US - Iran युद्ध विराम वार्ता फेल
USA-IRAN इस्लामाबाद में हो रही शांति वार्ता सफल नहीं हो सकी है। लगभग 14 घंटे तक चली इस वार्ता में अंतिम तौर से महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति नहीं बन सकी है। जे डी वैंस जो कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं, और अमेरिका का नेतृत्व कर रहे थे, ने पहले ही इस बात को कुछ हद तक साफ कर दिया था वार्ता में भी गहरा तनाव है। यह पूर्व से दिख रहा था। बातचीत: 14 घंटे चली इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की वार्ता। लिखित दस्तावेजों को दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आदान-प्रदान किया। यह वार्ता बेहद महत्वपूर्ण: वास्तव में देखे तो मिडल ईस्ट में युद्ध का महान खतरा मंडरा रहा है। अब तक की तबाही को पूरी दुनिया ने देखा भी है, और इसकी वजह से संपूर्ण दुनिया जो संकट में आकर खड़ी हो गई है, यह साधारण नहीं है। यह एक वैश्विक आपदा के समान है। ऊर्जा संकट और होर्मूज को लेकर पूरे विश्व में समस्याएं बढ़ गई है। निरंतर इस बात पर संकट गहरा जा रहा है, यह तो पूर्व से ही दिख रहा था की दोनों देश बेहद गंभीर मांगो के साथ इस वार्ता में उतरे हैं। ईरान का पक्ष: ईरान ने साफ किया कि कुछ मतभेदों पर वार्ता जारी रहेगी। जो महत्वपूर्ण हैं उन...