वैभव सूर्यवंशी | एक खूंखार बल्लेबाज
Vaibhav Suryawanshi वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल की बल्लेबाजी में एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। आरसीबी के खिलाफ कल के मैच में उन्होंने 78 रनों की पारी केवल 26 गेंद में लगा डाली। यह बड़े आश्चर्य की बात है, इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जिस दिन बोलता है, वह केवल बाउंड्रीज में बात करता है। इस वजह से किसी भी विरोधी टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी एक खूंखार सपने की तरह है। उनकी बल्लेबाजी से सभी रिकॉर्ड टूटते हुए नजर आते हैं बात बाउंड्रीज की हो बात सर्वाधिक रनों की हो t20 जैसे मैचो के भी धुरंधर साबित हो रहे हैं। उनका एक ही पैटर्न है, खेलों जितना भी किंतु विस्फोटक बनकर। यह भारतीय क्रिकेट में एक नए प्रतिमान को खड़ा कर रहा है, वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी आश्चर्य भरती है, इसलिए कह सकते हैं कि यह एक वरदान है।। भारत के गांव गांव शहरों में गली मोहल्ले में बड़े समर्पण के साथ जो नौजवान क्रिकेट खेल रहे हैं। उन सबके मेहनत का सर्वोत्तम फल है वैभव सूर्यवंशी। भारतीय क्रिकेट को ऐसे नायाब हीरे मिलते रहे। अब तो इस विषय में भी चर्चा होने लगी की आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्...