गुरुवार, 12 मई 2022

उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022

मुख्य समाचार-

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सचिवालय में अधिकारियों से बैठक की। जिसमें उन्होंने गुड गवर्नेंस के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भी गुड गवर्नेंस का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा की प्रशासनिक अधिकारी आमजन से मिलने का अपना समय तय करें। बहुउद्देशीय शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए। और उनकी प्रचार-प्रसार भरपूर ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसकी समस्याओं का निदान करें। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022}

उत्तराखंड राजनीति-

◆ वहीं बात करें चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव की, तो बीते दिन बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी जी ने अपना नामांकन करा दिया है। 9 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामांकन कराया था। निर्मला गहतोड़ी जी के नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई नेता उपस्थित रहे। वहीं पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल भी इस दौरान वहां उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा की खटीमा सीट से हार कर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को चंपावत विधानसभा सीट की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।  {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022}

◆ वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जी और प्रीतम सिंह जी के निर्मला गहतोड़ी जी के नामांकन में उपस्थित ना होने के चलते भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना पूर्वानुमान है, कि उनकी स्थिति चंपावत उपचुनाव में क्या रहने वाली है। इसीलिए मुख्य नेताओं ने इससे दूरी बनाए रखी है। दूसरी ओर हरीश रावत जी ने निर्मला गहतोड़ी जी की प्रशंसा की है। और कहा कि वह एक ऐसी विदुषी महिला है। जिन्होंने अपने गृहस्थ जीवन और सामाजिक जीवन दोनों में सामन्जस्य बैठा कर यह मुकाम हासिल किया है। कि आज पार्टी ने उन्हें चंपावत उपचुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने साथ ही कहा कि निर्मला गहतोड़ी की जीत ही उत्तराखंड में लोकतांत्रिक शक्तियों की जीत होगी। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022}

◆ चार धाम यात्रा के इस सीजन में इनकी व्यवस्थाओं को लेकर केदारनाथ और बद्रीनाथ की व्यवस्थाओं के संबंध में क्रमशः कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही चार धाम यात्रा के दौरान लोगों की हुई मृत्यु पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी ने कहा की यात्रियों को एसडीआरएफ एस्कॉर्ट और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। क्योंकि यात्रियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। इस वजह से दर्शन के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे बुजुर्ग और अस्वस्थ लोगों को समस्या हो रही है। इसके लिए एसडीआरएफ टीम को अपने संरक्षण में उन्हें दर्शन करवाने चाहिए। उन्होंने कहा अपनी सरकार के दौरान उन्होंने यह सुविधा उपलब्ध करवाई थी।। {उत्तराखंड समाचार दैनिक | 12 may 2022}

राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022

मुख्य समाचार-

◆ गुवाहाटी असम में एक रैली में पहुंचे अमित शाह जी ने जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने असम में हेमंत सोरेन विश्वा जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के पहली वर्षगांठ पर शिरकत की। जिसमें उन्होंने असम के सरकार की प्रशंसा की। घुसपैठ के संबंध में खुलकर कहते हुए उन्होने कहा की असम की सरकार द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। किंतु पश्चिम बंगाल की सरकार द्वारा घुसपैठ नियंत्रण में उन्हें सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। जहां उन्होंने कहा कि असम के सरकार इस मुद्दे पर केंद्र के साथ मिलकर लड़ रही है। और इस वजह से असम में घुसपैठ में उल्लेखनीय कमी आई है। वही बंगाल की सरकार से केंद्र को घुसपैठ से सख्ती से निपटने के लिए भरपूर सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल के सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के इस दावे को सफेद झूठ कह कर नकार दिया है। {राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022}

◆ “पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारे सांस्कृतिक जगत को क्षति हुई है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर संतूर को प्रसिद्ध बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके साथ हुई बातचीत मुझे याद है। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति”

   यह शब्द माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के महान संगीतकार पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन पर व्यक्त किए गए। जिनका हार्ट अटैक की वजह से 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 13 जनवरी 1938 को जन्मे पंडित शिवकुमार शर्मा जी भारत के जाने-माने शास्त्रीय संगीतकारों में और साथ ही संतूर को विश्व भर में प्रसिद्ध दिलाने वाले महान व्यक्तित्व रहे। उनका जन्म जम्मू में हुआ था। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। ऐसा कहा जाता है, कि पंडित शिवकुमार शर्मा जी ही वे पहले व्यक्ति थे। जिन्होंने संतूर पर भारतीय शास्त्रीय संगीत का जादू बिखेरा। {राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022}

◆ देशभर में बीते 24 घंटों में नए कोरोना मामलों की संख्या 2288 रही। वही उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19637 रह गई है। दिल्ली में सर्वाधिक मामले 1128 बीते 24 घंटों में प्राप्त हुआ है। साथ ही बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना से एक मौत दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है, कि बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 766 की कमी आई है। वही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 98.74 है। {राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022}

◆ वही खबर उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के दौरान अब तक 23 लोगों की मृत्यु हो गई। हालांकि इनमें ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज इत्यादि बीमारियों से ग्रसित थे। किंतु प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है। और राज्य से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। स्वास्थ्य महकमा मृत्यु के कारणों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। वही जल्दी-जल्दी में बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। साथ ही एडवाइजरी भी जारी की गई। {राष्ट्रीय समाचार दैनिक | 11 may 2022}

मंगलवार, 10 मई 2022

उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

मुख्य समाचार

◆ राष्ट्रीय वाहन स्क्रेपिंग नीति के संबंध में गडकरी जी ने अपनी अग्रिम योजना के संबंध में बताया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने कहा। प्रत्येक शहर में 150 किलोमीटर के अंदर कम से कम एक व्हीकल स्क्रेपिंग की सुविधा उपलब्ध की जाने का लक्ष्य हमने लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

◆ राज्य में पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना के केस प्राप्त हुए हैं। सबसे महत्वपूर्ण कि प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। राज्य में अब कुल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 111 पहुंच चुकी है। राज्य में सैंपल पॉजिटिव दर 0.84% है। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

◆ वही हुंकार रैली की प्रदेश से कुछ तस्वीरें सामने हैं। यह रैली सेना में भर्ती की प्रक्रिया में अभिलंब और भर्ती ना आने के संबंध में विरोध प्रदर्शन है। पिछले 2 वर्षों से सेना में भर्ती ना आने की वजह से युवाओं ने अपना आक्रोश इस प्रदर्शन के माध्यम से जताया। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों का युवा अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद सेना की भर्ती के लिए लगातार कोशिश करने लगता है। किंतु इस तरह से आखिर, जब भर्ती के लिए आयोजन ही नहीं होगा, तो युवा कब तक सेना में भर्ती कि अपनी चाहत को लिए इंतजार करता रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी यदि सेना में भर्ती के लिए और अधिक अविलम्ब होगा तो और अधिक उग्र आंदोलन करेंगे। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

◆ उत्तराखंड कुमाऊं क्षेत्र में कुछ स्थानों से वर्षा और ओलावृष्टि की खबरें सामने हैं। नैनीताल जैसे जिले में और अन्य पहाड़ी इलाके में वर्षा के साथ ओलावृष्टि की खबर है। ऐसे में तापमान थोड़ा नीचे गिर  गया। सैलानियों को हल्की ठंड के साथ नैनीताल की खूबसूरती का लुफ्त मिला। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

◆ पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद टम्टा जी के निधन की खबर है। वह उत्तराखंड की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। अब वे 75 साल के थे। लंबे समय से बीमार थे। उनका कहना था, कि आज की राजनीति बदल चुकी है।
वे तो 1968 में यूथ कांग्रेस में जुड़े थे। 18 वर्ष की उम्र होने पर 1971 में वे संघठन से जुड़ गए। उसी उम्र में उन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव पहली बार लड़ा और जीत हासिल की। वे बताते हैं, कि केवल ₹12 खर्च कर उन्होंने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा और जीतने के बाद भेली बांटकर अपने सभी सहयोगियों का अभिवादन किया। 1993 में पहली बार वे विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में बागेश्वर सीट से विधायक बने। इसी सीट से 2002 में फिर विधायक का चुनाव जीतने के बाद उत्तराखंड के निर्वाचित सरकार कि कैबिनेट में वे समाज कल्याण मंत्री रहे।। उत्तराखंड समाचार daily | 9 may 2022

रविवार, 8 मई 2022

उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022

मुख्य समाचार-

◆ उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों को प्राप्त होने वाले राशन में जून से कुछ बदलाव मिलेगा। जहां केंद्र ने गेहूं का कोटा घटा दिया है। साथ ही चावल का कोटा बढा दिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के राशन कार्ड धारकों को जून के माह से मिलने वाले राशन में कुछ इस तरह का बदलाव प्राप्त होगा। { उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022 }

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक प्राप्त हुए राशन में यह बदलाव केवल उत्तराखंड में नहीं बल्कि अन्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में भी जारी किया गया है। जहां उत्तराखंड में गेहूं की मात्रा में कमी की गई है। जून के महीने से उत्तराखंड में प्रति यूनिट 3 किलो गेहूं के स्थान पर केवल 1 किलो गेहूं ही प्राप्त होगा। जबकि चावल को 2 किलो के स्थान पर 4 किलो प्रति यूनिट आवंटित किया जाएगा। { उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022 }

◆ चंपावत सीट से उत्तराखंड मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी जी उपचुनाव लड़ने वाले हैं। जिस की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। विपक्षी दल कांग्रेस ने उपचुनाव में अपनी पार्टी से नाम घोषित कर दिया है। निर्मला गहतोड़ी कॉग्रेस पार्टी की चंपावत उपचुनाव में चेहरा होंगी। वह 10 साल जिला अध्यक्ष रही है। महिला सशक्तिकरण और अन्य तमाम कार्यों से वे जनता के बीच सक्रिय रही है। इसी सीट पर कांग्रेस के विधायक रहे हेमेश खर्कवाल जी को भाजपा के कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी ने हराकर जीत हासिल की। क्योंकि माननीय पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार के उपचुनाव में चंपावत से वह चुनाव लड़ें। इसके लिए गहतोड़ी जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। { उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022 }

◆ वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट जी ने पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है, कि कांग्रेस पार्टी लगातार दूसरी बार उत्तराखंड विधानसभा क्षेत्र चुनाव में हार गई है। किन्तु हार के कारणों पर समीक्षा के बजाय उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता आपस में ही लड़ रहे हैं। इन्हीं कारणों से क्षुब्ध होकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता जोत सिंह बिष्ट जी ने अपना इस्तीफे की सूचना उजागर की।। { उत्तराखंड समाचार daily | 7 may 2022 }

शनिवार, 7 मई 2022

दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 7 मई 2022

मुख्य समाचार

◆ अपने यूरोप की दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी जी फ्रांस पहुंचे। जहां उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की इस मुलाकात में अफगानिस्तान के विषय पर उन्होंने अपनी बात रखी। जिसमें दोनों देशों ने स्पष्ट किया अफगानिस्तान की भूमि का आतंकवाद के प्रसार के लिए प्रयोग किया जाना हरगिश बर्दाश्त नहीं है। इस विषय में उन्होंने अपने रुख को कड़ा और साफ किया साथ ही दोनों देशों के प्रमुखों ने अफगानिस्तान में मानव अधिकार हनन के मामलों, महिलाओं की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की। साथ ही काबुल में एक समावेशी सरकार की जरूरत पर जोर दिया। इन दोनों देशों ने क्षेत्रीय अखंडता, एकता, व संप्रभुता का सम्मान करने और आंतरिक मामलों पर हस्तक्षेप न करने पर बल दिया। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार 7 मई 2022}

◆ शुक्रवार तक दिनांक 6 मई का डाटा जाने दो कोरोना कि देश भर में 3275 मामले नए केस का विवरण प्राप्त है। जहां उपचार आधीन मामले अब बढ़कर 19719 पर पहुंच चुके हैं। जिसमें 55 लोगों की मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार 7 मई 2022}

◆ जम्मू कश्मीर के संबंध में 3 सदस्य गठित परिसीमन आयोग जिसके अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई हैं।  परिसीमन आयोग के पदेन सदस्य के रूप में मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा और जम्मू कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त हैं। बृहस्पतिवार को अपने अंतिम आदेश पर हस्ताक्षर कर न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई जी ने एक राजपत्रित अधिसूचना जारी की। जिसमें कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 45 तथा जम्मू कश्मीर में 43 रखने की अनुशंसा की गई है। इस आधार पर अंतिम आदेश में जम्मू में छह जबकि कश्मीर में एक अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव रखा गया है। सीटों के पुनर्निधारण के बाद अब कुल सीटों की संख्या जम्मू कश्मीर विधानसभा में 90 हो जाएगी। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार 7 मई 2022}

◆ चार आतंकवादी हरियाणा के करनाल में गिरफ्तार किए गए हैं। जो कि यहां से तेलंगाना जा रहे थे। इनका संबंध पाकिस्तान से है। जिस वाहन के साथ इन्हें गिरफ्तार किया गया है। उसमें विस्फोटक, हथियार व आईडी बड़ी मात्रा में प्राप्त किए गए हैं।। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार 7 मई 2022}

गुरुवार, 5 मई 2022

उत्तराखंड समाचार daily | 4 may 2022

मुख्य समाचार-

◆ चार धाम यात्रा आरंभ होने से पूर्व ही शासन ने आदेश जारी किया था, कि चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है। जिसमें यमुनोत्री में चार हजार, गंगोत्री में सात हजार, केदारनाथ में बारह हजार, और बद्रीनाथ में पन्द्रह हजार श्रद्धालुओं की संख्या निश्चित की गई है। इस विषय पर  पुजारियों और तमाम कारोबारी व्यवसायियों ने विरोध जताया। उन्होंने इस संबंध में पुनर्विचार के लिए भी अनुरोध किया। इसी बीच गंगोत्री पहुंचे मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी ने पत्रकारों से वार्ता में कहा इस प्रकार से कोई संख्या निर्धारित नहीं की गई है। हां यदि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होगी। तो इस पर विचार किया जाएगा। अब यहां एक प्रकार से भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिसमें शासनादेश और मुख्यमंत्री जी दो अलग बातें कह गए हैं। किंतु मुख्यमंत्री जी के इस बयान के बाद चार धाम यात्रा के पुजारियों और तमाम संबंधित व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री जी के इस बयान का स्वागत किया है। {उत्तराखंड समाचार daily | 4 may 2022}

◆ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा जी ने उत्तराखंड के तमाम समस्याओं को एक पत्रकार वार्ता में सामने रखा। जिसमें उन्होंने पानी की समस्या, चार धाम यात्रा में हो रही समस्याएं, यात्रा मार्गो में स्वास्थ्य पुलिस, पर्यटन पुलिस हेल्प नम्बर, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे के संबंध में तथा यात्रा मार्गो में पार्किंग की उचित व्यवस्था की समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बदहाल होने, कर्मचारियों की कमी इस समस्या को उजागर किया। साथ ही उन्होंने चंपावत सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जो चुनाव लड़ रहे हैं, कहा कि उस सीट से भी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए चंपावत सीट से उम्मीदवार और अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। {उत्तराखंड समाचार daily | 4 may 2022}

◆ बीते 24 घंटे में 18 नए कोरोना मामले राज्य भर में पाए गए हैं। जिसने अब राज्य भर में 114  एक्टिव केस है। जिन का इलाज चल रहा है। साथ ही इन 24 घंटों में 6 मरीज ठीक हुए हैं। {उत्तराखंड समाचार daily | 4 may 2022}

मंगलवार, 3 मई 2022

दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022

मुख्य समाचार-

देश के नए थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भारत के तेरह लाख सैनिकों और अधिकारियों का नेतृत्व करने वाले पहले इंजीनियरिंग कोर के अधिकारी बन गए हैं। रविवार 1 मई 2022 को उन्हें द गार्ड ऑफ ऑनर का खिताब दिया गया, और उसके पश्चात उन्होंने चीन के साथ भारत के सीमा विवाद को लेकर कहा। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है, और मेरा मानना है, कि यही आगे बढ़ने का रास्ता है। हमारा मत है, कि इस बातचीत से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर हल ढूंढ लिया जाएगा। फिलहाल की स्थिति पर उन्होंने कहा कि एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर दोनों देशों में स्थिति सामान्य है। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022}

◆ जहां शिक्षा का ऑनलाइन सुविधा बढ़ती जा रही है। वही शिक्षण क्षेत्र में साइबर क्राइम की घटनाओं का भी इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट की मानें तो 2021 के मुकाबले 2022 में 20 फ़ीसदी अधिक साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आई हैं। यह भी बताया गया है, कि दुनिया भर के शिक्षण संस्थानों में भारत पर सर्वाधिक 58 फीसदी हमले लक्ष्य बनाकर किए गए हैं। कोरोना महामारी के बाद ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था ने खासा उन्नति की। जिसके बाद ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था साइबर हमलावरों के सीधे निशाने पर हैं। भारत के बाद शिक्षण संस्थानों पर साइबर क्राइम सर्वाधिक 19 फीसदी  घटनाएं अमेरिका पर रही है। यह रिपोर्ट “वैश्विक शिक्षा क्षेत्र पर साइबर हमले का खतरा” शीर्षक के साथ जारी किया गया है। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022}

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी इस वर्ष की पहली विदेश यात्रा जहां वे डेनमार्क, फ्रान्स, जर्मनी का दौरा कर रहे हैं। इस संबंध में कहा कि यूरोपीय देशों के साथ भारत की साझेदारी सर्वाधिक अहम है। इस दौरे पर वह मुख्य रूप से यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का प्रयास करेंगे। साथ ही जर्मनी प्रधानमंत्री मैंक्रो के साथ वैश्विक और क्षेत्रीय तमाम मुद्दों पर विचार साझा करेंगे। यूरोप में भारतीय मूल के लगभग दस लाख लोग निवास करते हैं। मोदी जी उन लोगों से मिलने को भी समय देंगे। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022}

◆ प्रचंड गर्मी के दिनों में बारिश की खबर राहत देने वाली है। शिमला के कुछ क्षेत्रों में बारिश की खबर है। साथ ही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली और उत्तर पश्चिम कुछ क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ दिल्ली की ओर बढ़ रहा है इससे राजस्थान हरियाणा पंजाब पश्चिम उत्तर प्रदेश जैसे उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में वर्षा को लेकर सूचना जारी कर दी गई है। {दैनिक राष्ट्रीय समाचार | 2 may 2022}

सोमवार, 2 मई 2022

दैनिक समाचार world news | 1 मई 2022

मुख्य समाचार-

◆ गर्मी का कहर इस वर्ष सालों के रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 122 वर्षों में चौथी बार सबसे अधिक तापमान इस वर्ष नोट किया गया है। जिसमें अप्रैल के दौरान ही औसत तापमान देशभर में 35.05 डिग्री सेल्सियस का दर्ज किया गया है। साथ ही इस वर्ष मई में बारिश के भी सामान्य से अधिक रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने साथ ही बताया कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत को छोड़ देश के अधिकतर हिस्सों में जिसमें मुख्यता राजस्थान पंजाब गुजरात हरियाणा में मई के दौरान भी सामान्य से अधिक गर्मी की संभावना है। {दैनिक समाचार  1 मई 2022}

◆ मोदी जी ने 6 साल के अंतराल में हुई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुछ विषयों पर जोर दिया। जिनमें जहां मोदी जी ने अदालतों में स्थानीय भाषा के उपयोग को बढ़ावा देने की मांग की, जो कि आम लोगों को न्याय प्रक्रिया में विश्वास व अधिक जुड़ाव महसूस कराएगी। जिस पर प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि अदालतों में स्थानीय भाषा के उपयोग के लिए एक कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता है। इसके साथ ही प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि 50% लंबित मामलों की सबसे बड़ी जिम्मेदार यदि कोई है, तो वह सरकारें हैं। विधायिका और कार्यपालिका की विभिन्न शाखाओं के अपनी पूरी क्षमता को नहीं जानना और उस क्षमता से कार्य न करना बड़ी संख्या में मामलों को लंबित रखे हैं। कार्यपालिका की विभिन्न शाखाओं की निष्क्रियता ही लोगों को अदालतों के द्वार पर लाती हैं। उनका कहना है, कि अदालतों में मामलों का आरंभ के दो कारण हैं। पहला तो कार्यपालिका की अनेक शाखाओं का कार्य न करना, और दूसरा विधायक काका अपनी पूर्ण क्षमता से अनभिज्ञ होना। {दैनिक समाचार  1 मई 2022}

◆ एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) ने भारतीय छात्रों को पाकिस्तान में मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ना लेने की सलाह दी है। पिछले 29 अप्रैल को पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी, कि भारत का कोई भी नागरिक हो या प्रवासी यदि पाकिस्तान के किसी भी मेडिकल कॉलेज में किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहता है, तो वह भारत में रोजगार पाने का पात्र नहीं है। हां 2018 से पहले और बाद में गृह मंत्रालय से सुरक्षा की मंजूरी के साथ पाकिस्तान के डिग्री कॉलेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों के संबंध में यह छूट है।। {दैनिक समाचार  1 मई 2022}

रविवार, 1 मई 2022

उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022

मुख्य समाचार-

◆ चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। बैठकें में इस संबंध में लगातार होती आ रही हैं। साथ ही चार धाम यात्रा राज्य के आर्थिक की में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसलिए छोटी से छोटी बातों पर संज्ञान लिया जा रहा है। इस विषय में जहां उत्तराखंड में प्रवेश के लिए कोविड जांच रिपोर्ट और अन्य जैसे कोविड वेक्सीनेशन की रिपोर्ट के संबंध में अफवाह कि इस खबर का है। जिसमें श्रद्धालुओं में अफवाह है, कि उत्तराखंड में प्रवेश के लिए कोविड जांच रिपोर्ट कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। जबकि इस पर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर साफ किया है, कि राज्य में प्रवेश के लिए कोविड संबंधी कोई अवरोध नहीं है। हां मास्क पहनना जरूरी है। पिछले कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के संबंध में सभी राज्यों को अलर्ट रहने की निर्देश दिए हैं। {उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022}

◆ खबरें राज्य में कुछ जिलों में हुई वर्षा की है। जो तेज गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण समय में बहुत अधिक सुखद समाचार है। जहां चमोली में वर्षा ने तापमान को कुछ कम कर लोगों को निजात दिलाई। साथ में उनके तापमान के कारणों में एक वनों में लगी अग्नि को कम कर वन विभाग की प्राकृतिक तौर से स्वयं मदद हो गई। रुद्रप्रयाग पिथौरागढ़ व अन्य क्षेत्रों में वर्षा ने अपना दर्शन दिए इससे किसानों की गेहूं की पकी फसल जो फिर भीग गई। उन्हें उसे कुछ दिन सूखने का इंतजार करना होगा। किंतु यह इतनी बड़ी समस्या नहीं, जितनी कि तापमान इन दिनों परेशानी बना है। {उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022}

◆ बद्रीनाथ में जारी योजना के तहत हो रहे निर्माण परिवर्तन पहले ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया से होकर गुजर रहा है। कई सरकारी और गैर सरकारी भवनों को खाली कर ध्वस्त किया जा चुका है। जहां अब 24 ऐसे संस्थान दुकानें हैं। जिन्हें अब नोटिस जारी किया गया है, कि वह भी 5 दिन के भीतर अपने भवन को खाली करें। {उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022}

   ठीक इसी प्रकार अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही या सामने आ रही हैं। जहां रुद्रप्रयाग शहर में बस अड्डे और मुख्य सड़कों पर व्यापारियों के अतिक्रमण पर संबंधित अधिकारी पालिका ईओ सुशील कुमार जी ने निरीक्षण किया, और अतिक्रमण हटाओ अभियान का आरंभ किया केदारनाथ पैदल मार्ग यात्रा में दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। इस पर यदि यात्रियों पर सरकार व स्थानीय व्यवस्था की नजर रहे तो समस्याओं को निपटाने भी जा सकता है। इसके लिए जीपीएस का उपयोग की बात की गई। जिससे यात्री की लोकेशन का ठीक पता जानकारी में रहेगा। इसके लिए यात्रा के लिए प्रयोग 2100 घोड़ो व खच्चरों पर जीपीएस की लगा दी गई है। {उत्तराखंड समाचार daily | 30 अप्रैल 2022}

मेरे बारे में

मेरी फ़ोटो
नमस्कार साथियों मेरा नाम दिवाकर गोदियाल है। यहां हर आर्टिकल या तो सामाजिक सरोकारों से जुड़ा है, या जीवन के निजी अनुभव से, शिक्षा, साहित्य, जन जागरण, व्यंग्य इत्यादि से संबंधित लेख इस ब्लॉग पर आप प्राप्त करेंगे 🙏