
मुख्य समाचार-
◆ राजभवन में चार धाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह जी द्वारा ली गई। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में आपकी भागीदारी ड्यूटी के समान नहीं है। बल्कि इसमें तो समर्पण भाव की आवश्यकता है। यह ड्यूटी समय की भांति निश्चित कार्यभार नहीं है। इस बैठक में, माननीय राज्यपाल जी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सरलता के लिए पूर्ण ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने विभागों की आपसी समन्वय से बनी कार्य योजना की सफलता को मुख्य कहा। साथ ही स्थानीय लोगों को चार धाम यात्रा का मुख्य अंग कहा। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}
◆ शासन ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से टनल पार्किंग के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। गाड़ियों की लंबी कतार और खासकर यात्रा और पर्यटन के सीजन में जो और बड़ी चुनौती और असुविधा का कारण बनी रहती है। इससे निजात के लिए टनल पार्किंग योजना तैयार की गई है। इस कार्य योजना निर्माण के निर्देश मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू ने एक बैठक में पिछले दिनों ही दिए थे। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}
◆ उत्तराखंड राजनीतिक खबरों में आम आदमी पार्टी जो उत्तराखंड विधानसभा के हाल में ही हुई चुनाव में सभी सीटों पर हार का सामना कर चुकी है। अब खबर है, कि दिल्ली से राष्ट्रीय पार्टी संयोजक एवं मुख्यमंत्री दिल्ली अरविंद केजरीवाल के निर्देशों से उत्तराखंड आम आदमी पार्टी संगठन व अन्य सभी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को खंडित कर दिया गया है। अब नव गठन में पार्टी को नए सिरे से संगठित करने का विचार है। इस विषय की जानकारी आप नेता दिनेश मोहनिया ने दी। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}
◆ उत्तराखंड वनों में अग्नि की खबरों का क्रम जारी है। अब खबर पौड़ी के इंजीनियरिंग कॉलेज जी बी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ से है। जहां परिसर तक जंगल की अग्नि पहुंच चुकी थी। जिसे कड़ी मेहनत के बाद अग्निशमन ने काबू किया। सबसे बड़ी समस्या यह है, उत्तराखंड के कई स्थानों से वनों में अग्नि की घटनाएं लगातार खबरों में है। इससे कई चुनौतियां सामने आ रही है। जहां वनों में रहने वाले जीव संकट में हैं, वही वनों में आग से समीपवर्ती क्षेत्रों में धुआं और तापमान बढ़ने से खासा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 29 अप्रैल 2022}