Posts

गरीब के प्याज | Hindi literature, Diwakar Godiyal

Image
  गरीबी अभिशाप है। जो इसे जीता है वही जानता है कि हर क्षण यह दुनिया उसे इसका आभास कराती है विशेष कर वह गरीबी जो हमेशा अमीरों के बीच दौड़ धूप करती हो उसे आभास होता है कि वह गरीब है उन सब के बीच सबसे बुरी स्थिति में है। गरीबों के बीच गरीबी अच्छी हो सकती हैं। एक गांव हो जहां सभी एक जैसे पत्थर के मकान हो तो सबके हो, कुछ पालतू जानवर हो तो सबके हो, और बाकी अपना परिवार। लेकिन यह बुद्धिमत्ता और बेहतर होने की होड़ न हो। सचमुच वह गांव गरीबों का जरूर होगा किंतु खुशहाल किसी अमीर से अमीर गांव से कई अधिक होगा।  कल घर से निकला तो कोई खास उद्देश्य तो था नहीं बस चलते रहना था। लेकिन मुझे रुकना पड़ा एक आदमी प्याज का ठेला लगाए हुए था। उसमें बहुत कम एक किनारे पर लहसुन थे बाकी प्याज थे, इतना भी नहीं की ठेला भरा हो‌। मैंने देखा एक जोड़ा अपनी स्कूटी पर ठेले के पास आकर रुका वह उतरा भी नहीं बैठे-बैठे ही पूछा प्याज के भाव उस ढेले वाले आदमी ने जो भाव बताया वह उन्हें समझ नहीं आया पत्नी ने कहा पति को "चलो"  स्कूटी की गति बढ़ता ही था पति की, ठेले वाले का एक और ऑफर आया कुछ कम लगाकर, पत्नी ने अपनी बात सा...

एनडीए सरकार की बढ़ती ताकत | विपक्ष के कमजोर क्या प्यादे गिर रहे हैं!

Image
देश की राजनीति में इस समय पर जोड़-तोड़ का कार्य चल रहा है। एनडीए सरकार को संसद में अपना समर्थन बढ़ाना है। संख्या को कम से कम इतना लेकर जाना है, कि वह परिसीमन के विधेयक को महिला आरक्षण के विधेयक को पास करवा सकें। यह उनके लिए बहुत जरूरी है तृणमूल कांग्रेस को लेकर जो खबरें चल रही हैं समाजवादी पार्टी को लेकर और उद्धव ठाकरे के शिवसेना को लेकर जो खबरें हैं यह सब इसी गणित का हिस्सा है। उधर दक्षिण में डीएमके की असंतुष्ट स्थिति भी काम में लाई जा सकती है। अब देखना यह होगा कि बीजेपी कितना समर्थन जुटा पाती है इसकी पूरी गणित को कुछ इस प्रकार से समझेंगे।  तृणमूल कांग्रेस की बिखरती शक्ति : हाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों में भी बगावत हो गई है। पहले तो विधानसभा में कई नेताओं ने बगावत कर दी पार्टी के हाई कमान की बात मानने से इनकार कर दिया। यह सब ममता बनर्जी के चुनाव हार जाने के बाद हुआ है, उससे पहले तक सब ठीक था टीएमसी की सरकार थी और एक बार फिर से सरकार बनने की आश थी तब तक सब ठीक था लेकिन जैसे ही चुनाव हार गई ममता बनर्जी सारा मामला बिगड़ गया, सारे नेता अपने-अपने रास्ते निकल पड़े। ऋतव्रत बनर्जी क...

राहुल गांधी | असफलताओं का अंबार लिए शीर्ष पर खड़े!

Image
असफल राहुल गांधी : बहुत समय बाद किसी नेता पर लिख रहा हूं किंतु लिख भी रहा हूं राहुल गांधी पर। कोई साधारण नेता नहीं है भारतीय राजनीति में ऐसे नेता जो सत्ता में रहें या विपक्ष में किंतु रहेंगे सबसे ऊपर ही ऐसे कई नेताओं में गांधी परिवार के नेता अव्वल रहे हैं। राहुल गांधी का राजनीति में होना इसका एक बड़ा कारण उनका परिवार ही है। उनका जन्म ही उन्हें विशेष अधिकार देता है, कोई कितना इसकी आलोचना करे किंतु आजादी के बाद यह क्रम जारी रहा। गांधी परिवार को कोई रोक न सका समय-समय पर अड़चने आई किंतु अंतिम तौर से उन्हें लांघ लिया गया। हाल में भी स्थितियां वही है असफलताओं का अंबार लिए राहुल गांधी खड़े हैं और कांग्रेस का अक्षुण्ण समर्थक उन्हें सर्वोच्च नेता कहते नहीं थकता। किंतु वो यह विचार नहीं करता की राज परिवार में कभी-कभी कुछ राजकुमार राजनीति में उतने माहिर नहीं होते, इतिहास यही बताता है। ना ही वो यह विचार करता है कि यह लोकतंत्र है राज परिवार का दौर समाप्त हो चुका है। बात युवा और पढ़े-लिखे व्यक्ति होने की है तो देश में मेधावी पढ़े-लिखे युवा सिविल सर्विसेज की तैयारी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। हो सकता था...

जसपाल राणा | वो जिसका निशाना अचूक था | Remembering A Legend

Image
Jaspal Rana बचपन से दो नाम तो जरूर सुने दोनों नाम खेल जगत से जुड़े हुए। अपने घर में ही जिनकी बात होती या हमें ही किसी कारनामे पर उनके नाम की उपमा दे दी जाती। वह दो नाम थे एक महेंद्र सिंह धोनी और दूसरा जसपाल राणा। यह नाम सुदूर पहाड़ों में हमारे गांव की तरह ही हर गांव के लोगों की याद में था। जिसका वे कभी ना कभी प्रयोग कर ही देते।  धोनी का नाम जानना क्रिकेट के एक बेहद लोकप्रिय खेल होने के कारण हो सकता है। लेकिन जसपाल राणा वह व्यक्ति हैं, जिन्होंने सुदूर मेरे गांव तक शूटिंग के उस खेल को ही बेहद लोकप्रिय बना दिया। गांव गांव तक गढ़वाल में जसपाल राणा एक मेधावी खिलाड़ी और विश्व स्तर पर पहचान पाने वाले चुनिंदा लोगों में शामिल हुए। देश और राज्य को खेल से सपनों को साकार करने का सफल उदाहरण दिया, जसपाल राणा जी ने। आज वह दिया बुझ गया किंतु उसका आलोक शेष रहेगा। शेष रहेगा वह नाम जिसके साए में कई नाम और उठेंगे। जसपाल राणा जी का जन्म 28 जून 1976 को उत्तरकाशी शहर में हुआ था। इनके पिताजी नारायण सिंह राणा से ही इन्होने शूटिंग के गुर सीखे और इन्हीं रास्तों पर चलकर जसपाल राणा देश के सफलतम शूटिंग खिलाड़ी ...

पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम | west bengal election results

Image
West Bengal election results  पश्चिम बंगाल में और अन्य चार राज्यों में असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में वोटो की गिनती शुरू हो चुकी है पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर गिनती शुरू हो चुकी है या आरंभ हो रही है एक सीट फालता में 21 में को फिर से चुनाव होगा कुल सीटों की संख्या 294 है और बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता है। बीजेपी और टीएमसी की तरफ से मजबूत दावे पेश किए गए हैं शुरुआती रुझानों में बीजेपी 100 सीटों पर आगे हैं और टीएमसी 92 सीटों पर आगे है। नरेंद्र मोदी ने पोस्ट कर लिखा है परिश्रम से हर चुनौती पार होगी।  शुरुआती रुझानों में भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे चल रही हैं वहीं नंदीग्राम से सुरेंद्र अधिकारी ने बढत बना रखी है सिलीगुड़ी में वोटिंग की गणना अब तक भी शुरू नहीं हो सकी है तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वोट की पेट्टियां ठीक प्रकार से सील नहीं हुई है । बीजेपी के कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के हेड क्वार्टर में मिठाई बनना शुरू हो चुका है। आगे की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे इस ब्लॉग के साथ जुड़े रहें...

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत | Modi or Mamta Banerjee

Image
Mamta Banerjee  नरेंद्र मोदी का विजय रथ पश्चिम बंगाल के चुनाव में बहुत शक्ति से आगे बढ़ा है यह तो अनुमान पहले से ही था की पिछली बार के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन भाजपा कर सकेगी किंतु चुनाव को जीत लेना सरकार बनाने को लेकर जो एग्जिट पोल अब तक जानकारी दे रहे हैं बीजेपी की सरकार पश्चिम बंगाल में बनती हुई नजर आ रही है ममता दीदी के बाद अब लोग दादा को सत्ता में देखना चाहते हैं यह बड़ा बदलाव होगा पश्चिम बंगाल का रुख इस समय पर कुछ तो बदला जरूर है राष्ट्रीय राजनीति का प्रभाव और पश्चिम बंगाल अछूता रह जाए यह संभव नहीं। पिछली बार के चुनाव में 77 सीटों पर सिमटी बीजेपी इस बार ऊंची छलांग लगाकर 160 सीटों पर भी पहुंच सकती है सरकार गठन बीजेपी के हाथ में होगा पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा राजनीतिक दल भी भारतीय जनता पार्टी बन सकती है। हालांकि पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी का गढ़ है 4 तारीख को जब परिणाम आएंगे तब तो सब कुछ साफ हो ही जाएगा किंतु फिर भी एग्जिट पोल एक तरफा बीजेपी की जीत का दम भर रहे हैं बाकी यह बात किसी से छुपी नहीं है कि ममता बनर्जी पिछले 15 वर्षों से पश्चिम बंगाल की राजनीति के मजबूत स्तंभ के तौर पर ह...

पूरी कांग्रेस एक परिवार के सपने को पूरा करने में जुटी है | कौन जगाये कांग्रेस को!

Image
कांग्रेस यूं तो पूरे देश में अपने तीव्र पतन को देख रही है। एक के बाद एक कई निराशाएं उसके हाथ लगी। एक चुनाव में जीत का जरा कुछ मिठास मुंह लगती है, तो अगले कई चुनाव हार कर वह फीका हो जाता है। अभी हाल में मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने जो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद उन्हें हताश और मानसिक दिवालियापन की स्थिति से जोड़ दिया गया। उन्होंने 21 मार्च 2026 को तमिलनाडु के चुनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकवादी शब्द का प्रयोग किया और यह शब्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उपयोग किया गया। अब इस बात से धुआं तो उठाना था अगले ही दिन चुनाव आयोग की तरफ से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस संदर्भ में कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। विषय गंभीर बन गया तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी और कांग्रेस एक बार घिरी घिरी फिर से नजर आती है। अपने लिए खुद समस्याएं बुन रही है आज की कांग्रेस।  यह बात कहने की है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अंधभक्ति में लीन हैं। किंतु कांग्रेसियों के लिए भी यह बात बिल्कुल गलत नहीं है गांधी परिवार की वंदना में कांग्रेसजनों ने वर्षों तक स्व...

15 सालों तक 60 लोग एक द्वीप पर फंसे रहे | एक मार्मिक कहानी

Image
यह उस समय की बात है जब फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों का पूरी दुनिया पर प्रभुत्व था इनके दुनिया भर में कई उपनिवेश थे भारत भी इसी प्रकार से ब्रिटेन का एक उपनिवेश देश था या यूं कहें की भारत अंग्रेजों का गुलाम था ठीक इसी प्रकार फ्रांसीसियों ने भी दुनिया के तमाम देशों पर अपना कब्जा जमा रखा था अफ्रीकी महाद्वीप के कई क्षेत्रों में फ्रांस का प्रभाव था यहीं से एक बड़ी मार्मिक कहानी शुरू होती है जहां 15 सालों तक लोग एक द्वीप पर फंसे रहे जहां 60 लोगों को होना चाहिए था वहां आखिर में केवल सात लोग और एक बच्चा ही जीवित बचा।  1761 में फ्रांस का एक वाणिज्यिक जहाज जिसका नाम एल यूटल था मेडागास्कर से निकलता है मॉरीशस के लिए। इस जहाज में बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री अन्य वस्तुएं और सबसे महत्वपूर्ण कई अफ्रीकी मजदूर थे जिन्हें मॉरीशस बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। यह सब गैरकानूनी ढंग से हो रहा था इन सब कामों से भी उपनिवेशी सरकार  व्यापार किया करती थी और लाभ कमाया करती थी‌ उस दौर में अफ्रीका के तमाम देशों से गांव-गांव से लोगों को जबरन उठाकर बाहर दुनिया में बेच दिया जाता था उनसे काम करवाया जाता था। इ...

ये ट्रंप नहीं सिकन्दर द्वितीय हैं | विश्व विजय का स्वप्न पूरा करने आऐ है

Image
अमेरिका एक शक्तिशाली राष्ट्र है निसंदेह वह आर्थिक शक्ति के तौर पर दुनिया का पहला है वही बात राजनीतिक ताकत की हो तो विश्व में सुपर पावर के नाम से हम अमेरिका को ही जानते हैं द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कैसे दुनिया की शक्ति का केंद्रीकरण टूट गया ब्रिटेन जो महाशक्ति कहलाता था अब क्षीर्ण हो चुका था जर्मनी की ताकत ने ब्रिटेन जैसी महाशक्ति को कमजोर कर दिया ब्रिटेन अब वह ना रहा जिसके बारे में कहा जाता था कि उसका कभी सूर्य अस्त नहीं होता दुनिया के तमाम देश जो ब्रिटेन के उपनिवेश थे अब धीरे-धीरे उसके हाथ से छूट रहे थे तमाम देश आजादी के आंदोलन में बहुत सक्रिय होते चले गए और उनकी आजादी अब एकमात्र रास्ता था जो ब्रिटेन अपना सकता था अंततः महाशक्ति का उपनिवेश अब स्वतंत्र हो गए। भारत भी उनमें से एक था इस बड़े परिवर्तन के साथ विश्व की राजनीति में शक्ति का विकेंद्रीकरण हो गया अब ब्रिटेन के स्थान पर विश्व की शक्ति दो धुरी में बंट गई एक तरफ अमेरिका और दूसरी तरफ सोवियत संघ अब यह दोनों राष्ट्र शक्तिशाली कहे जाने लगे कई वर्षों तक इनके बीच संघर्ष हुआ शीत युद्ध के नाम से यह संघर्ष चलता रहा दो महा शक्तियों के संघर...

Trump के अधूरे सपने | अपने ही निर्णय में घिरे हैं ट्रंप और विश्व राजनीति अधर में

Image
जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनकर आए तो उन्हें स्वयं से किसी भी अन्य की अपेक्षा यहां तक कि उनके वोटरों की अपेक्षा भी ज्यादा उम्मीद थी वह दुनिया को एक बार फिर से अमेरिका से संचालित करना चाह रहे थे। उनका यह मानना था कि दुनिया उनके शक्ति को स्वीकार करेगी मानेगी कि अमेरिका विश्व शक्ति है सुपर पावर है जैसा कि वास्तव में है भी किंतु एक कड़वा सच यह है कि अब दुनिया अमेरिका से संचालित नहीं हो सकती या किसी भी एक देश से नहीं शक्तियों का तीव्र विघटन हो चुका है। पूरे विश्व में कई देश विशेषकर चीन रूस भारत और इस युद्ध के बाद ईरान भी श्रेणी में होगा जो शक्तिवान कहे जाएंगे। रूस, चीन और ईरान ने तो अमेरिका के प्रभुत्व को सीधे चुनौती दी है। यह इस युद्ध में साफ दिखा है।  डोनाल्ड ट्रंप एक उत्साहित नेता लगते हैं जिनके बयानों में बहुत आत्मविश्वास है किंतु धरातल पर स्थितियां फीकी नजर आती हैं अमेरिका को सर्व शक्तिमान सिद्ध करने की राह में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को विश्व के सामने उसकी हद तक ले आए हैं जहां ईरान जैसे देश सर्व शक्तिमान के सम्मुख भी झुकने से इनकार कर देते हैं इसमें कोई दोहराई नहीं कि ची...

महेंद्र सिंह धोनी मैच में कब वापसी करेंगे | IPL 2026

Image
Chennai super kings  चेन्नई सुपर किंग के लिए महेंद्र सिंह धोनी जितना बड़ा नाम और कोई नहीं फैंस के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर लौटे चेन्नई सुपर किंग के लिए ठीक पिछले वर्ष की तरह कुछ सुनहरी यादें मैदान पर छोड़े लेकिन फिलहाल तक वे चोटिल होने की खबर के बाद से उनके वापसी का रास्ता नहीं बन सका है हालांकि एक वीडियो जरूर आया था जहां महेंद्र सिंह धोनी नेट में प्रैक्टिस कर रहे थे। आज एक और वीडियो पोस्ट किया गया है जो महेंद्र सिंह धोनी को अपने बैट को ठीक करते हुए दिखाया गया है वह उसे पतला कर रहे हैं मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की उपस्थिति चेन्नई सुपर किंग को अनुभव से भर देती है साथी यह भी विश्वास रहता है तमाम उन नौजवान खिलाड़ियों में की रणनीति को लेकर महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर हैं साथ ही उनके अंतर्गत खेलना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा की बात हो जाती है। पिछले दो माचो में चेन्नई सुपर किंग के अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें कुछ बेहतर महसूस कराया है महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन करते देखे हैं साथ ही टीम को उनके अनुभव से और हाल फिलहाल में अंतरर...

NARENDRA MODI का सड़क कनेक्टिविटी प्लान देहरादून से | विशेष

Image
Narendra Modi  नरेंद्र मोदी कल 14 अप्रैल 2026 को देहरादून दिल्ली के लिए बनाए गए एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए देहरादून में इस कार्यक्रम के लिए खूब चहल कदमी रही एक लंबी रोड शो यात्रा भी उन्होंने की और मां डाट काली मंदिर में आशीर्वाद लिया। इस कॉरिडोर पर कुछ समय वे रुके भी शिवालिक के सुंदर पहाड़ियों का दृश्य भी देखते रहे।   यह सड़क कनेक्टिविटी नरेंद्र मोदी के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़े विचार का हिस्सा है कनेक्टिविटी पर नरेंद्र मोदी सरकार में कार्यों की एक लंबी संख्या है बात सड़कों की हो फ्लाई ओवर की हो यह निर्माण कार्य खूब तीव्र गति से हुए हैं यह दिखता भी है की सड़कों का जाल केवल बढ़ा नहीं है बल्कि सरल भी हुआ है।। यह सड़क कनेक्टिविटी को लेकर विचार उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी से भी जुड़ा है भाषण नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में जरूर दे रहे थे लेकिन उनके दृष्टि उत्तर प्रदेश को लेकर भी थी चुनावी दौर भी है। उत्तराखंड में भी चुनाव हैं और अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने हैं बात नोएडा में इंटरनेशनल एयरपोर्...

US-IRAN War | अमेरिका दुनिया के खिलाफ जंग में

Image
पिछले दिनों इस्लामाबाद में हुई अमेरिका ईरान की शांति वार्ता असफल रही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेड इवेंट्स प्रतिनिधि मंडल के साथ बिना किसी निर्णय पर पहुंचे वापस लौट के इसमें कोई हैरानी की बात भी नहीं है जैसा कि जर्मनी कहता है जर्मनी की तरफ से एक बयान आया है कि उन्हें इस शांति समझौते से पूर्व से ही कोई बहुत बड़ी उम्मीद नहीं थी क्योंकि इसे लेकर तैयारी पूरी नहीं की गई थी साथ ही यह संघर्ष लंबा चल सकता है और इससे पूरी दुनिया को बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है  दुनिया किन संकटों के मुहाने पर है:  हार्मोन स्ट्रेट इस जंग का केंद्र बन गया है इस स्थान के नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान अब आमने-सामने है दुनिया के व्यापार को लेकर हार्मोन स्ट्रीट बहुत अहम स्थान है यह ऊर्जा और खाद्य सामग्री के व्यापार को लेकर और उसकी आपूर्ति को लेकर पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकता है यदि अमेरिका अपनी दी गई इस चेतावनी को जो कि आज से लागू हो गई है कि वह समुद्र में नाकाबंदी करेगा उसकी नौसेना वहां से गुजरने वाले तमाम जहाज की जांच करेगी दुनिया यूं ही इस युद्ध के बाद ऊर्जा संकट में फंस चुकी है खड़ी की देश से महत्...

RCB Vs MI में बेंगलुरु की दमदार जीत | IPL

Image
MI vs RCB आरसीबी ने आज के मैच में अब तक 241 रनों की शानदार पहाड़ जैसे लक्ष्य को मुंबई इंडियंस के सामने रख दिया है साल्ट, विराट कोहली, पाटीदार और डेविड ने शानदार बल्लेबाजी की और इसी के साथ लक्ष्य ढाई सौ के करीब जा पहुंचा । RCB के खिलाड़ियों का प्रदर्शन : Salt :  78 रनों की पारी मात्र 36 गेंद में लगाकर शानदार प्रदर्शन किया सर्वाधिक रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया जिसमें 6 चौके और छह छक्के लगाकर उन्होंने टीम के लिए लगभग आधा काम अकेले कर दिया यह तेज तर्रार बल्लेबाजी ही बेंगलुरु की ताकत है । Kohli :  कोहली बेंगलुरु की सबसे बड़ी ताकत है। आज के मैच में अर्शतक लगाकर उन्होंने बेंगलुरु को एक बार फिर मजबूत शिखर जितने लक्ष्य पर पहुंचा दिया 50 रनों की पारी 38 गेंद में विराट कोहली ने पूरी की इसमें पांच चौकी और एक छक्के का योगदान रहा है। Rajat Patidar :  रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेली जिसमें 20 गेद खेल कर उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाकर टीम को एक विशाल लक्ष्य तक पहुंचा है। David :  डेविड ने गेंद को टिमटिमाते हुए तारों के समान आसमान तक पहुंचा...

US - Iran युद्ध विराम वार्ता फेल

Image
USA-IRAN इस्लामाबाद में हो रही शांति वार्ता सफल नहीं हो सकी है। लगभग 14 घंटे तक चली इस वार्ता में अंतिम तौर से महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति नहीं बन सकी है। जे डी वैंस जो कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं, और अमेरिका का नेतृत्व कर रहे थे, ने पहले ही इस बात को कुछ हद तक साफ कर दिया था वार्ता में भी गहरा तनाव है। यह पूर्व से दिख रहा था।  बातचीत: 14 घंटे चली इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका की वार्ता। लिखित दस्तावेजों को दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आदान-प्रदान किया। यह वार्ता बेहद महत्वपूर्ण: वास्तव में देखे तो मिडल ईस्ट में युद्ध का महान खतरा मंडरा रहा है। अब तक की तबाही को पूरी दुनिया ने देखा भी है, और इसकी वजह से संपूर्ण दुनिया जो संकट में आकर खड़ी हो गई है, यह साधारण नहीं है। यह एक वैश्विक आपदा के समान है। ऊर्जा संकट और होर्मूज को लेकर पूरे विश्व में समस्याएं बढ़ गई है। निरंतर इस बात पर संकट गहरा जा रहा है, यह तो पूर्व से ही दिख रहा था की दोनों देश बेहद गंभीर मांगो के साथ इस वार्ता में उतरे हैं। ईरान का पक्ष:  ईरान ने साफ किया कि कुछ मतभेदों पर वार्ता जारी रहेगी। जो महत्वपूर्ण हैं उन...

CSK vs DC | आखिर विजयी चेन्नई विजेता बनी

Image
Winner CSK CSK आखिर कार कुछ इंतजार के बाद विजेता बन गई। आज के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने मैच में सीएसके ने शानदार जीत हासिल की है। 212 रनों का लक्ष्य चेन्नई सुपर किंग ने बनाकर दिल्ली के सामने दिया था। दिल्ली केवल 190 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 23 रनों से दिल्ली यह मैच हार गई। चेन्नई सुपर किंग के खेमे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरकार चेन्नई के नए ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन इस आईपीएल सीजन में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 56 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने 115 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और चार छक्के लगाकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी प्रस्तुत की। 205 के स्ट्राइक रेट पर संजू सैमसंग बल्लेबाजी कर रहे थे, और यही कारण था कि CSK, 212 रनों के विशाल लक्ष्य को साध सकी।  पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने जब 212 रनों का लक्ष्य सामने रखा। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 59 रनों की केवल 36 गेंद में शानदार पारी खेली। जिसमें तीन चौके और चार छक्के लगाकर उन्होंने शानदार बल्लेबाजी प्रस्तुत की। किंतु उन्हें रिटायर्ड आउट होना पड़ा। इस तरह से सीएसटी ने गायकवाड़ के बाद एक और विकेट खो दिया। अब शिवम दुबे बल्ले...

West Bengal में ममता युग का अंत यही | ModiNama

Image
ModiNama पश्चिम बंगाल की राजनीति अब अपने चरम पर हैं। चुनाव से ठीक पहले रेलिया का दौर है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे देश के दिग्गज नेता पश्चिम बंगाल पहुंचकर परिवर्तन का नारा दे रहे हैं। रही बात सत्तारूढ़ दल टीएमसी की तो वह भी पूरी ताकत के साथ बंगाल में बंगाल मॉडल की बात कर रहा है। क्षेत्रवादी शक्ति के तौर पर अपने आप को प्रस्तुत कर रही है, और इसी प्रयास में है कि किसी तरह से बाहरी दल के तौर पर राष्ट्रीय दलों को एक बार फिर से बड़ी मात दी जा सके। यह बड़ा दिलचस्प चुनाव होने जा रहा है, क्योंकि एक तरफ राष्ट्रवादी राजनीति का धड़ा कहे जाने वाली भारतीय जनता पार्टी का जोर है, और दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस जो इस समय अपनी सत्ता को बचाने के लिए पूरी तरह से क्षेत्रीय अस्मिता और बंगाली एकजुटता की बात कर रही है।। बंगाल में आने वाले 23 और 29 अप्रैल को दो चरण में वोटिंग होनी है। इसके बाद 4 मई को परिणाम भी सामने होंगे पश्चिम बंगाल के अलावा असम में पुडुचेरी में और केरल में भी चुनाव होने हैं। जिसमें असम चुनाव की प्रक्रिया हो चुकी है, वोटिंग वहां पूरी हो चुकी है, परिणाम आना बाकी है। इस तरह से देश के दूरस्थ...

वैभव सूर्यवंशी | एक खूंखार बल्लेबाज

Image
Vaibhav Suryawanshi  वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल की बल्लेबाजी में एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। आरसीबी के खिलाफ कल के मैच में उन्होंने 78 रनों की पारी केवल 26 गेंद में लगा डाली। यह बड़े आश्चर्य की बात है, इस पारी में उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जिस दिन बोलता है, वह केवल बाउंड्रीज में बात करता है। इस वजह से किसी भी विरोधी टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी एक खूंखार सपने की तरह है। उनकी बल्लेबाजी से सभी रिकॉर्ड टूटते हुए नजर आते हैं बात बाउंड्रीज की हो बात सर्वाधिक रनों की हो t20 जैसे मैचो के भी धुरंधर साबित हो रहे हैं। उनका एक ही पैटर्न है, खेलों जितना भी किंतु विस्फोटक बनकर। यह भारतीय क्रिकेट में एक नए प्रतिमान को खड़ा कर रहा है, वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी आश्चर्य भरती है, इसलिए कह सकते हैं कि यह एक वरदान है।। भारत के गांव गांव शहरों में गली मोहल्ले में बड़े समर्पण के साथ जो नौजवान क्रिकेट खेल रहे हैं। उन सबके मेहनत का सर्वोत्तम फल है वैभव सूर्यवंशी। भारतीय क्रिकेट को ऐसे नायाब हीरे मिलते रहे। अब तो इस विषय में भी चर्चा होने लगी की आईपीएल 2026 के बाद वैभव सूर्...

RCB हुई RR के सामने फेल | IPL2026, RCB vs RR

Image
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आईपीएल 2026 के अपने आज के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रनों की कमी से जूझ रही है। यह आज अप्रैल 10 2026 का मैच है। RCB लगभग हार के करीब है। क्योंकि दूसरी तरफ बल्लेबाजी बहुत ताकतवर है। आज RCB की राईवेलरी राजस्थान रॉयल्स RR के साथ जारी है। इस मैच में RCB की विजेता टीम होने की शक्ति को राजस्थान रॉयल्स के धुआंधार बल्लेबाजों ने बुरी तरह एक्सपोज कर दिया है।  # अब तक का स्कोर आप समझिए - आरसीबी ने 201 रनों का कुल लक्ष्य दिया  राजस्थान रॉयल्स केवल 12 ओवरों में 150 रनों के करीब ( लगभग जीत तय ) रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने चेन्नई के सामने जितना शानदार प्रदर्शन किया और दिखाया की वह चैंपियन टीम है। जिसने कई वर्षों के बाद एक पदक आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर बड़े उत्साह के साथ इस वर्ष भी दावा प्रस्तुत किया है। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के सामने वह पूरी तरह से कमजोर लग रही है। 201 रनों का लक्ष्य देने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी जो प्रतीत होती है जैसे बेंगलुरु की गेंदबाजों को एक-एक गेंद पर बुरी शिकस्त दे रही हो। इस मैच की शुरुआत बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी कर की इस बल्लेब...