CSK vs DC | आखिर विजयी चेन्नई विजेता बनी
Winner CSK CSK आखिर कार कुछ इंतजार के बाद विजेता बन गई। आज के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मैच में सीएसके ने शानदार जीत हासिल की है। 212 रनों का लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग ने बनाकर दिल्ली के सामने दिया था। दिल्ली केवल 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 23 रनों से दिल्ली यह मैच हार गई। चेन्नई सुपर किंग के खेमे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरकार चेन्नई के नए ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन इस आईपीएल सीजन में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 56 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 115 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और चार छक्के लगाकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी प्रस्तुत की। 205 के स्ट्राइक रेट पर संजू सैमसंग बल्लेबाजी कर रहे थे, और यही कारण था कि CSK, 212 रनों के विशाल लक्ष्य को साध सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने जब 212 रनों का लक्ष्य सामने रखा। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 59 रनों की केवल 36 गेंद में शानदार पारी खेली। जिसमें तीन चौके और चार छक्के लगाकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी प्रस्तुत की। किंतु उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। इस तरह से सीएसटी ने गायकवाड़ के बाद एक और विकेट खो दिया। अब शिवम दुबे बल्ले...