सूखने का इंतजार करना होगा। किंतु यह इतनी बड़ी समस्या नहीं, जितनी कि तापमान इन दिनों परेशानी बना है। {उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022}

◆ बद्रीनाथ में जारी योजना के तहत हो रहे निर्माण परिवर्तन पहले ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया से होकर गुजर रहा है। कई सरकारी और गैर सरकारी भवनों को खाली कर ध्वस्त किया जा चुका है। जहां अब 24 ऐसे संस्थान दुकानें हैं। जिन्हें अब नोटिस जारी किया गया है, कि वह भी 5 दिन के भीतर अपने भवन को खाली करें। {उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022}

   ठीक इसी प्रकार अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही या सामने आ रही हैं। जहां रुद्रप्रयाग शहर में बस अड्डे और मुख्य सड़कों पर व्यापारियों के अतिक्रमण पर संबंधित अधिकारी पालिका ईओ सुशील कुमार जी ने निरीक्षण किया, और अतिक्रमण हटाओ अभियान का आरंभ किया केदारनाथ पैदल मार्ग यात्रा में दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। इस पर यदि यात्रियों पर सरकार व स्थानीय व्यवस्था की नजर रहे तो समस्याओं को निपटाने भी जा सकता है। इसके लिए जीपीएस का उपयोग की बात की गई। जिससे यात्री की लोकेशन का ठीक पता जानकारी में रहेगा। इसके लिए यात्रा के लिए प्रयोग 2100 घोड़ो व खच्चरों पर जीपीएस की लगा दी गई है। {उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022}

शनिवार, 30 अप्रैल 2022

उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022

मुख्य समाचार-

◆ राजभवन में चार धाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह जी द्वारा ली गई। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में आपकी भागीदारी ड्यूटी के समान नहीं है। बल्कि इसमें तो समर्पण भाव की आवश्यकता है। यह ड्यूटी समय की भांति निश्चित कार्यभार नहीं है। इस बैठक में, माननीय राज्यपाल जी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सरलता के लिए पूर्ण ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने विभागों की आपसी समन्वय से बनी कार्य योजना की सफलता को मुख्य कहा। साथ ही स्थानीय लोगों को चार धाम यात्रा का मुख्य अंग कहा। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

◆ शासन ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से टनल पार्किंग के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। गाड़ियों की लंबी कतार और खासकर यात्रा और पर्यटन के सीजन में जो और बड़ी चुनौती और असुविधा का कारण बनी रहती है। इससे निजात के लिए टनल पार्किंग योजना तैयार की गई है। इस कार्य योजना निर्माण के निर्देश मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने एक बैठक में पिछले दिनों ही दिए थे। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

◆ उत्तराखंड राजनीतिक खबरों में आम आदमी पार्टी जो उत्तराखंड विधानसभा के हाल में ही हुई चुनाव में सभी सीटों पर हार का सामना कर चुकी है। अब खबर है, कि दिल्ली से राष्ट्रीय पार्टी संयोजक एवं मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल के निर्देशों से उत्तराखंड आम आदमी पार्टी संगठन व अन्य सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को खंडित कर दिया गया है। अब नव गठन में पार्टी को नए सिरे से संगठित करने का विचार है। इस विषय की जानकारी आप नेता दिनेश मोहनिया ने दी। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

◆ उत्तराखंड वनों में अग्नि की खबरों का क्रम जारी है। अब खबर पौड़ी के इंजीनियरिंग कॉलेज जी बी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ से है। जहां परिसर तक जंगल की अग्नि पहुंच चुकी थी। जिसे कड़ी मेहनत के बाद अग्निशमन ने काबू किया। सबसे बड़ी समस्या यह है, उत्तराखंड के कई स्थानों से वनों में अग्नि की घटनाएं लगातार खबरों में है। इससे कई चुनौतियां सामने आ रही है। जहां वनों में रहने वाले जीव संकट में हैं, वही वनों में आग से समीपवर्ती क्षेत्रों में धुआं और तापमान बढ़ने से खासा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

उत्तराखंड समाचार दैनिक | 28 अप्रैल 2022

मुख्य समाचार-

उत्तराखंड में कोरोना अपडेट यह है, कि बुधवार तक तारीख 27 अप्रैल, कोरोना के 80 एक्टिव केस राज्य में उपलब्ध हैं। जिनमें देहरादून व हरिद्वार में कर्म 46 और 22 केस हैं  वहीं राज्यभर में कोरोना के मामलों की जाने तो कुल मामले बुधवार को 24 दर्ज किए गए। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

◆ उत्तराखंड में जंगलों में अग्नि से भारी क्षति का और प्राकृतिक संपदा के धुए में तब्दील होने की खबरें जारी है। उस पर देवप्रयाग क्षेत्र में पौराणिक दशरथ पर्वत में अग्नि ने एक और चिंता वन संपदा के संबंध में और सवाल उन दावों पर किया है, जो विभाग जंगलों की रक्षा के संबंध में करता रहा है। दशरथ पर्वत के इस निर्जन जंगल में बड़ी संख्या में वन्यजीवों का बसेरा है। इस अग्नि से उनके जीवन को खासा नुकसान पहुंचने की अनुमान है। साथ ही संपूर्ण नदी घाटी क्षेत्र में अग्नि से तापमान में वृद्धि हुई है, जो एक अलग चुनौती है।{उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

◆ उत्तराखंड राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी की अध्यक्षता में बुधवार को राज-भवन प्रेक्षागृह में भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा की सत्रहवीं आम बैठक हुई। इसमें राज्यपाल महोदय ने रेड क्रॉस सोसाइटी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया, कि रेड क्रॉस स्वयंसेवक सेवा, समर्पण, त्याग और परोपकार की भावना से समाज व राष्ट्र को योगदान दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, मास मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से अधिक से अधिक वालंटियर को जोड़ा जाए। साथ ही रेडक्रॉस के लिए निस्वार्थ भाव से दान देने वाले लोगों को भी जोड़ा जाए। इसमें राज्यपाल महोदय ने रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड शाखा का उद्घोष गीत भी लॉन्च किया है। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

एचएनबी विश्वविद्यालय परिसर बादशाहीथौला में एक बैठक केंद्रीय विश्वविद्यालय में नव प्रणाली के अनुरूप होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए छात्रों में प्रचार के संबंध में की गई। क्योंकि देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब स्नातक में प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश प्राप्त हो सकेगा। इसमें देशभर के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में कम अंक लाने वाले छात्र और अधिक अंक लाने वाले छात्रों, सबको ही समान अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कि वह देश भर के नामी विश्वविद्यालयों में भी इस परीक्षा के माध्यम से प्रवेश पा सकेंगे। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

कराची बम धमाका और ट्विटर | daily news

देश-विदेश-

पाकिस्तान कराची में कराची यूनिवर्सिटी क्षेत्र में एक आत्मघाती हमला हुआ है। एक महिला जो एक वैन के करीब आते ही एक बड़ा एक्सप्लोजन होता है, जो वीडियो में दिखाया जा रहा है। जो नजदीकी सीसीटीवी फुटेज से सामने आई है। इससे यह देखा  गया है, कि महिला ने खुद को इस हमले में ब्लास्ट किया है। इस हमले में बताया गया है कि तीन चाइनीस सिटीजन समेत कुल 4 लोगों की मौत की खबर है। ब्लास्ट करने वाली महिला को बलूचिस्तानी बताया गया है। क्योंकि इस हमले में चीन के तीन सिटीजन की मृत्यु हो गई है। इस पर धमाके के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीनी दूतावास पहुंचे और उन्होंने शोक व्यक्त किया। {कराची बम धमाका और ट्विटर}

ट्विटर-

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया की चिड़िया अथवा ट्विटर को खरीद लिया है। लगभग 3368 करोड रुपए  मस्क ने इसे खरीद कर अपने सबसे बुरे आलोचकों को भी ट्विटर पर बने रहने की आशा की है। ट्विटर में मस्क की हिस्सेदारी अधिक थी। जो कुछ समय पहले ही मस्क ने खरीदी थी। अब मस्क ने बोर्ड के सामने कंपनी को ही खरीदने का ऑफर दिया। हालांकि पहले इस पर अटकलें थी। किंतु अंत में सभी शेयरधारकों के बोर्ड ने इसे सहमति दे कंपनी को मस्क के नाम कर दिया। {कराची बम धमाका और ट्विटर}

उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022

मुख्य खबरें- 

◆ कुमाऊं गढ़वाल में कई इलाकों में 124 मामले केवल एक दिन में वनाग्नि के सामने आए हैं। जंगलों में भीषण अग्नि अखबारों की मुख्य हैडलाइन बनकर सामने है। कहीं युवा छात्रों ने तो कहीं ग्रामीणों ने जंगलों में अग्नि बुझाने की खबरें हैं, तो कहीं जंगल में कई दिनों से लगी आग से सब कुछ राख होने की तस्वीरें सामने आ रही है। {उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022}

◆ उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध चार धामों में बद्रीनाथ यात्रा जो 8 मई से आरंभ हो रही है। साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा जो 22 मई से आरंभ होने जा रही है, की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यवाही तेज होने लगी है। इसी में व्यवस्थाओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक सैनी ने नगरपालिका जोशीमठ के सभागार में अधिकारियों, व्यापारियों, टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों की बैठक में निर्देश दिए। {उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022}

◆ कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने श्रीनगर में स्पोर्ट्स स्टेडियम को लेकर बजट स्वीकृत कराने की बात कही है। 2013 में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जो तब आपदा में ध्वस्त हो गया था। वहां एक अस्थाई मैदान को स्पोर्ट्स स्टेडियम रूप में सामने लाने की बात है। इससे श्रीनगर में दो बड़े खेल मैदानों की उपलब्धता होगी। {उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022}

◆ वही केदारनाथ पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का वहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर जायजा और साथ ही मजदूरों से बात हुई, उन्होंने वासुकीताल ट्रेक को विकसित करने का निर्देश दिया। मंदिर के मार्ग पर पड़े मलवा और अन्य निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए, साथ ही डीएम रुद्रप्रयाग मयूर दिक्षित की प्रशंसा की गई। {उत्तराखंड समाचार | 27 apr 2022}

बुधवार, 27 अप्रैल 2022

अफगानिस्तान में हालात | afganistan update

अफगानिस्तान में तालिबान के लगभग 9 महीने का शासन हो चुका है। इसमें तालिबान के नियमों और फसलों की खबरें चर्चा में रहीं। अफगानिस्तान में अब क्या हालात हैं। जहां विश्व बैंक ने चेताया है, कि वहां एक तिहाई लोगों के पास भरपेट भोजन को भी पैसे नहीं है। वहां तालिबान के महिलाओं और लड़कियों के प्रति फैसलों में अधिक जटिलता लाई गई है। {अफगानिस्तान में  हालात | 26 apr 2022 afganistan update}

तालिबान के हालात ऐसे हैं कि गरीब लोगों के पास यहां तक कि विश्व बैंक ने चेताया है कि वहां एक तिहाई लोगों के पास भरपेट भोजन को भी पैसे नहीं है इसमें जो दानकर्ताओं की ओर से दान की घोषणा हुई है, वास्तव में कहें तो वह कुल जरूरत का आधा भी नहीं। किंतु क्या यह मदद हासिल हो भी पाएगी या नहीं। इस पर भी संशय है। क्योंकि आफगान के लड़कियों के प्रति फैंसलो ने उसे दुनिया के सामने अलग तरह से पेश किया है। जहां आफगानिस्तान इस वक्त पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी मान्यता के लिए प्रयासरत हैं। वही उसके फैसलों से यह होना अप्रासंगिक लगता है। तमाम अंतरराष्ट्रीय फंडिंग जो उसे प्राप्त होती रही थी, अब नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में सामान्य दैनिक जरूरतें यहां तक की आम लोगों को भोजन जुटा पाने में भी बड़ी कठिनाई हो रही है। इस पर अफगान तालिबान सरकार का जवाब है। कि वह फैसले उसके अपने देश में शरिया कानून और अफगान परंपराओं के अनुसरण के अधीन लिए गए हैं। {अफगानिस्तान में  हालात | 26 apr 2022 afganistan update}

फंडिंग के संबंध में संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा-

  संयुक्त राष्ट्र इस संबंध में आम जनमानस के लिए अतिरिक्त फंडिंग के विषय में संसय में है, उनका कहना है कि लड़कियों के संबंध में अफगान का ऐसा फैसला जहां सेकेंडरी स्कूलों में उनको प्रतिबंधित कर दिया गया है, दुनिया में तमाम देशों को गलत संदेश देता है। और हो सकता है, कि उसके सहयोगी उससे मुंह फेर ले। अफगानिस्तान का विश्व में ऐसा देश बनने की आशंका जताई गई है। उनका कहना है, कि हम अतिरिक्त फंडिंग नहीं कर सकते हैं। क्योंकि आफगान में हालात काम करने लायक नहीं है। {अफगानिस्तान में  हालात | 26 apr 2022 afganistan update}

अफगानिस्तान में नए नियम चर्चा में-

◆ अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों को लेकर जहां पहले उनके स्कूल जाने को लेकर तालिबान सरकार ने स्पष्ट किया था, कि वह स्कूल जा सकती हैं अब अफगान में लड़कियों के हाई स्कूल जाने पर रोक लगा दी गई है।

◆ अनेक इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट जो अब तक वहां सुने देखे जाते थे। उन्हें तालिबान सरकार ने बंद करने का आदेश दिया है। टिक टॉक पब्जी जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अफगानिस्तान सरकार ने अपने देश में बैन कर दिया है।

◆ इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों वह अन्य को दाढ़ी बढ़ाने और पारंपरिक वस्त्रों के उपयोग की सलाह दी गई हैं।

◆ काबुल में अब पार्कों में महिला और पुरुषों को एक साथ उपस्थित होना प्रतिबंधित कर दिया गया है। महिलाओं के लिए हफ्ते के कुछ दिन पार्कों में जाने के लिए नियत होंगे। वहीं पुरुषों को अन्य दिन पार्को में जाने की अनुमति होगी। {अफगानिस्तान में  हालात | 26 apr 2022 afganistan update}

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏