Delhi Capitals की हार David Miller ही क्यों जिम्मेदार | DC vs GT Ipl 2026
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने 1 रन से मैच में जीत हासिल की इसका सारा ठीकरा डेविड मिलर के ऊपर फूट गया। हालांकि वह संभावनाएं जो दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने के लिए पैदा हुई थी कुछ क्षण के लिए भी वहां तक मैच को ले जाने का पूरा श्रेय भी डेविड मिलर को जाता है। हालांकि के एल राहुल ने भी अच्छी पारी खेली लेकिन डेविड मिलर ने आखिर में उस आतिशी बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स फैंस को मैच में बनाए रखा किंतु एक गलती ने उन्हें गुनहगार बना दिया। एक रन उन्हें जरूर ले लेना चाहिए था, मैच के बीसवें ओवर में जब प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे केवल दो रनों की आवश्यकता थी दो गेंद पर पांचवीं गेंद में डेविड मिलर ने कम से कम एक रन लिया जा सके इस तरह से गेंद को दूर भेजो लेकिन उन्होंने रन लेने से इनकार कर दिया। जबकि यह पूरा पूरा रन था, दूसरी तरफ कुलदीप यादव थे जो की बल्लेबाजी करना जानते हैं उन्हें इस तरह के प्रेशर गेम का अनुभव है, किंतु यहां पर डेविड मिलन ने उसे पांचवीं गेंद पर कोई रन लेने से रिफ्यूज कर दिया। बस क्या था कि अब एक गेंद पर दो रनों की आवश्यकता थी प्रसिद्ध कृष्ण ने बड़ी सोच समझकर गेंद डाल...